मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन द्वारा सर्किट हाऊस में की गयी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक

 मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन द्वारा सर्किट हाऊस में की गयी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक










कुपोषित बच्चो को गोद लेने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओ को करें प्रेरित-मा0 मंत्री 


मा0 मंत्री ने आंगनबाडी के बच्चो का लम्बाई व वजन माप के दिये निर्देश 


बेटियो को शिक्षित करने के लिए करें हर संभव प्रयास-श्रीमती बेबी रानी मौर्य


महिला कल्याणकारी योजनाओ का पात्रो को दिलाया जाये त्वरित लाभ-श्रीमती बेबी रानी मौर्य 


मा0 मंत्री ने किया राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण 


           मेरठ (सू0वि0) 31.12.2022

 आज मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में मा0 मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही संबंधित विभागीय योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होने आंगनबाडी में पोषाहार वितरण तथा कुपोषित बच्चो के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए कुपोषित बच्चो को स्वयंसेवी संस्थाओ, सी0एस0आर0 फन्ड/दान देने वाली संस्थाओं आदि के द्वारा गोद लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होने आंगनबाडी के बच्चो का वजन करने तथा लम्बाई नापने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मा0 मंत्री द्वारा आंगनबाडी के बच्चो को स्वेटर, टोपी तथा फल का वितरण भी किया गया। 


 उन्होने आंगनबाडी में गोद भराई के संबंध में कहा कि गर्भवती को दिये जाने वाले भोजन, दवा, स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी देने वाले होर्डिग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लगाकर अस्पताल, ब्लॉक कार्यालय एवं जनपद के बडे कार्यालयो में लगाये जाये। उन्होने स्कूल छोड़ने वाले बच्चो की दर में कमी लाये जाने तथा 11 से 14 वर्ष की ड्राप आउट लडकियो को स्कूल में दाखिला हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बेटियो को शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करना है। उन्होने बेटियो की सुरक्षा के लिए गर्ल्स कालिज के बाहर पुलिस सुरक्षा देने के लिए निर्देशित किया।   


 मा0 मंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चो के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना तथा अन्य महिला सम्बन्धी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा अधिकारियो को पात्र लाभार्थी को लाभ हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिये गये।


 जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही ड्राईराशन योजना में माह नवम्बर 2022 तक सभी 13 बाल विकास परियोजनाओं में ड्राईराशन की आपूर्ति की जा चुकी है। जहॉ से स्वयं सहायता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ड्राइराशन भेजकर लाभार्थियों को वितरण कराया जा रहा है। मा0 मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्राईराशन वितरण किये जाने वाले थैलों पर मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री की फोटो छपवाकर प्रयोग में लायें। 


 उन्होने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के अर्न्तगत प्रदेश में सबसे ज्यादा पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कराये गये हैं। कोविड के दौरान आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा सर्वेे कर लोगो को जागरूक किया गया तथा टीकाकरण करवाया गया तथा घर-घर जाकर लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया गया व नियमित रूप से बच्चों का वजन किया गया। 

 जनपद के 251 आंगनवाड़ी केन्द्रों को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा केन्द्रों पर शिक्षापरक सामग्री, बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर, खिलौने व साज-सज्जा सामग्री (24 प्रकार) प्रदान की गयी है। माह दिसम्बर 2022 में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा ग्राम सैफपुर कर्मचन्द्रपुर, विकास खण्ड हस्तिनापुर में 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर फर्नीचर, खिलौने व साज-सज्जा सामग्री सामग्री प्रदान की गयी है। 


  जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जनपद में कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चो की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि विभाग की ओर से मेरठ में नवाचार किया गया है जिसमें कुपोषित बच्चो की प्रोफाईल उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति, रहन-सहन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर कुपोषण के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि आंगनबाडी से कुपोषित बच्चो की सीएचसी व पीएचसी में जांच करायी जाती है तथा उनके भोजन आदि का उचित प्रबंध किया जाता है। उन्होने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) तथा राजकीय बाल गृह (बालक) की स्थिति के बारे में भी मा0 मंत्री कोे अवगत कराया। 


 मा0 मंत्री ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन/राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया तथा संस्था में निवासरत संवासिनियो को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओ यथा-भोजन, आश्रय, वस्त्र, चिकित्सा, उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा तथा प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के बारे में अधीक्षिका से जानकारी प्राप्त की।


 इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, सीडीपीओ, आंगनबाडी सुपरवाईजर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।