Posts

Showing posts from October, 2021

पैसो के लालच में आकर दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

Image
 दिनांक 25/10/2021 को थाना मवाना के ग्राम कुडी कमालपुर में श्री नरेश कुमार के खेत में उसके पुत्र राहुल प्रकाश पुत्र नरेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम कुडी कमालपुर थाना मवाना जनपद मेरठ का शव मिला था । मृतक राहुल के पिता श्री नरेश वर्मा की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर दिनांक 27/10/2021 को मु0अ0सं0-487/2021 धारा 302 भादवि बनाम वाईस्तवा लव गुप्ता निवासी मवाना के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 29/10/2021 को मवाना पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लव गुप्ता पुत्र प्रवीण गुप्ता निवासी म0न0-1939 मौ0 काबली गेट कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को मण्डी गेट कस्बा मवाना के पास से गिरफ्तार किया गया तथा लव गुप्ता के पास से मृतक राहुल का एक सफेद अंगोछा, काले रंग का लाल पटटीदार पर्स जिसमें 500-500 के नौ नोट (4500/- रुपये ) व 01 आई.सी.आई.सी.आई बैंक का डेबिट कार्ड(ATM) 01 आयकर विभाग का पैन कार्ड व 01 भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता फोटो पहचान पत्र स्कूटी की डिग्गी से बरामद हुआ । लव गुप्ता से इस सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो पूछताछ में लव गुप्ता नें बताया कि  मैने पैसो के लालच में आकर र...

महिलाओं के साथ बॉलीवुड स्टार सुचेता खन्ना ने मचाया धमाल

Image
 बॉलीवुड स्टार सुचिता खन्ना ने गुरुवार को मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल अनंता में महिलाओं के साथ बीबी नंबर-1 कार्यक्रम में धमाल मचाया। महिलाओं ने डांस किया। कार्यक्रम में मॉडलिंग में हिस्सा लेकर महिलाओं ने आकर्षित किया मेरठ की रेवडी-गज्जक उन्हें काफी पसंद है। क्रांतिधरा पर वह तीसरी बार आई। यह आने का बुलावा मिलते ही वह अपने कदम नहीं रोक पाती कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बॉलीवुड स्टार सुचेता खन्ना ने सनी इंटरटेनमेंट ग्रुप के निदेशक एवं जूनियर सनी देओल राजीव कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया होटल हारमनी इन में पत्रकारों के साथ बातचीत में सुचेता ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मैं मुंबई से नहीं हूं पुणे से हूं और मेरी शुरुआत इस इंडस्ट्री में ऐसे ही हो गई। मैंने बस एक फोटोशूट किया था अपनी दोस्त के साथ। मैं 11वीं क्लास में थी मेरी दोस्त की मम्मी डिजाइनर कपड़े बनाती थीं और उन्हीं के लिए हमने ये फोटोशूट किया। वहां से मुझे फैशन कॉलमिस्ट ने देखा। वो फोटोज पुणे टाइम्स में रिलीज हुए थे। उसके बाद उस फैशन कॉलमिस्ट ने मेरा नंबर लेकर मुझे फोन किया ...

कांशीराम की पुण्यतिथि पर कई लाखों की तादात में पहुंचे कार्यकर्ता

Image
 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा गौरतलब है कि मायावती ने हाल ही में लखीमपुर खीरी घटना का भी जमकर विरोध किया है। उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को कांशीराम को उनकी 15 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान बसपा प्रमुख ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया कांशीराम...

होटल के कमरों से पकड़े 26 युवक युवतियां

Image
 मेरठ में पल्लवपुरम के एक होटल में बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी में एक होटल से 26 युवक-युवतियों को पकड़ा है। वहीं, रजिस्टर में एंट्री दो लोगों की ही मिली। जिस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। होटल में सेक्स रैकेट चलने की भी संभावना जताई जा रही है बुधवार रात को CO दौराला आशीष शर्मा, एएचटीयू प्रभारी आदेश कौर, SO पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने एक सूचना के आधार पर पल्लवपुरम स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल के कमरों से13 जोड़ों को बरामद किया। होटल का रजिस्टर चेक किया तो उसमे सिर्फ दो युवकों की एंट्री मिली। जिस पर पुलिस ने सभी युवक और युवतियों व मैनेजर आशु को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। 

ईट से मार-मार कर दी पत्नी की हत्या

Image
 मेरठ में हत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर डाली। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां की मौत के बाद तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैडा गांव सोनू चिनाई मिस्त्री का काम करता है। शनिवार देर रात उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।  बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान सोनू ने आंगन से ईंट उठाकर पत्नी पर हमला बोल दिया। उसने पत्नी की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर डाली। उसकी बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की तो वह उन पर भी ईंट लेकर दौड़ पड़ा।बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देकर आरोपी सोनू घर से फरार हो गया। उसकी छोटी तीन बेटी बुलबुल, मुस्का...

बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर

Image
 परतापुर थाना क्षेत्र के कुण्ड़ा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले कुछ गरीब व्यक्तियों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की जिसके बाद सभी की हालत  गंभीर बनी हुई है किसी को भी जरा भी होश नहीं है कोई नाली में गिर रहा है तो कोई सिर पटक रहा है सभी अपनी जान बचाने के लिए पागल हुए जा रहे हैं इसी के बाद मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कसाना का कहना है कि यहां पर जो की झुग्गी झोपड़ी में कुछ गरीब व्यक्ति अपना गुजर-बसर कर रहे हैं वह जैसे तैसे अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उन्हें और उनके बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया जिसके बाद से उनकी हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है समस्त ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया !