Posts

Showing posts from January, 2020

एमएलसी प्रत्याशी ऊषा को विजयी बनाने का आह्वान

Image
  सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चै.नीरपाल सिंह ने कहा कि मेरठ खण्ड स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी श्रीमती ऊषा चन्द्रा के विजयी होने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे और वित्त विहिन विद्यालयों को पूर्ण सहयोग किया जायेगा। चै.नीरपाल सिंह गांव दौताई आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों चै.नीरपाल सिंह का स्वागत किया। इस दौरान युवा एकता सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने एमएलसी स्नातक चुनाव में आजाद प्रत्याशी श्रीमती ऊषा चन्द्रा को अपना पर्ण समर्थन देने घोषणा की। इस अवसर पर चै नीरपाल सिंह ने कहा कि वह सभी नौजवानों विश्वास दिलाते है कि ऊषा सभी बेरोजगार यवाओं की आवाज बलंद करेंगीबेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। युवाओं लिए एक नई रोशनी बनकर उषा आपके बीच आयेंगी। ऊषा ने छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। वित्तविहीन विद्यालयों को पूरा सहयोग किया जायेगा। शिक्षकों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। चै. नीरपाल सिंह ने सभी युवाओं से आहवान किया कि वह रात दिन एक करके ऊषा को विधान परिषद में भेजने का का...

बसपा उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में प्रचार करेंगी मायावती, होंगी तीन रैलियां

Image
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी और उनकी तीन रैलियां आयोजित की जायेंगी। सूत्रों के अनुसार, मायावती की पहली रैली नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में तीन फ़रवरी को आयोजित होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी और उनकी तीन रैलियां आयोजित की जायेंगी। सूत्रों के अनुसार, मायावती की पहली रैली नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में तीन फ़रवरी को आयोजित होगी। पिछले एक सप्ताह से मायावती की निगरानी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लागू किया जा रहा है।  सूत्रों के अनुसार, बसपा उम्मीदवारों के नाम तय करने के बाद सोमवार को अभियान की रूपरेखा तय की गयी। बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी सांसदों को विधानसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि तीन फ़रवरी की रैली के बाद एक रैली अनधिकृत कालोनी क्षेत्र और एक रैली दलित मतदाताओं की बहुलता वाले ...

आज इन इलाकों में होगी बारिश, जारी रहेगा सर्दी का स‍ितम

Image
जम्मू कश्मीर और इसके आस-पास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में फ‍िर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और इसके आस-पास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। यही नहीं असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। Himachal Pradesh Weather News मौसम खराब होने के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में प्रशासन ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही शिमला या अन्‍य पहाड़ी इलाकों का रुख करें। स्‍थानीय मौसम विज्ञान कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सूबे में अगले दो दिनों में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में और अधि...

पेरियार पर की थी टिप्‍पणी जिससे मचा बवाल , माफ़ी मांगने को मना किया रजनीकांत ने

Image
ईवी रमासामी पेरियार पर अपनी टिप्पणी का विरोध देखते हुए तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने कहा ‘मैंने जो कहा उसके लिए माफी नहीं मांग सकता। एएनआइ।  तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ईवी रमासामी पेरियार को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण विवादों में हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं उन्‍होंने अपने बयान पर खेद नहीं जताया है और माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया। मंगलवार को रजनीकांत ने कहा, ‘मैंने जो कहा उसके लिए माफी नहीं मांग सकता। उस वक्‍त इसे लेकर मीडिया में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं और मैं उसे दिखा सकता हूं। मैं माफी नहीं मांगूंगा।’  रजनीकांत के खिलाफ शिकायत में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई। उल्‍लेखनीय है कि पेरियार को द्रविड़ आंदोलन का जनक कहा जाता है। रजनीकांत ने कहा था कि पेरियार देवताओं के कट्टर आलोचक थे।  बता दें कि द्रविड़ विधुथलाई कझगम के सदस्यों ने रजनीकांत के खिलाफ थंथई पेरियार (पेरियार ईवी रामासामी) पर कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर मामला (FIR) दर्ज करने की मांग की। उनपर पेरियार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरो...

सांसद जयदेव गल्ला रिहा, गिरफ्तारी पर आंध्र प्रदेश विधानसभा में हंगामा

Image
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद जयदेव गल्ला को रिहा कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ टीडीपी विधायकों ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा किया। अमरावती, एजेंसियां।  तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद जयदेव गल्ला को रिहा कर दिया गया है। मंगलगिरि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है। आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले गल्ला को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले गल्ला के गिरफ्तार के खिलाफ टीडीपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्थगन की घोषणा किए बिना स्पीकर विधानसभा से बाहर चले गए।  बता दें कि गल्ला के खिलाफ गैर-जमानती केस दर्ज किया गया था। उन्हें आधी रात के बाद मंगलगिरि मजिस्ट्रेट के समक्ष गल्ला को पेश किया गया। उनके 31 जनवरी तक हिरासत में रहने की भी खबर सामने आई थी।  तीन राजधानियों वाला विधेयक विधानसभा में पास  तीन राजधानियों वाली योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य की वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार की तरफ से प्रस्तुत विधेयक सोमवार की देर रात विधानसभा से पास हो गया। विधेयक को मंगलवार को विधानपरिषद...

