यूपी से इस शहर में 11 बजे तक रहेगी No Entry, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन होंगे सीज; यातायात पुलिस सख्त
मेरठ
में शादियों से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने नो एंट्री समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया है। भारी वाहन अब 11 बजे के बाद ही प्रवेश करेंगे। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गढ़ रोड दिल्ली रोड हापुड़ रोड समेत प्रमुख मार्गों पर नियमों का पालन कराया जाए।
