थाना सरुरपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण कर एक ट्रक ट्राला मय 860 सीमेन्ट के कट्टो (कीमत करीब 26 लाख) के चालक को बन्धक बनाकर लूट करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार व कब्जे से लूटा गया ट्रक नं0 RJ01GC1645 मय माल मय घटना मे प्रयुक्त तंमचा बरामद

 मेरठ थाना सरुरपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 250/2021 धारा 342/394 भादवि का सफल अनावरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के कुशल नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी सरधना के सफल पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण करते हुए घटना मे नोएडा क्षेत्र से दिनांक 30/07/2021 की रात्रि 23.30 बजे लूटा गया ट्रक मय ट्राला मय 860 सीमेन्ट के कट्टो के मय घटना मे प्रयुक्त तमंचा सहित व वादी/चालक को बन्धक बनाकर थाना सरुरपुर क्षेत्र ग्राम भूनी के पास जंगल मे पेड से बांधने वाले अभियुक्त जाकिर पुत्र सहीदा निवासी इन्दाना थाना बिछोय जिला नुंहू मेवात (हरियाणा) को ग्राम सोन्दहद (हरियाणा) के पास इन्टर लॉक ईट की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल खरीदने वाले 1. वीरसिहं पुत्र बलवीर सिहं नि0 गारम पट्टी कस्बा व थाना होडल जिला पलवल (हरियाणा), 2. समय सिहं उर्फ पप्पू पुत्र लखनलाल नि0 ग्राम रोहता पट्टी थाना होडल जिला पलवल (हरियाणा), 3. अजीत पुत्र भरतराम नि0 ग्राम बन्चारी थाना मुडकटी जिला पलवल (हरियाणा) को मौके से दिनांक 02/08/2021 समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया । फर्द मौके पर तैयार कर अभियुक्तगण को मय लूटे गये बरामद ट्रक मय ट्राला मय 860 सीमेन्ट के कट्टो के थाने लाकर समय 23.31 बजे दाखिला किया गया । दाखिले के आधार पर अभियुक्त जाकिर उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 253/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । विवेचना से अभियोग मे धारा 411/120 बी भादवि बढोत्तरी की गयी । अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है जाकिर पुत्र साहिदा निवासी गाम इन्दाना थाना बिछोय जिला नुंहू मेवात (हरियाणा) ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 31.07.2021 को शाम को ट्रक सं RJ 14 GL 3709 के साथ जाकिर उपरोक्त व उसके साथी 1. खुर्शीद पुत्र अज्ञात निवासी नागल थाना हतीन जिला पलवल हरियाणा, 2. शौकीन पुत्र अज्ञात निवासी नीमका थाना बिछोय जिला नुंहू मेवात (हरियाणा), 4. अज्ञात जिसका नाम शाकिर व खुर्शीद को पता है जो खुर्शीद के गाँव का है । पलवल कट पर खडे थे तभी सीमेन्ट से भरे ट्रक के चालक ने अपने ट्रक को रोककर टायर आदि चेक किये थे ट्रक ड्राईवर को अकेला देख हम लोग अपने ट्रक को लेकर पीछे पीछे चल दिये यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 500 मी0 पहले हमने अपने ट्रक को ओवरटेक कर इस ट्रक के आगे लगा दिया व इस ट्रक के चालक को रूकने का इशारा किया नही रूका तो हमने अपना ट्रक आगे लगा कर रोक लिया व ड्राईवर को हाथ पैर व मुंह बांधकर उसी गाडी में डाल लिया था । इसके बाद हम लोग डासना कट से नीचे उतर कर दोनो ट्रको को हापुड की ओर ले गये हापुड से कुछ पहले सीमेन्ट से भरे ट्रक में से ड्राईवर को निकाल कर हमने अपनी गाडी में बैठा लिया तथा इस ट्रक को खुर्शीद गढ की तरफ ले गया व अपने ट्रक को हम तीनों लोग इस ट्रक के चालक को लेकर मेरठ शामली होते हुए अम्बाला जा रहे थे रास्ते में जंगल को देखकर गाडी रोककर ड्राईवर को गाडी से नीचे उतारा व रात्रि के अधेरे में जंगल में रस्सी द्वारा पेड से बांध दिया था । इसके बाद हम लोग ट्रक लेकर अम्बाला पहुँचे, वहाँ पर अपने ट्रक व साथी को छोडकर जाकिर और शाकिर बस पकडकर परीक्षितगढ आ गये थे । दिनांक 01.08.2021 दिन में हम लोग एक होटल पर रूके तथा दिनांक 02.08.2021 की सुबह में जाकिर और शाकिर व खुर्शीद वहाँ से लूटे हुए इस ट्रक को लेकर आकर होडल रुके । जहाँ से शाकिर द्वारा अपने साथी शौकिन से बात कर सीमेन्ट बेचने का प्रोग्राम बनाया तो शौकिन, अलीजान को साथ लेकर होडल आ गया था, चूंकी शौकिन व अलीजान लूट की प्लानिंग कर लूटे व चोरी के सीमेन्ट को बेचने का काम करते है । हम चारो लोगो ने सीमेन्ट लूट कर दिया था जो शौकिन व अलीजान के सहयोग से इन लोगो को बेचा गया था । अलीजान ने सीमेन्ट बेचने की बात वीर सिहं से की । उसके बाद हम लोग अपना ट्रक लेकर ग्राम नीमका पहुँचे थे तो वीर सिहं ने शौकिन को बताया की सीमेन्ट को बेचने के लिए पार्टी से बात हो गयी है तथा ट्रक को ग्राम सोन्दहद के पास इन्टर लॉकिग ईट फैक्ट्ररी आने को कहा तो हम लोग सीमेन्ट से भरे इस ट्रक को लेकर यहाँ आ गये थे । वीर सिहं अपने इन दोनो साथियो के साथ मौजूद मिला व शौकिन व इन तीनो के बीच मोल भाव होने के बाद सीमेन्ट को उतार रहे थे कि आपने पकड लिया साहब यही मेरा बयान है ।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।