अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक पकड़ा, युवक के कब्जा से 315 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ
मेरठ: आज शनिवार की सुबह रामतल वाटिका मे एक अज्ञात युवक अवैध देशी तमंचे के साथ घूम रहा था जिसे थाना रेलवे रोड पुलिस ने दबोच लिया। युवक के कब्जे से 315 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम साजिद बताया है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही करते हुए साजिद को न्यायालय के समक्ष कोर्ट मे पेश किया जा रहा है जिसके बाद साजिद को जेल भेज दिया जायेगा।
