Posts

Showing posts from August, 2021

जीआरपी थाना रेलवे मेरठ का निरीक्षण कर एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

Image
 मुरादाबाद जीआरपी एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने मंगलवार शाम 4:00 बजे थाने का निरीक्षण करने पहुंचे लगभग एक घंटे के निरीक्षण में उन्होंने थाने रजिस्टर बारीकी से चेक किए उसके बाद थाने की सभी व्यवस्थाओं को देखा व साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही स्टेशनों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए उन्होंने शस्त्रागार, कारागार, कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, मेस बैरक और परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही थाने में रक्षा अभिलेखों की गहनता से जांच की इसके बाद मुरादाबाद जीआरपी एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि इस बार एक नया रजिस्टर और बनाया गया जिसमें मौके पर जो अपराधी पकड़े जाए उनकी एंट्री हो सके थाने के निरीक्षण के बाद थाने का कार्य देखकर उन्होंने थाना अध्यक्ष को सम्मानित करने को भी कहा उसके बाद सभी जवानों के साथ बैठक की। इस दौरान सीओ गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार सचिन कुमार विजय कुमार कामिल आदि उपस्थित थे।

थाना सरधना पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई मृतक साकिब के हत्याकाण्ड का खुलासा

Image
 आज दिनांक 29.08.2021 को थाना सरधना पुलिस व एसओजी टीम मेरठ द्वारा थाना सरधना पर साकिब उपरोक्त हत्या की घटना के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0 567/2021 धारा 302,201 भादवि बनाम अज्ञात का खुलासा करते हुये मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. बिलाल उर्फ भोला पुत्र आजम निवासी मौ0 घोसियान कस्बा व थाना सरधना मेरठ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 29.08.2021 को समय करीब 13.05 बजे रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर उसी की भैसो की डेरी मे बनी खोर से भूसे मे से घटना के समय पहना एक लोअर व लोअर के अन्दर से घटना मे प्रयुक्त एक छुरी बरामद करायी व अपनी निशानदेही पर अभियुक्तगण 2. तालिब पुत्र आजम 3. अजीम पुत्र आजम नि0गण मौ0 घोसियान कस्बा व थाना सरधना मेरठ को समय करीब 14.45 बजे तहसील रोड पुराली की आढत के पास से गिरफ्तार करवाया, जिसके बाद अभियुक्त तालिब की जामा तलाशी से एक मोबाइल फोन Realme रंग सफेद बिना सिमकार्ड जिसका IMEI No – 866284045909000 बरामद हुआ तथा अभियुक्त तालिब द्वारा अपनी निशानदेही पर घटना के समय पहने जूते NiKE – Air सफेद रंग तथा खुद की निशानदेही पर अपने बहनोई समीर क...

दिन निकलते ही गांव के जंगल में मिले दो बच्चों के शव

Image
 मेरठ।रविवार की सुबह दिन निकलते ही किठौर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नारायण के जंगल मे रविवार को दोनों किशोरों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर निवासी सादिक़ (12) पुत्र जाने आलम तथा अमन (13) पुत्र महराज शनिवार शाम ई-रिक्शा में सवारी लेकर गांव फतेहपुर नारायण गए थे।लेकिन देर रात तक वापस नही लौटे। परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने पहुंचकर मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह फतेहपुर नारायण के जंगल मे ग्रामीणों को दो बच्चों में अमन का शव गांव के ही शिवकुमार त्यागी तथा सादिक़ का शव टीटू के बाग में पड़ा मिला। दोनों के शव पर धारधार हथियार से प्रहार के निशान थे।उधर दोनों बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया।वही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।एवं मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो बाइक सवार बदमाशों ने पार्षद की गोली मारकर कर दी हत्या

Image
 वार्ड-80 के पार्षद ज़ुबैर अंसारी की गोली मारकर हत्या। 2 बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम। अपने घर के बाहर टहल रहे थे जुबेर अंसारी। AIMIM पार्टी से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर के पेशे से भी जुड़े थे जुबेर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेडिकल थाना क्षेत्र के संतोष हॉस्पिटल के पास का मामला।

