Posts

Showing posts from November, 2024

माधव पुरम में नवजात शिशु मिला

Image
  ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोरी पूरा चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिव शक्ति नगर ऊंचा टीले पर एक घर के बाहर कोने पर एक नवजात शिशु मिला है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को प्यारेलाल अस्पताल में एडमिट कराया है। यह घटना एक बड़े सवाल है पुलिस जांच में जुटी।

एसएसपी ने छात्रा को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

Image
  मेरठ मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मेरठ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। SSP मेरठ ने रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में एक होनहार छात्रा को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में आज दिनांक 28.11.2024 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पुरातन छात्रा सम्मेलन का भव्यायोजन किया गया। जिसमें कला, बी0 एड0 एवं विज्ञान संकाय की कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अंजू सिंह द्वारा मां शारदे पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं ने पुरातन छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पुरातन छात्राओं ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों से लेकर अब तक की अपनी उपलब्धियों और सफलताओं के अनुभव सभी के साथ साझा किये। उन्होंने प्राध्यापकों के सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए महाविद्यालय में आए बदलावों की भी चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि उनके समय में इतनी सुविधा नहीं थी जितनी आज हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से मिली शिक्षा ने हमें चुनौतियों को स्वीकारना और हर परिस्थिति में आगे बढ़ाना सिखाया है। अपने अनुभव साझा करने के उपरांत छात्राओ की मंत्र मुग्ध कर देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को ऊर्जा से भर दिया । कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो0 सुधा रानी सिंह, डी0 लिट्0 प्रभारी पुरातन छात्रा सम्मेलन द्वारा किया गया । उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुरातन छात्राओं के साथ ही वर्तमान छात्राओं के लिए भी प्रेरणादाई सिद्ध हुआ है। इस सम्मेलन का उद्देश्य पुरातन छात्राओं को महाविद्यालय से जोड़े रखना, वर्तमान छात्राओं के बीच सशक्त संबंध स्थापित करना और पुरातन छात्राओं के अनुभवों से वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करना होता है। महाविद्यालय से इनका लगाव और जुड़ाव हमें गौरवान्वित करता है। प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्राएं महाविद्यालय की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं । पुरातन छात्रा सम्मेलन एकजुटता, प्रेरणा और स्मृतियों का संगम होता है । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर प्रो0 भारती दीक्षित, प्रो0 मोनिका चौधरी, डॉ0 सोशल एवं डॉ0 दीपा गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Image
 

रोहित हत्याकाण्ड का खुलासा

Image
  थाना भावनपुर पुलिस ने रोहित हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए 02 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ की गयी तो बताया कि रोहित पुत्र जनकपाल (मृतक) एक शराबी व झगडालू किस्म का लडका था जो आये दिन शराब पीकर हमारे साथ गाली गलौच व छींटाकसी करता था और माँ बहन की गन्दी-गन्दी गाली देता था। दिनांक 25.11.2024 को दत्तावली मे एम.एस फार्म में हमारे दोस्त अरुण की बहन की शादी थी जिसमे रोहित भी आया था। हम दोनो फार्म हाउस पर पहुँचे तो रोहित शराब के नशे मे था और हम दोनो ने भी शराब पी रखी जिससे कारण हम भी नशे मे थे हमे रोहित पर बहुत दिनो से गुस्सा था। हमने सोचा की आज रोहित को निपटा देते है। रोहित को निपटाकर अपनी मगेंतर से गाजियाबाद जाकर आराम से शादी करेगे और रोहित ने हम दोनो को देखते ही माँ बहन की गन्दी-गन्दी गालियां देने लगा और रोहित की मगेंतर को भी गाली गलौच देने लगा व गलत आरोप लगाने लगा जिससे हम दोनो को बहुत गुस्सा आ गया। अभियुक्त रोहित को अगले सुबह अपनी मगेंतर से गाजियाबाद मे कोर्ट मेरिज करनी थी। हम दोनों द्वारा तय किया कि रोहित को जल्दी से निपटा देते है कल टाईम से गाजियाबाद भी जाना है। हम दोनों ...

