Posts

Showing posts from June, 2024

देवनागरी इण्टर कालिज में 22 विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

Image
  मेरठ शिक्षा निदेशक (मा०), उ०प्र०, लखनऊ के पत्रांक के द्वारा वर्ष 2024 के उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के प्रथम 05 स्थान प्राप्त एवं उ०प्र० माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली व काउन्सिल फॉर दि इण्डियर स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशन, नई दिल्ली के सर्वोच्च 10 मेधावी विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों को राज्य स्तर पर दिनांक 29 जून, 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से सम्मानित किये एवं जनपद स्तर पर पर उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद के राज्य स्तर पर सम्मानित किये जाने वाले प्रथम 05 स्थान मेधावी विद्यार्थियों के अतिरिक्त शेष राज्य स्तरीय 06 से 10 स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थी एवं उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनपद स्तरीय प्रथम 10 मेधावी विद्यार्थियों को दिनांक 29 जून, 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मा० प्रभारी मंत्री/मा० विधायक/जनप्रतिनिधियों/जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए। उक्त के अनुक्रम में जनपद स्तर पर सम...

आज दिनांक 21/6/2024 दिन शुक्रवार को आर एस ए क्रिकेट मैदान कुंडा में चल रहे राजाराम जी मेमोरियल अंडर 16 क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में वैष्णवी क्रिक्रेट एकेडमी ने जे एस एम क्रिकेट अकैडमी को 61 रनो से हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। वैष्णवी क्रिक्रेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 203 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। जिसमे अर्पित ने 53 रन व गौरव ने 45 रन का योगदान दिया। वही बॉलिंग में जे एस एम क्रिकेट एकेडमी की टीआरएफ से वर्णित ने 3 विकेट व दीपांशु ने 2 विकेट लिए । वही बल्लेबाजी करने उतरी जे एस एम एकेडमी 28.1 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे आदित्य ने 36 रन व वर्णित ने 33 रन बनाए। वही बॉलिंग में वैष्णवी एकेडमी की तरफ से ऋतिक ने 4 विकेट व नमन ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच ऋतिक को चुना गया। आयोजक सचिव दीपक सिद्धू ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुनील शर्मा व डॉक्टर हिमांशू खेरवाल जी ने मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी नमन मलिक को देकर सम्मानित किया। अतिथि सचिन राणा जी ने बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी अरमान को देकर सम्मानित किया। दीपक सिद्धू ने बताया कि इस अवसर पर प्रदीप कसाना, विकास कसाना, संजू कसाना, कोच अंशुल ,पंकज,अमित,विजय, चुनमुन, प्रशान्त कसाना, अर्णव सिद्धू, गोलू,राहुल आदि मौजूद रहे। धन्यवाद

Image
 

गुफरान रिपोर्टर

Image