Posts

Showing posts from September, 2023

मेरठ पुलिस की करतूत, शिक्षक को फंसाने के लिए बाइक में रखा तमंचा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Image
मेरठ में दो सिपाहियों की करतूत से खाकी शर्मसार हुई है. आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने जमीन विवाद में एक पक्ष का फेवर करने करने के लिए टीचर अंकित त्यागी की बाइक में तमंचा रख दिया. यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनकाउंटर करने वाली पुलिस अपराधी भी बना रही है. मेरठ से ऐसा ही चौंकाने वाला वाकया सामने आया है. खरखौदा पुलिस ने एक शिक्षक अंकित त्यागी को अवैध तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. मगर उससे एक चूक कर गई. घर में लगे CCTV को बंद करना भूल गई. क्योंकि अंकित की बाइक में तमंचा रखते हुए एक सिपाही इस सीसीटीवी में कैद हो गया. फुटेज वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया. 

पत्रकारों को एकजुट होकर संगठनात्मक कार्य करने पर दिया जोरउपज पत्रकार संगठन की मासिक बैठक सर्किट हाउस में सम्पन हुई

Image
 मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स "उपज" की मासिक बैठक का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पत्रकार संगठन द्वारा भविष्य में किये जाने वाले कार्यों को लेकर सभी से चर्चा की गयी। जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा कि हरेंद्र चौधरी उपज के सम्मानित सदस्य है। प्रदेश कार्यकारिणी से जो भी बात हुई है उसको बैठक विचार विमर्श करके समाधान किया जाएगा। जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा ने कहा कि हरेंद्र चौधरी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य हैं, पूरे प्रदेश में उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान ने कहा कि हमें संगठनात्मक कार्य करना चाहिए और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर पत्रकार हित के लिए कार्य करना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी को संगठित रहने पर जोर दिया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने कहा की हम सभी उपज पत्रकार संगठन में ही रहेंगे और भविष्य में संगठनात्मक कार्य करेंगे। इस दौरान दो दिन पहले मेरठ की सरधना और मवाना तहसील के पत्रकारों द्वारा दिए गए इस्तीफ...

जल्द आ सकता है कोरोना से 7 गुना खतरनाक वायरसः 5 करोड़ लोगों की मौत की आशंका, WHO ने इसे डिसीज X नाम दिया

Image
 ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स के चीफ का कहना है कि अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है। WHO ने इस एंटीसिपेटेड महामारी को डिसीज X नाम दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह महामारी कोविड-19 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है और जल्द ही फैल सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

Image
 बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें फाइनली सामने आ गई हैं। कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा ने दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों और जयमाला तक की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिलों को पता था। लंबे वक्त से इस पल का इंतजार था। फाइनली मिस्टर और मिसेज बनकर बहुत अविभूत हैं।"परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "एक दूसरे के बिना शायद जी ही नहीं पाते। हमारी हमेशा के लिए हो रही एक नई शुरुआत।" परिणीति चोपड़ा की शादी में बहन प्रियंका के आने का फैंस ने काफी इंतजार किया था लेकिन वो नहीं पहुंची थीं, अब शादी के बाद जब तस्वीरें आई हैं तो प्रियंका ने इस पोस्ट पर हर्ट और इमोशनल होने वाले इमोजी बनाकर लिखा, "मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम दोनों के साथ है।" निम्रत कौर ने कमेंट किया- हमेशा खुश रहो, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

मंदिर मे भगवान गणेश जी की मुर्ति को किसी असमाजिक तत्व के द्वारा खंडित

Image
 आज दिनांक 24/09/2023 गाँव अगवानपुर किला परीक्षितगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशू मंदिर मे भगवान गणेश जी की मुर्ति को किसी असमाजिक तत्व के द्वारा खंडित की गयी पुलिस प्रशासन को अवगत जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा कराया गया मोके पर पुलिस के पहुंची राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला महा मंत्री महेंद्र फौजी के नेतृत्व मे प्रशासन को बताते हुए अपनी मांग की खंडित मुर्ति को विसर्जन कराने और नयी मुर्तिको को विधि विधान से स्थापना कराई जाए और असमाजिक तत्वो को जल्द से जल्द कार्रवाही कर जेल भेज अपनी सभी माँगो को बनते हुए पुलिस प्रशासन के आधिकारीयों द्वारा आश्वासन दिया गया । राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे -नीरज कुमार,अजय खटीक खानपुर,मनोज अहिरिया,आजाद,कवीन्द्र गोस्वामी,बंटी बाल्मीकि,अनिल प्रजापति,तरूण कौशिक, इस सुचना के मिलने पर कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश मांग की गई थी नई मूर्ति विधि विधान के साथ लगाई जाए और खंडित मूर्ति को विसर्जन किया जाए साथ ही कुछ अवैध रूप से मदरसे चल रहे हैं और मीट की दुकान बिना परमिशन के चल रही हैं उन पर...