संभल में हुए दंगे के बाद मेरठ में जुम्मे की नमाज को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है

Image
 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया के पुल पर थाना पुलिस ने जुम्मे की नमाज को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है वहीं मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने सुरक्षा चाक चौबंद की वही सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर है संभल में हुए दंगों के बाद मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शासन-प्रशासन ने जुम्मे के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं मेरठ के प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शहर में सुरक्षा की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं संभल में हुए दंगों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है 

मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के चौकी माधवपुरम पुलिस का जारी है एक्शन, वाहन चेकिंग अभियान

Image
  मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र मे माधवपुरम चौकी इंचार्ज अभय यादव ने शालू बेकरी पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान बिना रजिस्ट्रेशन गाड़ी व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, पर कार्यवाही की नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कार्रवाई की है। बुधवार शाम को वाहनों का चालान किया मेरठ जिले में यातायात माह नवंबर में जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा चालान करते हुए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वालों पर सबसे अधिक कार्रवाई की। मेरठ पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडीफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कि ।

कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम में चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, नगदी चोरी करके ले जाता चोर सीसीटीवी में कैद हुआ, ब्रह्मपुरी थाना इलाके के लिसाड़ी रोड का मामला, एक लाख से ज्यादा की नकदी ले गया चोर, कोल्ड स्टोरेज के मालिक इरफान मलिक के पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Image
 

माधवपुरम चौकी क्षेत्र सरस्वती लोग के नाले में युवक का शव मिला

Image
  मेरठ....गाजियाबाद विजय नगर का रहने वाला 2 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, गाजियाबाद से मेरठ दोस्त की शादी में आया था युवक परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी युवक की गुमशुदगी, तभी से तलाश कर रहे थे युवक को पुलिस और परिजन शराब के नशे में बताया जा रहा युवक नाले में युवक का शव मिलने से मचा इलाके में हड़कंप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक रोड के नाले में मिला है युवक

UP के मेरठ शहर में बना सिंगापुर-दुबई जैसा अंडर वाटर फिश टनल

Image
 मेरठ में सिंगापुर दुबई जैसे अंडर वाटर फिश टनल का खूबसूरत नजारा आप यूपी के मेरठ में ले सकेंगे. इस फिश टनल में 50 से अधिक प्रजातियों की खूबसूरत मछलियों को आप एक छत के नीचे देख पाएंगे. पहली बार पर्यटकों के लिए मेरठ के दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड में इस खूबसूरत अंडर वाटर टनल को बनाया गया है. आप के शहर में कुछ दिनों के लिए लोग इस फिश टनल का लुफ्त उठा सकेंगे इस फिश टनल में कैट फिश, मोर बॉस फिश, एल्बिनो फिश, पैरट फिश,लॉयन हेड फिश, एंजल फिश समेत ढ़ेरो तरह की मछलियों को आप एक छत के नीचे देख पाएंगे. टनल में दुनियाभर के कई प्रजातियों के फिश को संरक्षित किया गया है. यह फिश टनल 600 फीट का है. दावा किया जा रहा है कि यह भारत का सबसे बड़ा फिश टनल है मैनेजर ज्वाला सिंह ने बताया कि इसके लिए 100 रुपये की नॉमिनल एंट्री फीस रखी गई है. 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री में एंट्री की व्यवस्था है. यह पूरा फिश टनल पूरी तरह से एसी है. फिश टनल में घूमने आई सोनी ने बताया कि वो पहली बार फिश टनल को देख रही हैं और उन्हें काफी अच्छा फील हो रहा है वहीं ज्वाला सिंह ने बताया कि इसके पहले कभी भी उन्होंने फिश टनल क...

महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौके पर मौत

Image
 मेरठ में ईडन गार्डन कॉलोनी में रविवार सुबह रिया संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। रिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बा गपत जिले के कंडेरा गांव निवासी रितिक किसान है। रितिक की शादी 1 साल पहले बुढ़ाना की रिया से हुई थी। एक महीना पहले रिया का 7 महीने का गर्भपात हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी। रिया का मेरठ में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को रितिक रिया को अपनी बुआ सविता के घर ईडन गार्डन कॉलोनी में छोड़कर गांव चला गया था। रविवार सुबह रिया की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रिया नीचे कैसे गिरी। परिवार के लोग कहां थे। तीसरी मंजिल से वह खुद कूदी या किसी दूसरी वजह से गिरी। इन सब बातों को लेकर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पानी पीने के बहाने घर में घुसकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, लूटा हुआ माल भी किया बरामद