इंस्टाग्राम ने होम स्क्रीन से हटाया IGTV बटन, जानें क्या है वजह

Image
फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने अपनी ऐप की होम स्क्रीन से IGTV आइकन को हटा दिया है। इसे हटाने का मुख्य कारण यह है कि इसे ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। IGTV की स्टैंडएलोन ऐप को कंपनी द्वारा वर्ष 2018 में लॉन्च की गई थी। IGTV बटन का खराब रिसेप्शन भी बटन को हाटने की एक वजह रही है। कंपनी ने बताया है कि ज्यादातर लोग IGTV कंटेंट प्रीव्यू के जरिए IGTV चैनल इन एक्सप्लोर, क्रिएटर्स प्रोफाइल, और स्टैंडअलोन आईजीटीवी ऐप ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते होम स्क्रीन से इसे हटा दिया गया है। IGTV ऐप को 1 बिलियन से ज्यादा Instagram यूजर्स में से 7 मिलियन यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। वैश्विक स्तर पर TikTok के आंकड़ों की बात करें तो इसे 1.15 बिलियन बार डाउनलोड किया गया था। देखा जाए तो अगर IGTV बटन का रिस्पॉन्स कंपनी को अच्छा नहीं मिला है तो कंपनी का यह कदम एकदम सही है। इससे पहले Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया था। यह हाल Boomerang स्टोरीज फीचर है। इसमें यूजर्स को SloMo, Echo और Duo जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट की मानें तो इसके डेस्कटॉप वर्जन के लिए एक नया फीचर की टेस्...

मन शांत रखेंगे, उतना अच्छा होगा परीक्षा परिणाम

मेरठ। वर्ष 2019 की सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में देश में तीसरे स्थान की टॉपर और मेरठ की संयुक्त टॉपर रहीं वंशिका भगत इस साल के बोर्ड परीक्षार्थियों को जरूरी टिप्स दे रही हैं। वंशिका को 500 में से 497 अंक मिले थे। वर्ष 2019 में 18 परीक्षार्थी तीसरे स्थान पर रहे थे। मेरठ पब्लिक गल्र्स स्कूल में ह्यूमैनिटीज छात्र रहीं वंशिका को 99.4 फीसद अंक मिले थे। विषयवार अंकों में अंग्रेजी में ही 97 अंक थे। अन्य सभी विषयों, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, फाइन आर्ट्स और वोकल म्यूजिक में पूरे 100-100 अंक मिले थे। वंशिका की ओर से सबसे जरूरी सुझाव यही है कि परीक्षार्थी तैयारी और परीक्षा के दौरान स्वयं को पूरी तरह से शांत रखें। विचलित न हों। यह ध्यान रखें कि परीक्षा को जितना कठिन बताया जाता है उतना कठिन होता नहीं है। रिजल्ट को लेकर चि¨तत न हों। अपने पढ़ाई और तैयारी के टास्क पर ही फोकस रखें। रिजल्ट अपने आप ठीक हो जाएगा। पिछले सालों के पेपर महत्वपूर्ण पिछले सालों के प्रश्न पत्र बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। परीक्षार्थियों को यह देखना चाहिए पिछले सालों में किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। उसी के...

8400 वर्ग मीटर में बनेगा ईवीएम वीवीपैट का गोदाम

Image
मेरठ। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त होने वाली वीवीपैट व ईवीएम के सुरक्षित भंडारण हेतु वेयर हाउस निर्माण के लिए भूमि का निर्धारण हो गया है। कंकरखेड़ा के मार्शल पिच में वेयर हाउस के दो भवन तैयार किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन को कार्यदायी संस्था के तौर पर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम (ई) के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी सुमेश कुमार, लोनिवि के सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप व अवर अभियंता संदीप शर्मा ने भूमि का निरीक्षण किया। मिट्टी का नमूना लिया, टेंडर प्रक्रिया शुरू जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम (ई) रामचंद्र ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। नवनिर्माण व वेयर हाउस की दिशा का निर्धारण किया गया। साथ ही लोनिवि अधिकारियों ने मिट्टी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण को जारी हुई धनराशि कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में मार्शल पिच पर खसरा संख्या 947 के तहत 8400 वर्ग मीटर में ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का अलग-अलग निर्माण होगा। ईवीएम भवन की लागत 1.6...