Posts

Showing posts from August, 2022

ब्रह्मपुरी पुलिस ने बजरंग दल उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार, पांच बेटों को लेकर किया था बाइक मिस्त्री के साथ झगड़ा

Image
 ब्रह्मपुरी पुलिस ने बजरंग दल उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार माधवपुरम से किया गया गिरफ्तार बाइक मिस्त्री से मारपीट का आरोपी है बजरंग दल का उपाध्यक्ष बेटों के साथ मिलकर बाइक मिस्त्री को जमकर पीटा था सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल तभी से फरार चल रहे थे आरोपी बाइक मिस्त्री की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा बजरंग दल उपाध्यक्ष सहित पांच लोग गिरफ्तार पुलिस ने सभी को जेल भेजने की करी तैयारी।मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम का मामला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Image
 जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा के सदस्यों के द्वारा पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए लोगों को जागरूक किया गया जिसमें सुषमा शर्मा शशिबाला पटेल नीतू सिंह अंशु गुप्ता निर्मल गुप्ता सावित्री देवी प्रवेश त्यागी चिकित्सा प्रभारी पुलिस लाइन डॉक्टर त्यागी अपनी समझ टीम के साथ उपस्थित रहे

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता मंे संपन्न हुयी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Image
 प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता मंे संपन्न हुयी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक  मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य, योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण आमजन के कार्यों को महत्व दिया जाना मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में-नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण  मेरठ आज विकास भवन सभागार में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता मंे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद के विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने कहा कि लाभार्थीपरक योजना एवं जनपद में किये जा रहे विकास कार्यों को समयबद्धता एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का अनुपालन त्वरित किया जाये।     नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण ने मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के बारे में जानक...

न्यू लोगो खोजी न्यूज

Image
 

वेद नागर ने निकाली प्रभात फेरी के साथ तिरंगा यात्रा। भारत माता की झांकी के साथ साथ ज़िला प्रशासन भी हूआ शामिल

Image
 आज 75 वे आज़ादी महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा की प्रभात फेरी वेद नागर के नेतृत्व में गाँव अचछैजा पटवारी बाग से सादापुर बादलपुर दूजाना  समेत दर्जनों गाँवों में निकाली गयी। जिसमें भारत माता की झांकी प्रमुख रखी गयी साथ में क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी थाना बादलपुर भी शामिल हूये। वेद नागर ने कहा ये हमारे सौभाग्य की बात है है की हम अपने देश के अन्दर 75 वॉ आज़ादी महोत्सव मना रहे हैं हम सबको आज ये संकल्प लेना होगा की हम जातियों में नहीं बटेगे ओर ना ही अपने समाज में ऐसे लोगों को बर्दाश्त करेंगे हम एक रहेंगे ओर हमारी एकता को कोई भी चुनौती देगा तो उसको नष्ट करने का काम करेंगे साथ में सैकड़ों मोटरसाईकिल। के साथ साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में नेशनल लाइब्रेरियन्स डे के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

Image
 आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में *नेशनल लाइब्रेरियन्स डे* के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में आज महाविद्यालय की प्राचार्य सहित समस्त प्रवक्ता वर्ग, कर्मचारी वर्ग एवं समस्त छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा शारदा रोड पर वंदे मातरम तथा भारत माता की जय हो के नारों के साथ भव्य रैली निकाली गई। इसके बाद लाइब्रेरियंस डे कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. युद्धवीर सिंह ( पूर्व प्राचार्य मेरठ कॉलेज मेरठ), रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ जमाल अहमद सिद्धकी डेप्युटी लाइब्रेरियन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, एवं कन्वीनर MUCLA डा देवेन्द्र कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर : लाइब्रेरी साइंस, G. G. D. C. खरखौदा, मेरठ एवं डा. संजीव कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर : लाइब्रेरी साइंस, KPGC, सिंभावली हापुड उपस्थित रहे।* सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात प्राचार्या जी ने अपने संबोधन मे मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। इसी क्रम मे...

शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

Image
 आज महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूनम भंडारी के संयोजन में, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के तत्वाधान में स्थानीय क्षेत्र में स्वयं सेविकाओं के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० अंजू सिंह ने झंडा दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया । प्रभात फेरी के दौरान स्वयं सेविकाओं ने उल्लास व जोश के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया व स्थानीय क्षेत्र वासियों को तिरंगे वितरित किए ।अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का संचालन निरंतर चलते रहना चाहिए ताकि हमारा युवा व प्रत्येक देशवासी इनकी  उपादेयता को सही समझ सके। अपने भ्रमण के दौरान स्वयंसेविका उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी गई व उच्च शिक्षा अधिकारी महोदय का आशीर्वाद प्राप्त किया ।  प्रभात फेरी में डॉ० मोनिका चौधरी , डॉ०पूनम भंडारी व श्री मुकेश का प्रतिभाग रहा।