Posts

Showing posts from March, 2020

मुख्यमंत्री का मेरठ दौरा अचानक रद, धरी रह गईं तैयारियां

Image
मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी। सभागार में अफसर पहुंचने लगे थे। पुलिस लाइन में जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था, वहां एडीजी, एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे। पुलिस लाइन में किसी बाहरी को जाने की अनुमति नहीं थी। नोएडा की घटना के बाद पुलिस लाइन में मीडिया को भी सेंसर करने संबंधी आदेश मुख्य गेट पर चस्पा कर दिए गए थे। मेरठ में कोरोना के 19 पॉजिटिव केस मिलने के बाद शासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। लिहाजा तय हुआ था कि मुख्यमंत्री आज सुबह यहां पहुंचेंगे और सबसे पहले कमिश्नरी सभागार में उच्चाधिकारियों की बैठक लेंगे। कोरोना के रोकथाम के उठाए गए कदम के बारे में जानेंगे, बढ़ती मरीजों की संख्या पर जवाब भी लिया जाएगा। इसके बाद उनका कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करना था। इसके लिए प्रशासन ने आनन-फानन में तैयारी की थी। अब तक अलग-अलग जगह चल रहे कंट्रोल रूम को एनआइसी में सोमवार को ही शिफ्ट कर यहां रंगाई-पुताई का काम चला था।शहर में प्रशासन ने व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली थी। इसके बाद निजी सेक्टर में कोरोना की तैयारी देखन...

कोरोना को हराने का हथियार बना सोशल मीडिया

साहिबाबाद।  ट्रांस हिडन में रहने वाले विधायक, पूर्व विधायक, शिक्षक नेता, पार्षद आदि ने कोरोना को हराने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो, कविता, मार्मिक संदेश साझा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील भी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिख रहा है। स्वयं पर क‌र्फ्यू लगाने से जीतेंगे जंग साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा कोरोना को हराने के लिए लोगों से सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी वीडियो साझा कर लोगों को जागरूक करते हुए संदेश साझा किया है। वीडियो में सुनील शर्मा जनता क‌र्फ्यू को सफल बनाने के लिए आवाम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लॉकडाउन में घरों से नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सोमवार सुबह लॉकडाउन के दौरान सड़क व बाजार में लोगों की चहल-कदमी बढ़ गई, इससे कोरोना का खतरा बढ़ा। इससे निपटने के लिए सरकार के साथ अवाम को खड़ा होना होगा। इसके लिए हमें स्वयं पर क‌र्फ्यू लगाना होगा। सरकार व चिकित्सकों की सलाह का अक्षरश पालन करना होगा। लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने घर पर ...

संक्रमण रोकने के लिए 21 दिन का ही लॉकडाउन क्यों?

Image
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना नाम की महामारी से लड़ने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉक डाउन का एलान किया तो क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया कि उन्होंने 21 दिन की अवधि क्यों चुनी. सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपने देश में जो लॉक डाउन किया है, उसकी अवधि भी 21 दिन ही रखी गयी है.विज्ञान के सिद्धांत और महामारी से लड़ने की क्षमता विकसित करने या वायरस की मारक क्षमता को घटाने के हिसाब से 21 दिन की अवधि का बड़ा योगदान है।  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की वजह यह है कि कोविड 19 का वायरस तीसरे हफ्ते में कोहराम मचा देता है. लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं फैले, इसलिए उन्हें घर में रहने के लिए कहा गया है. कई विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक की स्टडी के हिसाब से तीसरे हफ्ते में कोरोना का वायरस सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होता है।  कोरोना संक्रमण के पांचवें हफ्ते के बाद यह वायरस कमजोर पड़ जाता है, इस वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। चीन, इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों में कोरोना वायरस महामारी का रूप ले ...

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सिनेमाघर हुए बंद

Image
गाजियाबाद।  पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में भी काफी उठा-पटक मचा रखी है। केंद्र सरकार से लेकर राज्‍य सरकार अपने -अपने स्‍तर पर इससे बचने के लिए उपाय अपना रही है। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद में प्रशासन ने इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी मॉल्‍स और सिनेमाघरों को बदं कर दिया है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया है।  कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले के सभी मॉल्स व मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद करने का निर्देश प्रशासन  ने रविवार की शाम को जारी किया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने यह आदेश 31 मार्च तक बंद रखने के लिए दिए हैं। प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए यह आदेश दिया है। इधर बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में भी मॉल्‍स और सिनेमाघरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

