Posts

Showing posts from January, 2021

मेरठ थाना जानी पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर ग्राम कलंजरी में हुई महिला की हत्या खुलासा किया

Image
 27.01.2021 समय 21.20 बजे अभियुक्त के मकान गांव कलंजरी से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त मानिक भारद्वाज ने अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा (मृतिका) पत्नी राजू शर्मा नि0 कलंजरी के साथ नाजायज सम्बन्ध बनाने की कोशिश की चाची श्रीमती कुमुद द्वारा विरोध किया गया और अपने बचाव मे अभियुक्त मानिक भारद्वाज के चेहरे पर जोरदार थप्पड मारा गया तथा बोला कि तेरी इस हरकत के बारे में तुम्हारे माता पिता को बताऊगी । इस बात को लेकर अभियुक्त मानिक भारद्वाज आवेश में आकर अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा पर जानलेवा हमला करते हुए घर मे ही रखे चाकू से गर्दन पर गोद गोद कर श्रीमती कुमुद शर्मा की नृशंस हत्या कर दी । मौके से हत्या मे प्रयुक्त चाकू तथा अन्य साक्ष्य बरामद हुये तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई चपल्ले भी खून से सनी हुई बरामद हुई । बरामद साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त मानिक भारद्वाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना कारित करते समय खुद के हाथ मे चाकू से आयी चोटो तथा मृतका द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त के सीने पर आयी चोटो व अन्य साक्ष्यो की पुष्टि करते हुये अपने ज...

थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार।

Image
 सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.01.2021 को समय करीब  04.35 बजे प्रातः  हापुड अड्डे पर थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही थी, चैकिग के दौरान एक टाटा मैजिक का रोकने का इशारा किया गया तो टाटा मैजिक सवार नौचन्दी ग्राउन्ड की तरफ फरार हो गये है, पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकडने का प्रयास किया गया तो नौचन्दी ग्राउन्ड पर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिग की गयी है, पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमे अभियुक्त फरमान पुत्र इरफान निवासी ग्राम पशुंडा थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद घायल/गिरफ्तार हुआ है। घायल अभियुक्त का साथी फैसल पुत्र सलीम निवासी अजराडा थाना मुण्डाली को भी गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके कब्जे से लगभग 12 कुन्तल गौमाँस बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त शातिर किस्म के गौ-तस्तर है, गौकशी करने के बाद गौमाँस को अन्य जगहो पर सप्लाई करते है। घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना नौचन्दी पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पत्नी ने प्रेमी और बेटे संग रची अपने पति कि हत्या की कहानी

Image
 मेरठ: शहर के गंगानगर क्षेत्र के ललसाना गांव में 20 जनवरी को हुई राजमिस्त्री रिंकू उर्फ अरुण की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर किया। हत्या के आरोप में रिंकू के बेटे जतिन, पत्नी रेखा और रेखा के प्रेमी नरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद की। शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि 18 जनवरी की रात रिंकू ने डायल 112 पर चार बार कॉल की थी, लेकिन उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि उस रात परिवार में बड़ा विवाद हुआ होगा। पत्नी रेखा से पूछताछ में हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। मारपीट करता था। डेढ़ साल पहले रेखा के संबंध नरेंद्र से हो गए थे। पता चलने पर रिंकू ने कई बार नरेंद्र को समझाया। कई बार उनमें इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। 15 जनवरी की रात को रेखा ने बेटे जतिन, प्रेमी नरेंद्र के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में पत्नी और बेटे ने बताया कि 20 तारीख की सुबह पांच बजे पत्नी ने रिंकू को जगाया। रिंकू शौच के लिए ट...

अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने वाले 8 कर्मचारी निलंबित, एमडीए मे मचा हड़कंप

Image
 मेरठ: बीते सोमवार को लगभग 10 दिन पहले एमडीए उपाध्यक्ष के संज्ञान में अवैध निर्माणों की जानकारी आयी थी जानकारी प्राप्त होने के बाद उपाध्यक्ष ने रुड़की रोड, पल्लवपुरम, रोहटा आदि क्षेत्रों में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अधिकारी मृदुल चौधरी ने अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने और लापरवाही बरतने को लेकर बड़ी कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित हुए कर्मचारी जोन बी 2 - प्रवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, करेशपाल। जोन बी 3 - योगेंद्र कुमार, मुकेश पाल सिंह, धर्मपाल। जोन बी 4 - जगनारायण सिंह, योगेंद्र कुमार। ये सभी कर्मचारी अनुचर, मेट श्रेणी के हैं। उपाध्यक्ष की इस बड़ी कार्यवाही से प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा इंजीनियरों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने को लेकर प्राधिकरण के इंजीनियर तथा अधिकारी लंबे समय से चर्चा में थे।

जिलाधिकारी ने की नगर निगम, एमडीए व कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक

