विवादित बिल्डर सरकारी जमीनों पर कर रहा कब्जे,
एंकर- मेरठ रुड़की रोड स्थित शील कुंज कॉलोनी लगातार विवादों में घिर रही है क्योंकि शील कुंज कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर ने एक व्यक्ति की जमीन कब्जा कर उस पर इमारत खड़ी कर दी है। इस बिल्डर के द्वारा स्कूल और चारागाह की जमीन भी कब्जाई गई है वह भी शील कुंज कॉलोनी में मिला दी गई। बिल्डर के इस कब्जे में साथ दिया है जिले के तमाम उन अधिकारियों ने जो इमारत खड़ी कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। व्यक्ति 3 साल से दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन रसूखदार बिल्डर के आगे अधिकारी भी नतमस्तक हो चुके हैं क्योंकि इस बिल्डर के साथ शामिल है एक आईएएस भी जिनका काला पैसा यह बिल्डर इमारत खड़ी करके सफेद करता है। पीड़ित व्यक्ति मेरठ जिले के उन तमाम अधिकारियों से मिल चुका है जहां से उसे इंसाफ की उम्मीद थी लेकिन उन अधिकारियों ने भी बिल्डर का साथ देते हुए उसको इंसाफ नहीं दिलाया। भाजपा सरकार का नारा था कि भू माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराया जाएगा लेकिन शायद यह नारा अब नारा ही रह गया है। बता दे मेरठ रुड़की रोड स्थित शील कुंज कॉलोनी मैं मोहित बंसल नामक युवक ने लगभग 600 गज जमीन खरीदी थी लेकिन बिल्डर ने यह जमीन कब्जा ...