Posts

Showing posts from January, 2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में 02मिनट का मौन धारण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Image
  आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, एसीएम महेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा को

Image
 मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से दिया जाने वाला अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस विभाग में शानदार काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाता है। मूल रूप से मंगरोली थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर गांव में जन्मे राकेश शर्मा की पहली पोस्टिंग बतौर आरक्षी बिजनौर में 1989 में हुई थी। बृहस्पतिवार 26 जनवरी 2023 को मेरठ पुलिस लाइन में राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया ।थाना ब्रह्मपुरी प्रभारी निरीक्षक ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दी  माधवपुरम चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा ने मुख्य आरक्षी राकेश शर्मा को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी ।मुख्य आरक्षी राकेश शर्मा ने बताया कि यह पदक उनके समर्पण और सेवा का इनाम है। पुलिस विभाग में तीन दशक से ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहा हूं। कई बार जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई। सरकार और विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस पदक का श्रेय मेरे परिवार को भी जाता है। इस समय पोस्टिंग माधव पुरम चौकी पर मुख्य आरक्षी...

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज दिनांकः 26.01.2023 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स जनपद मेरठ में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया

Image
   । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोमेन्द्र तोमर मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा ध्वजाहोरण व परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया । उक्त अवसर पर श्री राजीव सभरवाल, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, श्री प्रवीण कुमार पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, श्री रोहित सिंह सजवाण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, श्री दीपक मीणा जिलाधिकारी मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक, जेल के अधिकारीगण, पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे । उपरोक्त के अतिरिक्त पत्रकार बन्धु, चिकित्सकगण, अभियोजन, सेवानिवृत्त पुलिस अधि0/कर्म0, स्वतंत्रता सेनानी, न्यायिक अधिकारीगण एवं पुलिस लाइन्स में आवासित पुलिस अधि0/कर्म0 के पारिवारिक सदस्य भी उपरोक्त भव्य समारोह में सम्मिलित हुए । परेड ग्राउण्ड पर परेड का आगमन प्रातः 09.00 बजे हुआ। उक्त परेड में प्रथम परेड कमाण्डर, श्री विवेक चन्द्र यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैन्ट, द्वितीय परेड कमाण्डर, सुश्री शुचिता सिंह, क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी, तृ...

दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, फुंक रही बिजली,बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही

Image
 मेरठ: शहर के अंदर खंभों पर लगी कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट दिन में जलती रहती हैं। इससे हर रोज हजारों यूनिट तक बिजली बर्बाद हो रही है। विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। विद्युत विभाग बिजली बचाव को लेकर तरह-तरह के उपाय करता है। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी शहर में बिजली बचाव को लेकर कर्मचारी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं।वार्ड नंबर- 48 के माधवपुरम चौकी के सामने स्ट्रीट लाइट्स सूरज को भी रोशनी दिखाती नजर आ आ रही हैं। दरअसल मामला यह है की कुछ गलियों और सड़कों पर रात मे भी स्ट्रीट लाईट नही जलती जबकि कुछ गलियों और सड़कों पर में पूरे पूरे दिन स्ट्रीट लाईट जलती रहती है इसका कारण स्ट्रीट लाईटो का डायरेक्ट कनेक्शन बताया जा रहा है बिजली विभाग लाखों रुपए की स्ट्रीट लाईट तो लगा सकता है लेकिन दस से पंद्रह रुपए का एक स्विच नही लगा सकता जिससे दिन मे इन स्ट्रीट लाईटो को ऑफ किया जा सके। बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण यहां बिजली की बर्बाद तो हो रही है, ...

जीआरपी थाना रेलवे मेरठ का निरीक्षण कर सीओ ने परखी व्यवस्थाएं

Image
 मेरठ सिटी स्टेशन जीआरपी सीओ गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव ने 13 जनवरी को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे लगभग वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख शस्त्रों का वह इलेक्ट्रॉनिक सामान बॉडीगार्ड कैमरा ब्लूटूथ नई टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया गया जो कमियां पाई गई उन्हें सही करने के लिए थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए थाने पर नियुक्त अधिकारीगण कर्मचारी गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी उसके बाद एक घंटे के निरीक्षण में उन्होंने थाने के रजिस्टर बारीकी से चेक किए उसके बाद थाने की सभी व्यवस्थाओं को देखा व साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही स्टेशनों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए उन्होंने शस्त्रागार, कारागार, कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, मेस बैरक और परिसर का निरीक्षण भी किया। साथ ही थाने में रक्षा अभिलेखों की गहनता से जांच की इसके बाद जीआरपी सीओ गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस बार एक नया रजिस्टर और बनाया गया जिसमें मौके पर जो अपराधी पकड़े जाए उनकी एंट्री हो सके 

पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ 24 घंटे के अंदर दो गोकशों को गिरफ्तार किया