Image
 मेरठ: आज सोमवार को जिलाधिकारी के0 बालाजी ने नगर निगम, एमडीए व कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ अलग अलग विषयों पर आवश्यक बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि अलग अलग विभागों से संबंधित अधिकारी अपने कार्यों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तय समय सीमा में कराये। बैठक में एमडीए से स्वीकृत कालोनियों को नगर निगम को सौंपने की कार्यवाही, गैर स्वीकृत कालोनियों की साफ-सफाई व्यवस्था, हाई कोर्ट के निर्देषानुसार नगर निगम द्वारा नियमित रूप से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही किया जाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी व आवष्यक दिषा-निर्देष दिये गये। इस अवसर पर नगरायुक्त मनीष बंसल, सचिव एमडीए प्रवीणा अग्रवाल, कैंट बोर्ड के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट और खोजी रिपोर्टर के संपादक द्वारा मृत गाय का अंतिम संस्कार कराया गया

Image
 मेरठ: बीती देर रात अंबेडकर नगर माधव पुरम क्षेत्र में एक लावारिस गाय की बीमार होने और ठंड के चलते मौत हो गयी मौत के बाद गाय को जानवर ना नोंचे और जनमानस को भी कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट और खोजी रिपोर्टर समाचार पत्र के संपादक नीरज कुमार ने क्षेत्र के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ऋषिपाल (नगर निगम) की सहायता से जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवा कर गाय का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपक मनी, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, रवि कुमार, शंकर लाल, सुधीर कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु और विक्रांत मौजूद रहे।

ये दलित बस्ती मेरे वार्ड मे नही आती मैं यहाँ साफ सफाई नही कराऊँगा सत्ता के नशे मे चूर सभासद पति का कहना मैं नही डरता किसी अधिकारी से

Image
 मेरठ: बीते शुक्रवार की दोपहर को वार्ड नंबर 34 के अंबेडकर नगर क्षेत्र मे नगर निगम के कुछ आला अफसरों ने जब क्षेत्र का निरीक्षण किया और लोगों से अफसरों द्वारा जब साफ सफाई को लेकर बातचीत करी गयी तो उसमे वार्ड के सभासद पति अशोक शर्मा की सारी पोल पट्टि खुल गयी। लोगों ने बताया की उनके क्षेत्र मे साफ सफाई नही होती और ना ही कोई कूड़ा गाड़ी उनके क्षेत्र मे आती है कभी कबार आ जाये तो गरिमत है। लोगों का कहना है की ऐसे में वो कूड़ा डाले तो कहाँ डाले। लोगों का यह भी कहना है की अधिकारियो के चले जाने के बाद सभासद पति ने उनसे अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए बातचीत की। मामला यह है की बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करी गयी जिसमें अशोक शर्मा जो वार्ड नंबर 34 से सभासद पति है वो खुलेआम अधिकारियों को चेतवानी देते हुए नजर आ रहे है और उनके लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए ये बयान भी दे रहे है की वो किसी अधिकारी से नही डरते। सत्ता के नशे मे चूर सभासद पति बीजेपी पार्टी से है जिसे किसी भी अधिकारी का कोई डर ही नही है। सत्ताधारी होने का ये मतलब हुआ की अनुचित ढंग से कोई भी अपनी मनमानी करेगा...

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक पकड़ा, युवक के कब्जा से 315 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ

Image
 मेरठ: आज शनिवार की सुबह रामतल वाटिका मे एक अज्ञात युवक अवैध देशी तमंचे के साथ घूम रहा था जिसे थाना रेलवे रोड पुलिस ने दबोच लिया। युवक के कब्जे से 315 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम साजिद बताया है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही करते हुए साजिद को न्यायालय के समक्ष कोर्ट मे पेश किया जा रहा है जिसके बाद साजिद को जेल भेज दिया जायेगा।

चलती बैलगाड़ी का पहिया फटने से बाईक सवार युवक बेहोश

Image
 मेरठ: शहर मे आये दिन कई तरह की सड़क दुर्घटनाएँ सामने आती रहती है कुछ इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर को मेरठ दिल्ली रोड मार्ग पर घटित हुई दरासल मामला यह है की रेलवे रोड़ चौराहे के पास लकड़ियों से भरी बैलगाड़ी का चलते हुए पहिया फटने से एक दुर्घटना घटित हो गयी जिसमे बैलगाड़ी के बराबर से गुजर रहे दो बाईक सवार युवक इस हादसे का शिकार हो गए हादसे मे बाईक चालक अश्वनी निवासी बेरी पुरा टी.पी. नगर थाना क्षेत्र मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गया जिसके कारण बाइक चालक अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोग मौके पर जूट गए और घायल को होश मे लाने का प्रयास करने लगे करीब 10 मिनट बाद घायल को होश आ गया।

