निर्वाचन अधिकारी जगमोहन शाकाल नियुक्त मेरठ। उपज पत्रकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ग्रैंड कैसल व्यू, वेस्टर्न रोड, सदर, मेरठ कैंट में किया गया। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन के आगामी चुनावों, भावी गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना रहा। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री ललित ठाकुर द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला संरक्षक श्री जगमोहन शाकाल ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव श्री अजय चौधरी ने निभाई। आगामी सितंबर माह के पहले सप्ताह में होने वाले संगठन के चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए गहन विमर्श किया गया। इसके लिए चुनाव समिति गठित करने पर सहमति बनी, जिसमें जगमोहन शाकाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पदों हेतु चुनाव संपन्न होंगे। सभी सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया को सहज और लोकतांत्रिक बनाने हेतु अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्...