सांसद जयदेव गल्ला रिहा, गिरफ्तारी पर आंध्र प्रदेश विधानसभा में हंगामा
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद जयदेव गल्ला को रिहा कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ टीडीपी विधायकों ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा किया।
अमरावती, एजेंसियां। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद जयदेव गल्ला को रिहा कर दिया गया है। मंगलगिरि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है। आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले गल्ला को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले गल्ला के गिरफ्तार के खिलाफ टीडीपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्थगन की घोषणा किए बिना स्पीकर विधानसभा से बाहर चले गए।
बता दें कि गल्ला के खिलाफ गैर-जमानती केस दर्ज किया गया था। उन्हें आधी रात के बाद मंगलगिरि मजिस्ट्रेट के समक्ष गल्ला को पेश किया गया। उनके 31 जनवरी तक हिरासत में रहने की भी खबर सामने आई थी।
तीन राजधानियों वाला विधेयक विधानसभा में पास
तीन राजधानियों वाली योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य की वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार की तरफ से प्रस्तुत विधेयक सोमवार की देर रात विधानसभा से पास हो गया। विधेयक को मंगलवार को विधानपरिषद में रखा जाएगा। हालांकि, 58 सदस्यों वाले उच्च सदन में वाईएसआर कांग्रेस सदस्यों की संख्या महज नौ होने के कारण सरकार को बमुश्किल ही सफलता मिल पाएगी।