दिल्‍ली का हाॅट स्पाॅट कनॉट प्लेस, रेस्‍तरां-बार होंगे बंद

Image
नई दिल्‍ली।  कोरोना के खौफ के कारण दिल्‍ली के कई मार्केट सूने पड़े हैं। इसी कड़ी में दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस के सभी रेस्‍तरां और बार बंद हो जाएगे। कोरोना के खौफ के कारण यहां के संचालकों ने खुद ही यह फैसला लिया है। कनॉट प्‍लेस में करीब 200 बार और रेस्‍तरां हैं जहां हर शाम को लोगों की खूब भीड़ जमा होती है। बीते कुछ दिनों से लोगों में कोरोना का खौफ इस कदर है कि वह अपने घरों से बेवजह नहीं निकल रहे हैं। इधर, सरकार हर स्‍तर पर लोगों को जागरुक कर रही है। लोगों से अपील भी की जा रही है आप सतर्क रहे और जहां तक संभव हो बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। बता दें कि दिल्‍ली में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा, नाइट क्लब, आंगनबाड़ी, जिम, और स्पा सेंटर 31 मार्च तक बंद हैं।

ग्रामीण ने बीमारी से पीड़ित होकर जान दी

Image
बागपत। बरनावा गांव निवासी 48 वर्षीय विपिन त्यागी पिछले दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित था। स्वजनों के मुताबिक बीमारी को लेकर वह काफी परेशान था। गुरुवार रात विपिन कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह भतीजी तनु कमरे में चाय देने गई तो बेड पर खून से लथपथ विपिन का शव पड़ा था। पुलिस ने विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि विपिन कैंसर से पीड़ित था। कैंसर से परेशान होकर उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विपिन के पिता ने थाने पर खुदकशी करने की सूचना दर्ज कराई है।

स्कूलों में मास्क लगाकर जा रहे छात्र व छात्राएं

Image
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता आई है। स्कूलों में छात्र मास्क लगाकर चल रहे है और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर रहे है। बागपत। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता आई है। स्कूलों में छात्र मास्क लगाकर चल रहे है और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर रहे हैं। जागरूकता के चलते मेडिकल स्टोर से मास्क और सेनेटाइजर खत्म हो गए है। अध्यापकों की ओर से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। कोरोना हो या स्वाइन फ्लू का वायरस यह सब गंदगी से फैलते है। जितनी ज्यादा सुरक्षा होगी उतना ही लाभ होगा। खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इलाज किसी भी पद्धति से हो, लेकिन दिनचर्या में समय का पाबंद होना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। समय पर खाना और समय पर सोना-उठना ही शरीर की क्षमता वृद्धि करता है। डीआइओएस ओमदत्त सिंह और बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि छात्रों को इस वायरस के आने से पहले ही जागरूक किया गया था। अब दोबारा से छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। बचाव करने पर ही रोगों से मुक्ति मिल सकेगी।

अलीगढ़ के कारोबारी से बुलंदशहर में लूटपाट

Image
बुलंदशहर। बेखौफ बदमाशों ने अलीगढ़ के एक व्यापारी से पिस्टल के दम पर बुधवार की देर शाम करीब सात बजे लूटपाट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। व्यापारी अलीगढ़ से कलेक्शन करने के लिए आए थे। जिस समय वापस लौट रहे थे। उस समय वारदात हुई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह है मामला अलीगढ़ के मोहल्ला गूलर रोड निवासी नवनीत वाष्णेय अपने भाई अरविंद के साथ सरकारी हैंडपंप के पिलेंजर की कास्टिंग कई जिलों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके हर जिले में आफिस भी बने हुए हैं। बुधवार को नवनीत और उसका भाई अरविंद बुलंदशहर में कलेक्शन करने के लिए आए थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब वह लौट रहे थे तो स्याना अड्डे के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के सामने कार लगा दी। जिसके बाद नवनीत के चालक ने कार को रोक लिया। नवनीत ने बताया कि कार से तीन से चार बदमाश निकले और सभी के हाथों में पिस्टल थे। कार से निकलते ही एक बदमाश ने पिस्टल से हवा में फायरिंग कर दी। जिसके बाद नवनीत और उसका भाई दहशत में आ गए। नवनीत के हाथ से बदमाशों ने बैग ल...