ट्रेन में महिला कांस्टेबल से दरिंदगी करने वाले का एनकाउंटर

Image
 सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया अयोध्या में सुबह-सुबह एनकाउंटर, महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए काल बनी यूपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़खानी कर रहा था. महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था मारे गिराए गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल हैं.

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अवैध तमन्चा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहसीन पुत्र एजाज अली नि0म0नं0 148डी /1 जाली वाली गली शकुर नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ को चैकिंग के दौरान माधवपुरम से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त जेल भेजा गया। 

दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए एसडीएम ज्योति मौर्य ने उनके खिलाफ बन रहे मीम्स, वीडियो एवं गानों समेत कई अन्य चीजों पर रोक लगाने की मांग

Image
  उत्तर प्रदेश की पीसीएस अफसर सोशल मीडिया पर हो रही हूटिंग से परेशान होकर अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गई है। दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए एसडीएम ज्योति मौर्य ने उनके खिलाफ बन रहे मीम्स, वीडियो एवं गानों समेत कई अन्य चीजों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति मौर्य की इस याचिका पर सुनवाई की जाएगी।उत्तर प्रदेश की मौजूदा चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा है कि उनके निजी जीवन से जुड़ी किसी भी तरह की खबर ऑडियो, वीडियो एवं गाने सोशल मीडिया से हटाए जाएं। उन्होंने अदालत से उनसे जुड़ी निजी खबरों को भी सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनल पर नहीं चलाई जाने के निर्देश की मांग हाईकोर्ट से की है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।इससे पहले अगस्त महीने में भी पीसीएस अफसर की ओर से इसी तरह की एक याचिका दाखिल की जा चुकी है। जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर उनसे संबंधित पोस्ट को शेयर करने पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने वृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति मौर्य की याचिका पर सुनवाई करने की बात ...

शहीद हवलदार के परिजन को उ0प्र0 सरकार द्वारा एक्स ग्रेसिया से सम्बन्धित धनराशि की गयी हस्तानांतरित

Image
 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन0) राकेश शुक्ला (अ0प्रा0) ने जनपद मेरठ के भूतपूर्व सैनिकों/उनके आश्रितो को सूचित करते हुये बताया कि श्रीमती सोनिया पत्नी शहीद हवलदार राहुल गौरव निवास-म0न0-233, मेंहदी मोहल्ला ककरखेडा को आज मेरठ कोषागार द्वारा रू0 35,00,000/- तथा उनकी सास श्रीमती राजेश रानी को रू0 15,00,000/- उनके खाते में हस्तांनातरित किये गये। यह धनराशि उनको उ0प्र0 सरकार द्वारा एक्स ग्रेसिया से सम्बन्धित दी गई।  उन्होने बताया कि हवलदार राहुल गौरव फौज में शहीद हो गये थे। उ0प्र0 सरकार द्वारा श्रीमती सोनिया पत्नी शहीद राहुल गौरव को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ में कनिष्ठ सहायक के पद पर सेवायोजित किया गया है। अभी तक उ0प्र0 सरकार द्वारा रू0 17 करोड़ की धनराशि शहीदो हेतु एक्स ग्रेसिया के रूप में वितरित की है तथा 146 शहीद विधवाओं सरकारी नौकरी प्रदान की है। यह उ0प्र0 सरकार का एक बहुत बड़ा कदम है। श्रीमती सोनिया एवं उनकी सास को वितरित की गई धनराशि में माननीय विधायक कैन्ट श्री अमित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी महोदय तथा प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा। कैप्टन ...