Image
 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गुलजारी इब्राहिम में शुक्रवार की रात में एक बदमाश पानी पीने के बहाने एक घर में घुस गया था जहां महिला को बंधक बनाकर उसने महिला से नगदी और मोबाइल और सोने के आभूषण लूट लिए थे और फरार हो गया था वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुड़ गई थी जहां पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात दबोच लिया और लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है दर्शन बता दे की ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गुलजारी इब्राहिम में रशीदा के मकान पर उसकी बेटी को घर में अकेली पाकर एक बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था और फरार हो गया था जहां पुलिस ने दो टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी वहीं पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 3:00 बजे आरोपी को मुकबर की सूचना पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र से पकड़ लिया आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम का सिर्फ उर्फ टोटू उर्फ आरिफ निवासी गुलिस्ता गार्डन बताया जहां पुलिस ने आरोपी से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है

खोजी रिपोर्टर khoji reporter new logo

Image
 

पुलिस ने पकड़ा शातिर तस्कर गिरफ्तार, 500 सौ ग्राम गांजा बरामद

Image
  मेरठ ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधव पुरम चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान शातिर गांजा तस्कर अभियुक्त काशिफ पुत्र वासिद निवासी स्वीमिंग पूल वाली गली, तारापुरी थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र 25 वर्ष को अंजुम पेलेस रोड की तरफ माधव पुरम चौकी के पीछे से गिरफ्तार किया गया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी निवासी स्वीमिंग पूल वाली गली का रहने वाला है आरोपी ने बताया कि वह दूसरे राज्यों से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी के साथ कौन-कौन लोग इस धंधे से जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

आज दिनांक 22-11-2024 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी 148वी जयन्ती एवं "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में अन्तर महाविद्यालय एक पत्रीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की B.A. 5th सेमेस्टर की छात्रा हिबा प्रथम स्थान पर रहीं | प्राचार्या प्रो किरण प्रदीप ने विजेता छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Image

यूपी से इस शहर में 11 बजे तक रहेगी No Entry, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन होंगे सीज; यातायात पुलिस सख्त

Image
मेरठ में शादियों से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने नो एंट्री समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया है। भारी वाहन अब 11 बजे के बाद ही प्रवेश करेंगे। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गढ़ रोड दिल्ली रोड हापुड़ रोड समेत प्रमुख मार्गों पर नियमों का पालन कराया जाए।

शताब्दीनगर में LNT कंपनी का यार्ड गिरने से बिहार के युवक की मौके पर मौत

Image
 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में LNT कंपनी का यार्ड गिरने से बिहार के रोहतास निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। साथ ही 4 मजदूर घायल हो गए। कंपनी के अधिकारी कई घंटे तक घटना को छिपाने में लगे रहे।देश की बड़ी कंपनी LNT नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का शताब्दीनगर में यार्ड बना हुआ है। रविवार दोपहर को यार्ड में मशीनों का काम चल रहा था। इलेक्ट्रिशियन सुबोध, बुलंदशहर निवासी सुनील, गाजियाबाद निवासी मोनू और सहारनपुर निवासी सुऐब एवं जुबैर काम कर रहे थे। अचानक मशीन का गैंट्री गिर गया। सुबोध मशीन के नीचे दब गया। बाकी 4 साथी बुरी तरह घायल हो गए। कंपनी के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबोध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की भी हालत सही नहीं है।मामले की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबोध के शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सुबोध के परिजनों को मौत की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।मामले की जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबोध के...

डकैती को अंजाम देने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार

Image
  मेरठ वेदव्यासपुरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बीते रविवार को डकैती डालने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीती 10 नवंबर को टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी इलाके में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे तांबे के तार, ट्रांसफार्मर का सामान तथा मोबाइल और पैसे लूट कर ले गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की मलियाना बम्बा के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने पप्पन पुत्र रामचंद्र, निसार पुत्र इंसार, फरमान अली पुत्र मेहरबान, बंटी पुत्र रमेश, जोनी पुत्र चंद्रपाल और सोनू पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सोनू पुत्र लाल सिंह गोली पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जोनी पर विभिन्न थानों में 45 मुकदमें, सोनू पर 45 मुकदमें, ...