UP BOARD फिर गड़बड़ाया जन्मतिथि का ‘आधार’, जांच के लिए बनी समितियां

मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में जन्म तिथि में गड़बड़ी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हस्तिनापुर के प्रसंती देवी इंटर कॉलेज में फर्जी कागजातों पर परीक्षा दे रहे 35 छात्रों के पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर हुई सख्ती से जांच में सैकड़ों परीक्षार्थियों की जन्म तिथि में असमानता देखने को मिली है। परीक्षा केंद्रों, जिला प्रशासन व जिविनि की जांच में अब तक जन्मतिथि में असमानता की शिकायतों की जांच के लिए जिले में छह समितियां बनाई जा चुकी हैं। रजिस्ट्रेशन के समय से हुई लापरवाही स्कूल में दाखिले के बाद पहली बार कक्षा नौवीं में छात्रों का पंजीकरण होता है। उस समय सभी कागजात जांचने के बाद ही परिषद के लिए पंजीकृत करने के साथ ही कागजात भी भेजे जाते हैं। स्कूल स्तर से की गई लापरवाही बोर्ड परीक्षा में आवेदन तक उसी प्रकार आगे बढ़ती रही। अब बोर्ड परीक्षा में बैठने के बाद परीक्षार्थियों के कागजातों की जांच होने पर जन्म तिथि में गड़बड़ी देखने को मिल रही है। इनकी सही जांच न होने पर यह परीक्षार्थी इन्हीं फर्जी कागजातों पर बोर्ड परीक्षा उत्ती...

गिड़गिड़ाया कुलदीप सेंगर, जज बोले- 'बस करो, सब दिखता है'

Image
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने यूपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर सहित 7 लोगों को दोषी करार दिया है, जबकि 4 लोगों को बरी कर दिया गया है। यह मेरे करियर का बेहतरीन ट्रायल : जज बुधवार को सुनवाई के दौरान तीस हजारी कोर्ट के सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन ट्रायल था। केंद्रीय जांच एजेंसी (Central Bureau of Investigation) और पीड़िता के वकील धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने अच्छा काम किया। वे बधाई के पात्र हैं।  'तुमने खुद को बचाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया' वहीं दोषी कुलदीप सेंगर ने अदालत में निर्दोष होने की गुहार लगाई, लेकिन जज धर्मेंश शर्मा ने टिप्पणी में कहा कि तुमने खुद को बचाने के लिए तकनीक का अच्छा इस्तेमाल किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। हमें सब दिखता है। कुल 55 लोगों ने दी गवाही इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से 55 लोगों की गवाही हुई, जबकि आरोपित पक्ष की तरफ से 9 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए थे। वकीलों की दलील के बाद आरोपी बनाए गए थे कुलदीप शुरुआत में सीबीआइ ने इस मामले में...

गाड़ी चुराने वाले गैंग का शातिर गिरफ्तार, चुराई थी कुमार विश्वास की कार

Image
मेरठ। गाजियाबाद से प्रख्यात कवि कुमार विश्वास की लग्जरी गाड़ी चुराने वाले गैंग का एक शातिर पल्लवपुरम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह बदमाश वाहन चोरी कर उनके पार्ट निकालकर सोतीगंज और जली कोठी में बेचता था। पल्लवपुरम पुलिस ने दो मार्च को चेकिग के दौरान देहली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी मकान संख्या-32 निवासी वाहन चोर व कबाड़ी जावेद पुत्र नबाव को दबोचा था। उससे गाड़ी के पा‌र्ट्स भी बरामद हुए थे। जावेद फिलहाल सोतीगंज पुलिस चौकी के सामने किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, जावेद अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। इसी गिरोह ने कवि कुमार विश्वास की गाड़ी भी गाजियाबाद से चोरी की थी। पुलिस ने जावेद की निशानदेही पर सोतीगंज, देहली गेट और अन्य जगहों पर भी छापा मारा लेकिन कोई नहीं मिला। एसओ दिग्विजय सिंह शाही का कहना है कि पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। अधिकारी का भाई भी निकला वाहन चोर एसओ पल्लवपुरम दिग्विजय सिंह शाही ने बताया कि 28 फरवरी को फेज-वन में चेकिग के दौरान डबल स्टोरी कालोनी निवासी एक अधिकारी के भाई अंकित और उसके दोस्त अनमोल...