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एसी के गोदाम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

Image
 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एसी के गोदाम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर गेट की नीचे की जाली काटकर अंदर घुसे और चोरी की। इस दौरान चोर गोदाम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।थाना लिसाड़ी गेट के श्यामनगर के रहने वाले अताउल्ला मलिक का लोहियानगर थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक पर एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन का गोदाम है। चोरों ने उनके गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि चोर पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे।चोर गोदाम में रखा करीब 23 लाख रुपए का कॉपर का वायर, फ्रिज, एसी व अन्य पिकअप में भरकर ले गए। मंगलवार शाम को व्यापारी सीसीटीवी फुटेज लेकर लोहिया नगर थाने पहुंचा और व्यापारी ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

एक ऐसा सपना साकार हो गया जिसकी कल्पना मां और उसके परिवार ने नहीं की थी

Image
 जो बेटा सपने में आकर माँ को जिंदा होने का अहसास कराता था आज तेहरा साल बाद मुज़फ्फरनगर जेल में सकुशल मिला जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के अथक प्रयासों के चलते तडपते और बिलखते हुए हुआ माँ बेटे का मिलन !! जिला कौशांबी के गाँव बरगद का रहने वाला अतुल तेहरा साल बाद माँ भाई से मुज़फ्फरनगर जेल में मिला !!माँ का दिल नही मानता था कि उसका लाडला लौटकर आ नहीं सकेगा, दिन रात घुट घुट कर रोती थी, तडपती थी बिलखती थी लेकिन बेटे की आश नहीं छोडती थी, माँ को सपने आते थे तथा बेटे की जिंदा होने की दलील देते थे, और एक दिन वह भी आया जब खुशियों के मारे माँ का दिल रो पड़ा... दहाड़ मार पडा, जब पता चला कि उनका तेरहा साल पहले पिता से नाराज होकर घर से गया बेटा मुज़फ्फरनगर जेल में सुरक्षित और जीवित है, घर में खुशियाँ छा गयीं बेटे से मिलने को तत्पर और आतुर माँ बिलखती हुई, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की चौखट पर आ खडी़ हुई, जब माँ बेटे को मिलन हुआ तो कायनात भी गमगीन हो गई, माँ अपने लाल से चिपटकर जार जार रोती रही, मानो कोई सपना हकीकत में ढल रहा हो, आठ साल का वो मासूम सा बेटा माँ की बांहों में लिपटकर खो गया और जेल अधीक्ष...

आज एडीजी ,जिलाधिकारी, एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बेगम पुल से रोडवेज बस स्टैंड ,जली कोठी ,बच्चा पार्क होते हुए रूट मार्च किया गया

Image
 आज एडीजी  ,जिलाधिकारी, एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बेगम पुल से रोडवेज बस स्टैंड ,जली कोठी ,बच्चा पार्क होते हुए रूट मार्च किया गया

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने बीजेपी के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का स्वागत किय

Image
 आज दिनांक 17/9/23 को निमंत्रण पर नवनीत जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा जी को और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज जी को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का बधाई व समर्थन पत्र दिया साथ ही पटका और फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस कार्यक्रम में शामिल हुए अपने पदाधिकारी के साथ और कहां गया की 2024 का चुनाव के लिए राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी भाजपा के साथ कंधे से काधा मिलकर कार्य करेगी आज माननीय मोदी जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए यह प्रतिज्ञा लेती है मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाएंगे साथ ही दोनों नवयुक्त पदाधिकारी को बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना करती है इस कार्यक्रम में सतीश गोसाई मंडल अध्यक्ष मेरठ चतर सेन मंडल प्रभारी मेरठ अभिषेक दीक्षित मंडल महामंत्री(सचिव)मेरठ एंजेलिना जॉर्ज जिला अध्यक्ष मातृशक्ति जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा जिला महामंत्री महेंद्र फौजी महानगर महामंत्री राजेंद्र कुमार वह पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया

मेरठ- लिसाड़ीगेट के थानेदार संजय वर्मा लाइन हाजिर,

Image
 SSP रोहित सिंह सजवाण ने ड्यूटी के दौरान सोते मिले इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए लाइन में भेज दिया है। मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने ड्यूटी के दौरान सोते मिले इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए उन्हें इत्मीनान से खर्राटे भरने के लिए लाइन में भेज दिया है। एसपी सिटी के निरीक्षण के दौरान थानों एवं चौकियों पर अनेकों कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने जिले के थाना, कोतवाली एवं चौकियों के हालात जानने के लिए एसपी सिटी पीयूष सिंह एवं सीओ को थानेदारों की चेकिंग के लिए भेजा था। अचानक से एसपी सिटी पीयूष सिंह और सीओ को चेकिंग के लिए आया देखकर पुलिस कर्मी परेशान हो गए। दोनों अफसर जब लिसाड़ी गेट थाने में जांच पड़ताल करने के लिए पहुंचे तो इंस्पेक्टर संजय वर्मा अपनी ड्यूटी से नदारत मिले। तुरंत एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।दरअसल पिछले दिनों हुई क्राइम मीटिंग एवं सीओ की मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अफसरों को रात 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सड़को...

एसटीएफ टीम व थाना इंचौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 50,000/- रुपये का ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार,

Image
  मेरठ जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष इंचौली मय फोर्स मसूरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे, उसी समय एसटीएफ मेरठ टीम द्वारा सूचना दी गयी कि 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित इस रास्ते पर आ रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्षक इंचौली द्वारा सामने से आ रहे मोटर साईकिल सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया जिसपर वह युवक नही रुका व पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी । जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई जिसमें उक्त युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक थाना इंचौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/23 धारा 386, 307, 506, 507,120बी भादवि व 3/25/5/27 आयुध अधिनियम व *मु0अ0सं0 106/23 धारा 307 भादवि मे वांछित एवं 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है।* गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा 01 मोटर साईकिल पैशन प्रो बरामद की गयी ।  *पूछताछ का विवरणः-* पूछताछ में अभियुक्त रवि पुत्र सुरेश कुमार निवासी मौ0 भगवानपुर क...

उपज संगठन के जिला प्रवक्ता (पत्रकार) के साथ कार सवार युवकों ने की मारपीट थाने में दी तहरीर

Image
 मेरठ। कार सवार युवकों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौच करते हुए अगवा करने का प्रयास किया। थाना परतापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश है।अरुण सागर पुत्र सीताराम निवासी इंद्रापुरम कॉलोनी ने बताया, वह पेशे से पत्रकार है। शनिवार की दोपहर किसी कार्य से घाट पुलिस के समीप किसी कार्य से आया था। परतापुर चौकी के पास ही खड़ी नीले रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसे आवाज दी। चालक के बराबर में बैठे युवक ने गाली-गलौच की। तभी दूसरा युवक कार से उतरा और उसने मारपीट शुरू कर दी। जबरन उसे कार में डालने का प्रयास किया। वहां मौजूद टैम्पो वालों ने विरोध किया और उसे बचाया। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार गौरतलब है कि पीड़ित पत्रकार अरूण सागर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की मेरठ इकाई में जिला प्रवक्ता है। घटना के बारे में जैसे ही संगठन के पत्रकारों को जानकारी हुई, संगठन के सदस्य परतापुर थाने पहुंच गए। पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते ...

केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले कार्यक्रम किया

Image
 आज मेरठ कचहरी में अधिवक्ताओं ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हाई कोर्ट बेंच  केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले कार्यक्रम किया जिसमे अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन दिया एवम अपनी हाई कोर्ट बेंच की मांग को माननीय प्रधानमंत्री महोदय तक पहुंचाने की मांग की अधिवक्ताओं के पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सी ओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया सुबह से ही मेरठ कचहरी में भ्रमण करते रहे एवम अधिवक्ताओं की रैली को सहकुशल सम्पन्न कराया

दोस्त की हुई मौत केंद्रीय मंत्री के बेटे की पिस्टल से चली गोली -

Image
 मृतक युवक के परिजनों ने मंत्री पुत्र के खिलाफ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। लखनऊ। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक के परिजनों ने मंत्री पुत्र के खिलाफ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के दुबग्गा स्थित घर में पिस्टल की गोली चलने से एक युवक विनय श्रीवास्तव की मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से गोली चलने से हुई है। - फर्जी पंचायत राज अधिकारी अरेस्ट- नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि मरने वाला विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का करीबी था। सूत्रों का कहना है जिस समय पिस्टल से गोली चली उस समय मंत्री कौशल किशोर के घर में और भी लोग मौजूद थे। गोली विनय श्रीवास्तव के सिर में लगी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है कि गोली किस कारण से चली। घटना के ब...