सुभारती यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Image
  मेरठ जानी थाना क्षेत्र के सुभारती यूनिवर्सिटी हॉस्टल का मामला, पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे पर फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, बिहार के सीतागढ़ी निवासी छात्रा कांति सुभारती यूनिवर्सिटी की थी छात्रा, मंगलवार रात की है घटना, छात्रा के सुसाइड के कारण का पता नहीं, शव मोर्चरी भेजा, सुभारती यूनिवर्सटी में पहले भी कई छात्र कर चुके सुसाइड

प्रियांशु का हत्यारा निकला पुलिस वाला

Image
 मेरठ : गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या वाले आरोपी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र प्रियांशु जैन का हत्यारा एक पुलिस वाला ही निकला। अहमदाबाद के सरखेज पुलिस स्टेशन की इन्वेस्टिगेशन टीम में तैनात कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह पढियार ने ही छात्र प्रियांशु जैन की हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी पंजाब भाग गया था। अहमदाबाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रियांशु की बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब 200 मीटर पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहे थे। तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था। पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका की शादी हो चुकी है। वह गुरुग्राम में...

क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने अपना दायरा बढ़ाया

Image
  मेरठ में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने अपना दायरा बढ़ा रही इसके चलते मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस सिस्टम का विस्तार किया है। किठौर सर्किल में 3 नई अस्थायी चौकियां गठित की हैं। तीनों अस्थाई चौकियां आज सोमवार से प्रभावित होंगी मेरठ जिले में किठौर ऐसा क्षेत्र हैं जहां आए दिन आपराधिक घटनाएं होती हैं। अवैध हथियारों का सबसे बड़ा गढ़ किठौर ही माना जाता है इस क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने के लिए एसएसपी ने तीन नई चौकियों का गठन कि है चौकी राधना में आएंगे ये गांव- ग्राम राधना इनायतपुर, ग्राम इन्द्रपुर, ग्राम नंगला सलेमपुर, ग्राम भगवानपुर बांगर, ग्राम गोविन्दपुर बांगर, ग्राम गोविन्दपुर शकरपुर, ग्राम ईसापुर, ग्राम नवल, ग्राम सूरजपुर चौकी क्षेत्र कस्बा किठौर में आएंगे ये गांव- कस्बा किठौर, ग्राम शाहजमाल, ग्राम बहरोडा, ग्राम शोल्दा, ग्राम नंगली किठौर, ग्राम झीडियों चौकी माछरा में आएंगे ये गांव ग्राम माछरा, ग्राम नगली अब्दुल्ला, ग्राम कासमपुर स्वामीपुरा, ग्राम हसनपुर कलां, ग्राम अमरपुर, ग्राम कायस्थ बडढा, ग्राम खन्द्रावली, ग्राम भटीपुरा, ग्राम अमहेड़ा सानी ।

बसपा में कलेक्शन के अलावा कोई काम नहीं हो रहाः प्रशांत गौतम

Image
 मेरठ, मुख्य संवाददाता। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली के बेटे की वलीमा में शामिल होने पर पार्टी से निष्कासित होने के बाद पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम ने आरोपों की झड़ी लगा दी। रविवार को आरोप लगाया बसपा में कलेक्शन के अलावा कोई काम नहीं हो रहा। मीडिया से बातचीत में बसपा से निष्कासित पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम ने कहा सही बात बसपा सुप्रीमो बहन मायावती तक नहीं पहुंचने दी जा रहा है। बसपा के कुछ नेताओं पैसों के अलावा वा कुछ कुछ नहीं दिखता। ऐसे लोगों ने ही पार्टी खत्म कर दी। मेयर चुनाव में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की शिकायत की बात भी बहन मायावती तक नहीं पहुंची। बसपा में कलेक्शन के अलावा कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा शादी में जाना कैसी अनुशासनहीनता है। इस फैसले का असर 20 को चुनाव में दिखे गा।