छात्राओं को ट्रेक सूट का लालच देकर रैली में ले जाया गया था मंगलवार को छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा कर दिया
मेरठ। माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज की छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लालच देकर ले जाया गया था। स्पोटर्स की छात्राओं को ट्रेक सूट का दिया गया था, जो उनको नहीं मिला। मंगलवार को छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा कर दिया। छात्रा रिया रघुवंशी ने बताया कि सलावा स्थित स्टेडियम के उद्घाटन में प्रदेश भर से छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। स्पोटर्स छात्राओं को ट्रेक सूट का लालच दिया गया। यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्राओं को संबोधित करेंगे। लंच की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया, लेकिन रैली में ले जाकर छात्राओं को ऐसे ही छोड़ दिया गया। छात्राओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम रैली में नहीं थे। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। कई छात्राएं खो भी गई थी, जो बड़ी मुश्किल से मिली। मंगलवार को छात्राओं ने हंगामा कर दिया। कहा कि रैलियों में छात्राओं को क्यों ले जाया जा रहा है? कॉलेज की प्रिंसीपल ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत किया।