मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन द्वारा सर्किट हाऊस में की गयी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक
मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन द्वारा सर्किट हाऊस में की गयी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कुपोषित बच्चो को गोद लेने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओ को करें प्रेरित-मा0 मंत्री मा0 मंत्री ने आंगनबाडी के बच्चो का लम्बाई व वजन माप के दिये निर्देश बेटियो को शिक्षित करने के लिए करें हर संभव प्रयास-श्रीमती बेबी रानी मौर्य महिला कल्याणकारी योजनाओ का पात्रो को दिलाया जाये त्वरित लाभ-श्रीमती बेबी रानी मौर्य मा0 मंत्री ने किया राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण मेरठ (सू0वि0) 31.12.2022 आज मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में मा0 मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही संबंधित विभागीय योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होने आंगनबाडी में पोषाहार वितरण तथा कुपोषित बच्चो के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए कु...