होटल के कमरों से पकड़े 26 युवक युवतियां
मेरठ में पल्लवपुरम के एक होटल में बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी में एक होटल से 26 युवक-युवतियों को पकड़ा है। वहीं, रजिस्टर में एंट्री दो लोगों की ही मिली। जिस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। होटल में सेक्स रैकेट चलने की भी संभावना जताई जा रही है बुधवार रात को CO दौराला आशीष शर्मा, एएचटीयू प्रभारी आदेश कौर, SO पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने एक सूचना के आधार पर पल्लवपुरम स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल के कमरों से13 जोड़ों को बरामद किया। होटल का रजिस्टर चेक किया तो उसमे सिर्फ दो युवकों की एंट्री मिली। जिस पर पुलिस ने सभी युवक और युवतियों व मैनेजर आशु को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।