Posts

Showing posts from March, 2026

मेरठ ब्रेकिंग “यक्ष ऐप” का वार, शातिर गिरफ्तार — ब्रह्मपुरी पुलिस का एक्शन मोड जारी

Image
 मे रठ में एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और हाईटेक रणनीति का दम देखने को मिला है। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने “यक्ष ऐप” की मदद से एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार समेत धर दबोचकर अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है — अब बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। थाना अध्यक्ष ब्रह्मपुरी की सख्त कमान में बड़ी कामयाबी एसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस टीम ने थाना अध्यक्ष के तेजतर्रार नेतृत्व में जबरदस्त एक्शन लिया। सटीक सूचना मिलते ही पुलिस ने अंजुम पैलेस इलाके में घेराबंदी कर फखरूद्दीन उर्फ फखरू को दबोच लिया। तलाशी में निकला खतरनाक राज पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी की सारी चालाकी धरी रह गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और .315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इससे साफ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हो सकता था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने मंसूबों पर पानी फेर दिया। “यक्ष ऐप” बना गेम चेंजर इस पूरी कार्रवाई में यक्ष ऐप ने अहम भूमिका निभाई। इसी हाईटेक सिस्टम से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने बिजली की रफ्तार से कार्रवाई कर आ...

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

Image
मेरठ में कोनवे होटल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह चोरी की वारदात 5 तारीख की रात को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 550 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जिम में नशे का आदी युवक है, जिसने नया मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए करीब 50 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपना रास्ता बदला और कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पहचान छिपाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कड़ी मेहनत और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद इस चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया है।