शातिर चोरों ने चोरी की मोटर साईकिल से दिया घटना को अंजाम पुलिस ने किया पर्दाफाश

Image
  मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर 2 ग्रामीण बैंक के सामने वाली गली में मंडी व्यापारी के बंद मकान मे रात को हुई लगभग 5 लाख की चोरी पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया इस मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया गया घटना को अंजाम देने चोरी की अपाचे बाइक पर तीन शातिर चोर आए थे जो रात को बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी गये सामान पीली व सफेद धातु के जेवरात व रुपयो के साथ मय एक अपाचे मोटर साइकिल बिना नम्बर चोरी की, के साथ गिरफ्तार किया गया 1 सैफ उर्फ शुऐब पुत्र रशीद नि0 आरा मशीन वाली गली तारापुरी थाना लिसाडी गेट मेरठ 10000/- रूपये नगद 2 पीली व सफेद धातु के आभूषण जिनमें 04 चूड़ी पीली धातु, गले का हार दो अदद पीली धातु जिसमें एक में लाल रंग के मोती, दो मंगल सूत्र 3 दो छोटी चेन पीली धातु के 4 गले के दो हार सफेद धातु, गले की एक चेन सफेद धातु, हाथ के दो ब्रेसलेट सफेद धातु, कान के झुमके व टॉप्स कुल 13 नग 5 एक कैमरा Kodak कम्पनी का 6 लड़की के 17 अदद पासपोर्ट साइज फोटो, (वादी की लड़की के 7 एक दिल्ली मैट्रो कार्ड एवं बैग 8 सफेद अपाचे मोटर साइकिल चेसिन नं0 MD634CE43K2F11946, इंजन नम्बर C...

प्रेमी युगल ने अपनी बदनामी से बचने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट

Image
 मेरठ थाना परीक्षितगढ़ के ग्राम पसवाड़ा में पूर्व कुछ दिन पहले जंगल से घास काटने जा रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत भी किया था और लगातार इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। जांच पड़ताल करते हुए । पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है। केशव कुमार एसपी देहात ने बताया जब आरोपियों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की गई । पूछताछ में आरोपी सुनील बैगा व संगीता ने बताया कि हम दोनों की 3 वर्षों से दोस्ती थी। घटना वाले दिन सुनील बैगा और संगीता तरुण पंडित के गन्ने के खेत में आपत्तिजनक अवस्था में थे ।कि अचानक वहां मृतिका लखमीरी पहुंच गई और उसने हमें आपत्तिजनक हालात में देख लिया । उसने इन दोनों की इस हरकत की शिकायत गांव के प्रधान से कहने की बात कही तो इसी बात से नाराज होकर और बदनामी से बचने के लिए सुनील और संगीता ने घास काटने वाली दराती से उसका गला काट कर हत्या कर दी। 

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी दामन थामा

Image
 आज जिला कार्यालय फूल बाग कॉलोनी पर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी मैं लगने के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम पूर्व राज्य मंत्री जी रहे. संचालन दिनेश  गाजीपुर जी ने किया. और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित जाटव जी ने की मुख्य अतिथि जी ने कहा 2022 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है सरकार बनने के बाद डीजल के दाम पेट्रोल के दामों की. खाद्य पदार्थों पर बढ़ते हुए दामो को पूरी तरीके से खत्म किया जाएगा किसानों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा. और प्रत्येक मजदूर व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा. अब से पहले बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी चाहे वह महंगाई हो किसान हो सभी समस्याओं का निवारण बहुजन समाज पार्टी में समय से हो जाता था. कानून व्यवस्था बहुत अच्छी थी पुलिस प्रशासन समय से जनता के काम पूर्ण करते थे लेकिन अब पुलिस प्रशासन गरीबों की नहीं सुनता. उधर भारतीय जनता पार्टी का ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को देखते हुए होश उड़ गए हैं प्रशासन की आड़ में मीटिंग ओं की परमिशन कैंसिल करा रहे हैं लेकिन अब बहुजन समा...

पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी पत्नी की हत्या मौके से फरार

Image
 भावनपुर के किनानगर में युवक ने अपनी पत्नी की देर रात गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।किनानगर निवासी ओम सुधा की शादी कुछ साल पहले राजू निवासी डासना के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से राजू अपनी पत्नी के साथ यही ससुराल में किनानगर में रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद में राजू ने गुरुवार देर रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी इसके बाद आरोपी कमरे को बंद कर फरार हो गया। सुबह के समय परिवार के लोगों ने कमरे के बाहर खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे के अंदर ओम सुधा की लाश खून से लथपथ मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

जिलाधिकारी ने किया पीईटी परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण

Image
 जिलाधिकारी के बालाजी ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराए जा रहे प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी ) परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट ,दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें वहां सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मेरठ-ड्रग माफिया के घर और संपत्ति की की गई कुर्की

Image
 मेरठ पिछले छह माह से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे शहर के ड्रग माफिया तसलीम के घर की कुर्की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कर ली है। मछेरान स्थित उसके घर से पुलिस ने लाखों का सामान कब्जे में लेकर रेलवे रोड थाने में रख दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई नए कप्तान प्रभाकर चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद की इससे पहले पुलिस पूरे मामले में ढिलाई बरत रही थी रेलवे रोड थाने के मछेरान मोहल्ले में ड्रग माफिया तसलीम का परिवार रहता है। तसलीम पिछले 20 साल से शहर, आसपास के जनपदों के अलावा भांग के ठेकों पर चरस सप्लाई कर रहा है। छह माह से वह एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित चल रहा है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी जब वह पेश नहीं हुआ तो रेलवे रोड थाना पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के आदेश ले लिए। सोमवार सुबह रेलवे रोड, सदर बाजार और टीपीनगर थानों की पुलिस ने तसलीम के घर की कुर्की की। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस दो बार उसे जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि तसलीम की गिरफ्तारी के बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस उसके गुर्गो की तलाश भी कर रही है मछेरान की समाज सुधा...

हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर मे हुई चोरी के माल सहित चार चोर गिरफ्तार

Image
 मेरठ थाना सरुरपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 210/21 धारा 380/457 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर सरुरपुर में दिनांक 02-03/07/2021 की रात्रि मे चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. साजिद पुत्र फरमदू 2. विकास पुत्र विनोद कश्यप 3. रविन्द्र उर्फ भूरा पुत्र भोपाल कश्यप नि0गण मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ  व  4. गोविन्द पुत्र मनीराम नि0 ग्राम जैनपुर थाना दौराला जनपद मेरठ को दिनांक 23/08/21 को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किये गये चार अदद लैपटॉप व दो अदद बैटरे व दो अदद इन्वर्टर व एक अदद प्रिन्टर कैनन कम्पनी व एक अदद लेमीनेशन मशीन आस्था व दो अदद कीबोर्ड, एक अदद एलसीडी एओसी व एक स्कैनर कैनन कम्पनी व लैपटॉप के दो चार्जर मय लीड  बरामद किया गया । विवेचना से अभियोग मे धारा 411 भादवि बढौत्तरी की गयी अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है ।      

रक्षाबंधन पर परिवार सहित ससुराल गए थे रात में चोरों ने ताला तोड़कर कि 5 लाख चोरी

Image
 मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर 2 के एक बंद मकान मे रात को हुई लगभग 5 लाख का सामान चोर उड़ा ले गए रात को जब उनका पड़ोसी टॉयलेट करने उठा तो उसने देखा उनके सामने वाला मकान का गेट खुला हुआ है और उन्होंने तभी मकान मालिक देवेंद्र सैनी को फोन करके बताया कि भैया आप घर पर हो उन्होंने कहा नहीं मैं तो हापुड़ ससुराल में हूं तो आप का गेट खुला हुआ है उन्होंने तभी अपने पड़ोसी से कहा कि आप जाकर देखो  जब पड़ोसी  घर में गए तो देखा उनका लॉकअप का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर-उधर पढ़ा हुआ था फिर उन्होंने देवेंद्र सैनी को बता कि आपके घर में भैया चोरी हो गई है तभी देवेंद्र सैनी 4:30 बजे अपने परिवार के साथ रात को अपनी ससुराल से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में सब कुछ ज्वेलरी कैश गायब है उसके बाद देवेंद्र सैनी ने 112 पर कॉल की और माधवपुरम चौकी इंचार्ज को बुलाकर घटना के बारे में बताया उसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई आपको बता दें कि माधव पुरम सेक्टर 2 ग्रामीण बैंक के सामने वाली कॉलोनी में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है

तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 थाना बहसूमा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1 पिंटू उर्फ बोम्बे पुत्र सूरजपाल २ अभिषेक चैनर उर्फ काले उर्फ लल्ला पुत्र ऋषि पाल निवासी गण ग्राम हंसापुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 96/2021 धारा 392/506 भादवी के लूटे गए 1460 रुपए व आधार कार्ड बरामद हुए तथा अभियुक्त पिंटू उपरोक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 97/21 धारा 3/ 25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पति से तंग आकर पत्नी ने रच डाली हत्या की खौफनाक साजिश

Image
 दिनांक 04.08.2021 को वादी संदीप कुमार पुत्र स्व ओमपाल सिंह नि0 ग्राम टीकरी थाना जानी मेरठ के द्वारा अपने भाई  प्रविन्द्र उर्फ कलवा पुत्र स्वः ओमपाल निवासी उपरोक्त की दिनांक 04.08.21 को समय करीब 05.30 PM पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 204/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया उक्त हत्याकाण्ड के खुलासे के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जानी व सर्विलान्स टीम गठित कर अज्ञात मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गयी । प्रथम दृष्टया प्रकाश मे आया कि गाँव मे तीन अज्ञात व्यक्तो के द्वारा गाँव मे प्रविन्द्र के सम्बन्ध मे पूछा गया था तथा घटनास्थल के पास भी उक्त नम्बरो की लोकेशन प्राप्त होने व उक्त नम्बरो की वार्ता मृतक की सास श्रीमती बबली पत्नी वीरेन्द्र निवासी सल्ला खेडी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर से बराबर वार्ता होने तथा मृतक की सास श्रीमती बबली की मृतक की पत्नी नीतू से भी वार्ता होने पर सीडीआर के अवलोकन से मृतक की पत्नी श्री...

UP विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी साजिश फर्जी वोटर कार्ड बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा दुर्गा कालोनी मोदीपुरम पल्लवपुरम मेरठ, से अभियुक्त हरिशंकर पुत्र सीताराम निवासी दुर्गा कालोनी मोदीपुरम थाना पल्लवपुरम मेरठ, को गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह अभिनव निवासी बिहार, के साथ फर्जी वोटर आईड़ी बनाने का कार्य करता है । अभियुक्त के कब्जे से 5 लैपटॉप, 5 मोबाईल फोन, 1 हार्ड़ ड़िस्क, 1 बारकोड़ स्कैनर, 2 लैपटॉप के चार्जर मय लीड़ व वोटर आईड़ी के प्रिंट आउट बरामद किये गये । थाना पल्लवपुरम पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता हरिशंकर पुत्र सीताराम निवासी दुर्गा कालोनी मोदीपुरम थाना पल्लवपुरम मेरठ ।

तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह के बल पर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त मे वांछित व ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा गिरफ्तार

Image
 दिनांक 26.7.2021 को थाना भावनपुर के ग्राम हसनपुर मे तेल व्यापारी अमित अग्रवाल जो कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था कि हसनपुर चौकी के अंतर्गत भारत किराना स्टोर के सामने से चार अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट लिये थे जिसके सम्बंध मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 278/2021 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था घटना का सफल अनावरण दिनाँक 12.8.2021 को SOG मेरठ द्वारा करते हुए घटना मे फरार बदमाशो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुरूस्कार घोषित कर दिया गया था जिसमें आज दिनाँक 18.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर SOG मेरठ  व थाना  भावनपुर पुलिस द्वारा घटना मे वांछित ईनामिया अपराधी  शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान नि0 कस्बा व थाना बाबरी जनपद शामली हाल नि0 किराये का मकान गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर को अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक के पास सॆ गिरफ्तार किया गया तथा लूटी हुई धनराशी मे से 150000 रुपये बरामद किये गये गिरफ्तार वांछित ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान नि0 कस्बा व थाना  बाबरी जनपद शामली हाल नि0 किराये का मक...

नहर के रजवाहे में एक अज्ञात युवक का शव मिला

Image
 मेरठ। मंगलवार की सुबह सरधना थाना क्षेत्र स्थित नहर के रजवाहे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करके शव को ठिकाने लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है दरअसल सुबह को ग्रामीणों ने छबड़िया गांव के बाहर स्थित रजवाहे में एक युवक का शव तैरता देखा। जिसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। लगभग 32 वर्षीय युवक के शरीर पर नीले रंग का लोअर और पीले रंग की शर्ट थी, जिस पर बड़े-बड़े फूलदार छापे थे। युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। मृतक के कपड़ों से पुलिस को एक पैन कार्ड की बरामद हुआ। जिस पर विपिन कुमार पुत्र चंद्रवीर सिंह लिखा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने...

दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 दिनांक 14-08- 2021 की रात्रि को श्रीमती निशु पत्नी अरुण कुमार निवासी मोहल्ला फाजलपुर अनूप नगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ द्वारा थाना पर तहरीर देकर अपने पति अरुण कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया कि उसके पति अरुण कुमार द्वारा उसकी दो मासूम बेटियां कुमारी सृष्टि उम्र 6 वर्ष कुमारी नैना उम्र 4 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गई है । इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 602/2021 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया  दिनांक 15-08-2021 को अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र तारा सिंह उर्फ ताराचंद निवासी मोहल्ला अनूप नगर फाजलपुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ को कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा शोभापुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया गया है । 

बेरहम बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर कर दी हत्या

Image
 दिनांक 13- 8-2021 को अरुण अपनी ससुराल जानी गया तथा वहां से भी लड़ झगड़ कर अपनी 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं 4 वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूप नगर कंकरखेड़ा क्षेत्र में आ गया। बताया गया कि 13 -8- 2021 को रात्रि करीब 10:00 बजे उसने अपनी दोनों पुत्रियों की गला घोंटकर हत्या करके फरार हो गया मासूमों की हत्या की सूचना पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानी से मासूम बच्चियों की मां निशु और उसके परिजनों को बुलवाया तथा घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया मेरठ एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। पुलिस ने दोनों बच्चियों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। फरार पिता अरुण की तलाश की जा रही है।

डीजीपी मुकुल गोयल पहुंचे मेरठ, स्वतंत्रता दिवस पर चैकसी को लेकर आठ जिलों के एसएसपी से की वार्ता

Image
 उप्र के डीजीपी मुकुल गोयल गुरूवार को मेरठ पहुंचे। यहां पर उन्होने आठ जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र दिशानिर्देश दिये गुरूवार को सुबह दस बजे डीजीपी मुकुल गोयल सक्रिट हाउस पहुंचे। यहां से सीधे पुलिस लाईन में परेड में शामिल हुए जिसके बाद तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन में ही बैठक की। बैठक में मेरठ व आसपास के आठ जिलों के कप्तानों के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष चैकसी बरतनें के निर्देश दिये। दोपहर बाद डीजीपी मेरठ से वापस लौट गए।  

चार अज्ञात बदमाशो द्वारा तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना का सफल अनावरण

Image
 दिनांक 26.7.2021 को थाना भावनपुर के ग्राम हसनपुर मे अज्ञात बदमाशों द्वारा तेल व्यापारी अमित अग्रवाल कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था कि हसनपुर चौकी के अंतर्गत भारत किराना स्टोर के सामने से चार अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट लिये थे जिसके सम्बंध मे थाना भावनपुर पर मु0अ0स0 278/2021 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की गई जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की गहनता से तलाश की गई जिसके परिणामस्वरुप घटना मे शामिल बदमाशो की पहचान हेतू टीम द्वारा भ्रसक प्रयास निरंतर किये जा रहे थे घटना में शामिल बदमाश शातिर प्रवृति के होने के कारण बदमाशो द्वारा पुलिस को गुमराह करने हेतु दिनाँक 26.7.2021 को समय करीब 6 बजे थाना जाफराबाद दिल्ली से एक स्पैलेण्डर मोटर साईकिल नं UP14DQ8923 घटना को कारित करने के लिये चोरी की गई जिसके सम्बंध में थाना जाफराबाद दिल्ली में मु0अ0सं0 020136 पंजीकृत है  तथा घटना के उपरान्त उक्त बदमाशो द्वारा मोटरसाईकिल को थाना लिसाडी गेट क्षेत्रान्तर्गत लावारिस हालत मे छोडकर फरार हो गये थे मुख्यत: घटना को अंजाम देन...