पहुंची कटा कान लेकर, तब दर्ज हुआ मुकदमा

Image
मेरठ। एसएसपी आवास के पास फायरिग मामले में फजीहत कराने के बाद लालकुर्ती पुलिस का एक और कारनामा चर्चा में है। रविवार रात घोसी मोहल्ले में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने सिर्फ शांति भंग में कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। सोमवार को पीड़ित महिला अपना कटा हुआ कान लेकर कप्तान ऑफिस पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। तत्काल ही एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को लताड़ लगाकर आदेश दिए, तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। लालकुर्ती थाने के घोसी मोहल्ले में बबलू सिंह और जयसिंह में पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार की रात बबलू और जयसिंह पक्ष में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि जयसिंह ने अपने साथी संजय और अंकुश के साथ मिलकर बबलू की पत्‍‌नी गायत्री का कान काट लिया। कान के कुंडल भी छीन लिए। सूचना के बाद लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। जयसिंह को मौके से उठाकर थाने ले आई। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर दी। उसके बाद भी पुलिस ने जयसिंह पर शांति भंग में ही कार्रवाई की।  सोमवार को जब पीड़िता अपने कटे हुए कान को पॉलीथिन में डालकर एसएसपी ऑफिस पहुंची तब लोग चौंक गए। बहरहाल, उसने वहां मौजूद एसपी क्राइम को पूरी जानकारी ...

भौतिक और रसायन विज्ञान ने परखी छात्रों की वैज्ञानिक समझ

Image
मेरठ। बोर्ड परीक्षा 2020 के अंतर्गत सोमवार को आइएससी-12वीं का केमिस्ट्री और सीबीएसई-12वीं में फिजिक्स की परीक्षा हुई। दोनों ही पेपर पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार कठिन बताए जा रहे हैं। केमिस्ट्री के पेपर में जहां रीजनिंग अपेक्षा के अनुरूप अधिक कठिन देखने को मिले वहीं फिजिक्स के पेपर में डायरेक्ट प्रश्नों की कमी दिखी। फिजिक्स के पेपर में पहली बार 20 अंक का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर लिखने के लिए महज ऊपरी तैयारी नहीं बल्कि संबंधित की विस्तृत जानकारी जरूरी थे। विज्ञान के दोनों विषयों में संबंधित बोर्ड ने पेपर के जरिए परीक्षार्थियों के विज्ञान व वैज्ञानिक समझ को परखने की कोशिश की गई है। दो विषय शिक्षकों के अनुसार इन पेपर्स में इस साल 99 या 100 अंक पाना बेहद कठिन होगा। फिजिक्स के ऑब्जेटिक्व बने मुसीबत: सीबीएसई-12वीं के पेपर में पूछे गए 20 अंकों के ऑब्जेटिक्व प्रश्न सीधे नहीं पूछे गए थे। इन प्रश्नों के उत्तर देने में परीक्षार्थियों को अधिक सोचना पड़ा। शिक्षकों की मानें तो फिजिक्स का पेपर पिछले सालों की तुलना में इस साल काफी कठिन रहा। वैसे सभी प्रश्न सिलेबस के भीतर से ही पूछे...

कहां से आया स्वाइन फ्लू का वायरस , लखनऊ से आई टीम ने खंगाला

Image
मेरठ।  स्वाइन फ्लू के संक्रमण की वजह जानने लखनऊ से आई टीम ने रविवार दिनभर होमवर्क किया। टीम ने पीएसी परिसर पहुंचकर संक्रमण पर रिपोर्ट बनाई। जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती और इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया। गांवों में मरीजों के घर जाकर संक्रमण की कड़ियों को जोड़ने का भी प्रयास किया। टीम पता लगाएगी कि प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मरीज मेरठ में क्यों मिले? मेरठ के पीएसी छठी बटालियन में दो दिन पहले 19 जवानों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण मिला। मेडिकल कालेज में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को भर्ती किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में एक स्थान से मरीज मिलने पर शासन ने संयुक्त निदेशक स्वास्थ डा. एसके अग्रवाल, डा. पंकज सक्सेना एवं एपिडमोलॉजिस्ट राजेश सिंह को शनिवार को मेरठ भेजा। टीम ने शनिवार के बाद रविवार को भी नगर में डेरा डाला। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि टीम ने पीएसी परिसर का निरीक्षण कर 35 और जवानों को टेमीफ्लू दी। इसके साथ ही कैंपस में अब तक 518 लोगों को दवा दी जा चुकी है। पीएल शर्मा जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पीके बंसल से मुलाकात कर स्थिति की समीक्षा की। गांव के मरीजों तक पहुंची टीम लखन...