ग्रामीण ने बीमारी से पीड़ित होकर जान दी
बागपत। बरनावा गांव निवासी 48 वर्षीय विपिन त्यागी पिछले दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित था। स्वजनों के मुताबिक बीमारी को लेकर वह काफी परेशान था। गुरुवार रात विपिन कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह भतीजी तनु कमरे में चाय देने गई तो बेड पर खून से लथपथ विपिन का शव पड़ा था। पुलिस ने विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि विपिन कैंसर से पीड़ित था। कैंसर से परेशान होकर उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विपिन के पिता ने थाने पर खुदकशी करने की सूचना दर्ज कराई है।