नशीला पदार्थ बेचने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  दिनांक 10.08.21 को समय करीब 12.45 बजे पत्ता मौहल्ला से अभियुक्त 01. सरताज पुत्र सरफराज निवासी ऊचाँ सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ । 2-  दिलशाद पुत्र मुस्तफा निवासी खैरनगर चूने वाली गली थाना देहली गेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त सरताज उपरोक्त के कब्जे से 220 ग्राम नशीला पदार्थ रंग मटमैला, 3100 रुपये व 16 कटे हुए सिल्वर फायल एवं अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त के कब्जे से 09 पुडियां पेपर की बनी हुई तथा सिल्वर फायल के 11 कटे हुये पर्ची नुमा पेपर व जेब से 170 ग्राम मटमैला पाउडर तथा मौके से फरार अभियुक्ता नाजरीन पत्नी सरताज निवासी ऊचाँ सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ द्वारा फेकां गया 160 ग्राम पाउडर बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना देहली गेट पर मु0अ0सं 0 242/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम व 34 भादवि पंजीकृत किया गया ।

02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट व छिनैती के 05 मोबाईल फोन बरामद

Image
 दिनांक 25/07/2021 को वादिया इसराना चौधरी पुत्री रियाज अहमद निवासी नियर बस स्टैण्ड मौ0 जाटान पुरकाजी मु0नगर हाल पता IIMT के पास स्टार पब्लिक स्कूल के सामने गंगानगर मेरठ, द्वारा थाना गंगानगर पर अज्ञात बाईक सवार द्वारा वादिया का मोबाईल फोन व कवर मे रखा ए0टी0एम0 कार्ड छीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 163/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात बाईक सवार व दिनांक 4/08/2021 को वादी अमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार बिंदल नि0 जेएफ 605 भागीरथी कुन्ज गंगानगर मेरठ द्वारा थाना गंगानगर पर अज्ञात बाईक सवार द्वारा वादी का मोबाईल फोन छीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 178/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात बाईक सवार पजीकृत कराया गया था उक्त घटना के क्रम मे दिनांक 10/08/2021 थाना गंगानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेरठ मवाना रोड से खटकाना पुल पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त 1. रविश पुत्र राजबीर सिह निवासी ग्राम कुनकुरा थाना इंचौली जनपद मेरठ । 2. रवि उर्फ भोला पुत्र मन्टू निवासी देधुपुर थाना मवाना मेरठ हाल पता मवाना शुगर फेक्ट्री के पास नटो के बराबर मेरठ, को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्...

स्वरोजगार, उद्यम विकास, कृषि, एमएसएमई क्षेत्र की सरकारी ऋण योजनाओं के अंतर्गत विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ मेगा ऋण मेला

Image
 मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार स्वरोजगार, उद्यम विकास, कृषि, एमएसएमई क्षेत्र की सरकारी ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रोग्राम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एमएसएमई, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के अंतर्गत जिले के अग्रणी बैंक, केनरा बैंक, द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक चैधरी की अध्यक्षता में मेगा ऋण मेले का आयोजन विकास भवन, सभागार मेरठ में किया गया। ऋण वितरण शिविर में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों व शाखा प्रबंधक द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के हाथों से लाभार्थियों को चैक वितरण किया इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक आर के सेठ द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त बैंकों द्वारा वृहत ऋण वितरण शिविर में 100 करोड़ के सापेक्ष 181.76 करोड़ का ऋण वितरण किया गया. इनके अंतर्गत बैंकों द्वारा कृषि हेतु 1823 लाभार्थियों को रुपये 38.16 करोड़, एमएसएमई हेतु 742 इकाई को रुपये 79.71 करोड़, गृह ऋण के अंतर्गत 241 लाभार्थियों को 20.83 करोड़, शिक्षा हेतु 5 लाभार्थियों को 1.08 करोड़ के साथ कुल 5407 लाभार्थियों को रुपये 181.76 करोड़ का ऋण निर्ग...

