उपज संगठन के जिला प्रवक्ता (पत्रकार) के साथ कार सवार युवकों ने की मारपीट थाने में दी तहरीर
मेरठ। कार सवार युवकों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौच करते हुए अगवा करने का प्रयास किया। थाना परतापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश है।अरुण सागर पुत्र सीताराम निवासी इंद्रापुरम कॉलोनी ने बताया, वह पेशे से पत्रकार है। शनिवार की दोपहर किसी कार्य से घाट पुलिस के समीप किसी कार्य से आया था। परतापुर चौकी के पास ही खड़ी नीले रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसे आवाज दी। चालक के बराबर में बैठे युवक ने गाली-गलौच की। तभी दूसरा युवक कार से उतरा और उसने मारपीट शुरू कर दी। जबरन उसे कार में डालने का प्रयास किया। वहां मौजूद टैम्पो वालों ने विरोध किया और उसे बचाया। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि पीड़ित पत्रकार अरूण सागर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की मेरठ इकाई में जिला प्रवक्ता है। घटना के बारे में जैसे ही संगठन के पत्रकारों को जानकारी हुई, संगठन के सदस्य परतापुर थाने पहुंच गए। पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते कुछ ही घंटों में कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है
।