फॉर्चून ऑयल से दिल की बीमारी नहीं होती’ कहने वाले गांगुली को आया हार्ट अटैक, अडानी ने हटाया विज्ञापन

Image
 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। सौरव गांगुली की हालत में अब सुधार है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है। इसी बीच उनके हार्टअटैक को लेकर सोशल मीडिया के गलियारों में हंगामा मचा हुआ है अभी हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमे गौतम अडानी की कंपनी ‘अडानी विल्मर’ ने अपने प्रोडक्ट फॉर्चून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। दरअसल इन विज्ञापनों में सौरव गांगुली दिखाई देते थे। बीते साल ही उन्हें फॉर्च्यून राइस ब्रान ऑयल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। अडानी विल्मर के इस प्रोडक्ट में दावा किया जाता है कि ये लोगों के हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देता है। इससे आपका हार्ट स्वस्थ रहता है। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में इस आयल को काफी प्रमोट किया जा रहा था। अब सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रांड एंडोर्समेंट पर सवाल खड़े किए। लोगों ने अडानी विल्मर के इस आयल का जमकर मजाक भी बनाया।

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े पाँच लाख रूपए के नकली नोट बरामद

Image
 मेरठ: आज दिनांक 5 जनवरी को बक्सर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की नकली नोटो की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंगानगर ने पुलिस टीम के साथ नकली नोटो के साथ दो महिलाओ को CNG पम्प के पास से समय सुबह के करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 10 नकली नोट तथा 200-200 रुपये के 19 नकली नोट बरामद हुये जिनकी निशादेही पर सुभाषनगर अभियुक्तो के किराये के मकान पर दबिश देकर अभियुक्तगण 1.रोबिन पुत्र जयपाल नि0 सिवाया थाना दौराला मेरठ, 2. सिकन्दर पुत्र राजपाल नि0 पिलखुवा जिला हापुड को नकली नोट बनाने के उपकरण (कलर प्रिंटर, 3 हरी चमकीली सेलो टेप, 4 कटर, असली नोटो से 2000-2000 व 500-500 के नोटो के कलर प्रिंट तैयार करने की डाई, शीशा, सफेद पेपर, 2 स्केल) तथा 5 लाख 33 हजार 600 रुपये के नकली नोट तथा 97 हजार 500 रुपये अर्धनिर्मित नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर नकली नोट बनाकर बाजार मे चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि प्रशान्त पुत्र पदम सिह जो मूलतः केरल का रहने वाला है वह नकली नोटो के मामले मे खरखौदा, सिम्भावली, कवि नगर गाजियाबाद आदि ...

मुरादनगर शमशान हादसे में ईओ, जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार

Image
 गाजियाबाद: मंडलायुक्त मेरठ के आदेश पर आज सोमवार को मुरादनगर में शमशान हादसे के जिम्मेदार ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल सिंह और सुपरवाइजर आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि हादसे का जिम्मेदार ठेकेदार अजय त्यागी अभी फरार है। शासन की सख्ती के बाद कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार के निर्देश पर रविवार की देर रात में ही मुरादनगर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका की ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरातदन हत्या, काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार आदि के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस में तहरीर मृतक जयराम के पुत्र दीपक ने दी है जिसमे बताया है कि उनके पिता जयराम की शनिवार की रात मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए लोग श्मशान आए थे। जहां श्रद्धांजलि के दौरान बरामदे का लेंटर गिर गया। इसमें 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि ईओ समेत अन्य अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने अपनी तहरीर में अध...

पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश गिरफ्तार, तीन हुए फरार

Image
 मेरठ: बीते शुक्रवार को थाना प्रभारी खरखौदा पुलिस बल के साथ खासपुर कैली संपर्क मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी की कैली खासपुर संपर्क मार्ग पर ईख के खेत में गौकशी करने वाले 4-5 लोग इकठ्ठा हैं। इस सूचना से हमराह पुलिस बल को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे तो यहाँ बैठे लोगो ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और तेजी से गन्ने के खेत में छुपने के लिए भागने लगे पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में मौमीन उर्फ पापड़ पुत्र फारूख निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली के दाहिने पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र जमील उर्फ भूरा निवासी रसूलनगर थाना खरखौदा को मौके पर समय करीब 6:20 बजे पकड़ लिया। पकडे गए दोनों बदमाशो से एक-एक तमंचा और एक-एक जिन्दा कारतूस, गौकशी के औजार और एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद हुयी है। तीन बदमाश जिनके नाम क्रमशः साबिर पुत्र अंगरेज निवासी हाजीपुर, इकबाल उर्फ चीनी पुत्र नामालूम निवासी अल्लीपुर, शाहरुख उर्फ फारूख पुत्र मौमीन निवासी घोसीपुर अवसर का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

निसार कैमरामैन

Image
 

संजय कुमार रिपोर्टर

Image