सादिक अख्तर बने डांस के छेत्र में मेरठ के पहले यूट्यूबर

Image
 मेरठ के रहने वाले सादिक अख्तर को एक लाख सब्सक्राइबर होने पर यूट्यूब की तरफ से सिल्वर बटन मिला है जिसके लिए सादिक अख्तर को बधाई का तांता लग गया जिसमे बधाई देने वालो में आशुतोष कौशिक बिग बॉस विजेता, रोहित कुमार लिसाड़ी, एकता गुप्ता, सारंग गुप्ता, अभिषेक, शिवा मंगवाना, रोहित सैनी, करिश्मा उर्फ निशु कौर, आयुषी , आदि ने उनको उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी

बच्चे को पैदा होते ही 6 महीने तक मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए

Image
 मेरठ – आज न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता में डॉ अमित उपाध्याय ने बताया कि यह प्रेसवार्ता वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आदेश अनुसार की जा रही है। इस वार्ता के दौरान नवजात बच्चों के लिए कुछ सुझाव और टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे को पैदा होते ही मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए क्योंकि जो बच्चा मां का दूध नहीं पी पाता उसमें अनेक बीमारी और संक्रमण पैदा हो जाते हैं मां का दूध बच्चे के लिए काफी पोषक व फायदेमंद साबित होता है। हमारे हॉस्पिटल में कुछ बच्चे जो कि आईसीयू में रखे जाते हैं उन बच्चों में यही दिक्कत आती है कि वह मां का दूध नहीं पी पाते जिस कारण उनके शरीर में अनेक बीमारी और संक्रमण पैदा होने लगते हैं तो हमारा यही सुझाव है कि नवजात बच्चों को लगभग 6 महीने तक मां का दूध पिलाना चाहिए ताकि उसकी सेहत भी बने और वह बीमारी और संक्रमण से भी बचा रहे।

पुलिस द्वारा लूट के मोबाईल के साथ 01 अभि0 गिरफ्तार

Image
 दिनांक 06.08.21 को समय करीब 17.55 बजे रेलवे रोड चौराहे से 01 अभि0 आसिंम उर्फ लड्डन पुत्र यामीन नि0 पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ को मु0अ0सं0 240/21 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित मोबाईल ओप्पो ए-7 मॉडल रंग काला IMEI नं0 865639038469556 व IMEI नं0 865639038469545 के साथ उ0नि0 रतनलाल शर्मा व उ0नि0 मोहसिन अहमद मय का0 1042 सन्दीप कुमार मय का0 1178 धीर सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया । वादी  श्री शेखर चौधरी  के पिता श्री सुनील कुमार नि0 निहाल  स्टेट शोभापुर रोहटा रोड थाना कंकरखेडा मेरठ जो अपने किसी कार्य से डी0एन0 कॉलेज के पास से निकलकर मो0सा0 से जा रहे थे, जैसे ही फोन सुनने के लिये मो0सा0 रोकी तो अज्ञात व्यक्ति  मोबाईल छीनकर फरार हो गया था जिसकी फुटेज कन्ट्रोल रूम घण्टाघर पर कैमरो में देखी गयी तथा मुखबीर से फुटेज के अनुसार पहचान करायी गयी तथा आज दिनांक 06.08.21 को अभि0 आसिंम उर्फ लड्डन पुत्र यामीन को गिरफ्तार किया गया ।अभि0 की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है ।  

फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । थाना कंकरखेड़ा पर रोहित गिल,रमन,भरतसिंह,एवं कैलाश चन्द्र द्वारा महा फिल्म प्रोडक्शन हॉउस चण्डीगढ़ द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध वर्ष 2019 में एवं वर्ष 2021 में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें महा फिल्म के कथित डायरेक्टर बेअंत सिंह, पलक सिंह, सागर, हितेश, चेतन जायसवाल एवं रविंद्र के विरुद्ध यह अभियोग पंजीकृत किए गए थे, उक्त गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों को फिल्म में पैसा लगाकर पैसे को दोगुना करने के नाम पर लगभग ₹20000000 की ठगी की गई थी । इस पर शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज किए गए थे, इससे पूर्व इस गिरोह के चेतन जायसवाल को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है आज दिनांक 06-08-2012 को इसी गिरोह का एक और सदस्य हितेश जोकि करनाल का निवासी है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उसको जेल भेजा जा रहा है तथा इस ग्रुप के मुख्य आरोपी बेअंत सिंह, पलक सिंह ,रविंदर एवं सागर की तलाश की जा रही है ।

लोहिया गांव में शमशान के पास एक युवक का शव मिला

Image
 दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव स्थित शमशान के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव निवासियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और पूरे मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के अनुसार लोहिया गांव स्थित शमशान के पास बुधवार सुबह एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। वहीं, मौके पर मिले आई कार्ड से पुलिस ने युवक की शनाख्त लखनऊ निवासी अजय कुमार के रूप में की है।पु लिस ने बताया कि अजय दौराला चीनी मिल में सुपरवाइजर का काम करता था और दौराला कस्बा की बंगला कॉलोनी में किराए पर रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।जब यह खबर उसकी पत्नी को दी तो उसकी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया

Image
 थाना ब्रहमपुरी पुलिस के द्वारा अभि0गणथाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया (1) शंकर पुत्र सुखबीर नि0 माता का बाग ब्रहमपुरी थाना ब्रहमपुरी मेरठ (2) फरमान पुत्र अनीश नि0 गुदडी बाजार सराय जीना थाना कोतवाली मेरठ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से दिनांक 02/08/21 को लूटी गयी बाली व मोबाईल बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध मे आज दिनांक 03/08/21 को थाना ब्रहमपुरी मेरठ पर वादी लालू सिंह पुत्र जदवीर सिंह नि0 लक्ष्मणपुर थाना बण्डा जिला शाहजहापुर की लिखित तहरीर पर मु0अ0स0 360/21 धारा 392/506 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ । ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना कारित करने वाले उपरोक्त दोनो शातिर लुटेरो को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए लूटी गयी बाली तथा मोबाइल बरामद किया गया तथा दिनांक 11/07/21 को वादी सौरभ वर्मा पुत्र स्व0 विनोद कुमार वर्मा नि0 933 भवानी पेन्ट वाली गली थाना ब्रहमपुरी मेरठ की माता श्रीमति सुशीला देवी के गले की चैन छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 330/21 धारा 392 भादवि पंजीकृत हुआ था सुरागरसी पतारसी कर घटना का सफल अनावरण कर...

थाना सरुरपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण कर एक ट्रक ट्राला मय 860 सीमेन्ट के कट्टो (कीमत करीब 26 लाख) के चालक को बन्धक बनाकर लूट करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार व कब्जे से लूटा गया ट्रक नं0 RJ01GC1645 मय माल मय घटना मे प्रयुक्त तंमचा बरामद

Image
 मेरठ थाना सरुरपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 250/2021 धारा 342/394 भादवि का सफल अनावरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के कुशल नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी सरधना के सफल पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण करते हुए घटना मे नोएडा क्षेत्र से दिनांक 30/07/2021 की रात्रि 23.30 बजे लूटा गया ट्रक मय ट्राला मय 860 सीमेन्ट के कट्टो के मय घटना मे प्रयुक्त तमंचा सहित व वादी/चालक को बन्धक बनाकर थाना सरुरपुर क्षेत्र ग्राम भूनी के पास जंगल मे पेड से बांधने वाले अभियुक्त जाकिर पुत्र सहीदा निवासी इन्दाना थाना बिछोय जिला नुंहू मेवात (हरियाणा) को ग्राम सोन्दहद (हरियाणा) के पास इन्टर लॉक ईट की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल खरीदने वाले 1. वीरसिहं पुत्र बलवीर सिहं नि0 गारम पट्टी कस्बा व थाना होडल जिला पलवल (हरियाणा), 2. समय सिहं उर्फ पप्पू पुत्र लखनलाल नि0 ग्राम रोहता पट्टी थाना होडल जिला पलवल (हरियाणा), 3. अजीत पुत्र भरतराम नि0 ग्राम बन्चारी थाना मुडकटी जिला पलवल (हरियाणा) को मौके से दिनांक 02/08/2021 समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया । फर्द मौके पर तैयार कर अभियुक्तगण को मय लू...

दिन निकलते ही युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार कर की आत्महत्या

Image
 मेरठ रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर निवासी विपुल उम्र करीब 22 वर्ष  पुत्र चन्द्रवीर ने आज सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली ।आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ल।सूचना मिलते ही मौके पर पहुची रोहटा पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी की, एवं अपनी कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी करने पर ग्राम प्रधान सुनील ने बताया कि मृतक युवक दो भाई ,ओर दो बहन है दोनो बहनों की शादी हो चुकी है लेकिन सिर पर माँ बाप का साया नही है दोनो भाइयो में किसी तरह का कोई मनमुटाव भी नही था,लेकिन विपुल ने आत्महत्या किस कारण  से की, इसका कारण अभी स्पस्ट नही हो पाया है वही पुलिस भी आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है।