Image
 मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम चौकी के आवास विकास के कम्युनिटी हॉल में गोकशों ने बुधवार की रात गोकशी की घटना को अंजाम दिया ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बायपास गांधी इंस्टिट्यूट के पास दो गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ मे गोकशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए ,गोकशों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने बताया की 2:30 से 4:00 बजे तक घटना को अंजाम दिया था कम्युनिटी हॉल के अंदर उसके बाद हमने गोमांस और इसमें प्रयोग किए हुए छुरी और दाऊ लकड़ी की मुंडी और एक ई रिक्शा हमने घटना को अंजाम देकर इन सब को छुपा दिया था वही पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे के अंदर दो गोकशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक गैंगस्टर एवं भू-माफिया पर करें सख्त कार्यवाही-आयुक्त ग्रामीण क्षेत्र में वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु ग्राम प्रधान को किया जाये प्रेरित-आयुक्त नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें-सेल्वा कुमारी जे0 लंबित अभियोजन वाद में प्रभावी पैरवी करना करें सुनिश्चित-आयुक्त सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग कर पर्याप्त संख्या में लगाये जाने की कार्यवाही को आगे बढाये-प्रवीण कुमार मेरठ (सू0वि0) 12.01.2023 आज आयुक्त सभागार मंे आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू-माफिया हो, ड्रग माफिया हो, खनन माफिया हो, शराब माफिया हो समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा जिला बदर, कारतूस सत्यापन, आर्म्स केन्सीलेशन, तहसीलवार प्रमुख भूमि विवाद का चयन कर प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण पर प्रभावी एवं लगातार कार्यवाही चलती रहे। सडक सुरक्षा के दृष्टिगत आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टैªक्टर ट्रॉली जैसे वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु ग्राम प्रधान को प्रेरित किया जाये। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैण्ड़ कार्यवाही करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें। पूर्व में की गयी बैठक की अनुपालन आख्या जनपदवार प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पास्को, एससी-एसटी एक्ट अन्य किसी आपराधिक केस में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जाती रहें। आईजी ने कहा कि बैंको में सीसीटीवी कैमरो की ऑडिट की जाये। सडक सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर स्थानो का चिन्हिकरण कर रिफ्लेक्टर, कैट्स आई, जेबरा क्रॉसिंग इत्यादि रोड सेफ्टी हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। मंडल स्तर पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुये जनपदवार अभियोजन अधिकारियों द्वारा विभिन्न वाद में की गयी कार्यवाही से अवगत होते हुये निर्देशित किया गया कि पॉस्को, गैंगस्टर, माफिया जैसे अन्य आपराधिक कृत्यो में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये तथा गवाह को समय पर उपलब्ध कराते हुये गवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आपराधिक व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मंडलीय अभियोजन अधिकारी सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Image
 आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक गैंगस्टर एवं भू-माफिया पर करें सख्त कार्यवाही-आयुक्त ग्रामीण क्षेत्र में वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु ग्राम प्रधान को किया जाये प्रेरित-आयुक्त  नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें-सेल्वा कुमारी जे0 लंबित अभियोजन वाद में प्रभावी पैरवी करना करें सुनिश्चित-आयुक्त सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग कर पर्याप्त संख्या में लगाये जाने की कार्यवाही को आगे बढाये-प्रवीण कुमार आज आयुक्त सभागार मंे आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू-माफिया हो, ड्रग माफिया हो, खनन माफिया हो, शराब माफिया हो समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश...

तहसील मवाना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिलाधिकारी

Image
 मेरठ तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 150 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 20 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।  तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेष सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों को जानने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस एक बेहतर प्लेटफार्म है।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईष कराने, पेंषन की मांग सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 150 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से...

पूर्व बीएसपी मंत्री याकूब कुरैशी व इमरान दिल्ली से गिरफ्तार

Image
 मेरठ। 50 हजार के ईनामी पिता-पुत्र पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व हाजी इमरान याकूब कुरैशी को मेरठ पुलिस ने दिल्ली से देर रात्रि दो बजे गिरफ्तार कर लिया। दोनों चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने उनको मेरठ ले आयी है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व ही पूर्व मंत्री का छोटा पुत्र हाजी फिरोज याकूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बतादे कि पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, उनके बेटे इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। हाजी याकूब व इमरान की गिरफ्तारी के वारंट जारी हो चुके थे। उन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने याकूब की शास्त्रीनगर, सराय बहलीम, बनी सराय, हापुड़ रोड समेत 26 जगह की 85 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली थी। इसमें एक अस्पताल, ...

मा0 विधायक मेरठ कैंट की अध्यक्षता में किया गया बी0सी0 सखियो का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

Image
 मा0 विधायक द्वारा बी0सी0 सखियो को की गयी साडियां वितरित  बी0सी0 योजना से महिलाओ के आत्मविश्वास में हुयी वृद्धि, बनी आत्मनिर्भर-मा0 विधायक मेरठ कैंट            आज विकास भवन सभागार में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बी0सी0 सखियो का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन मा0 विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मा0 विधायक मेरठ कैंट द्वारा बी0सी0 सखियो को साडियां वितरित की गयी।   मा0 विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल ने कहा कि बी0सी0 योजना से महिलाओ के आत्मविश्वास में वृद्धि हुयी है तथा वह आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनी है। उन्होने अधिक से अधिक महिलाओ को योजना से जोडने के लिए बी0सी0 सखियो को प्रेरित किया ताकि महिलाएं/स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार कर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठा सके।   उपायुक्त स्वतःरोजगार/जिला विकास अधिकारी शोभ नाथ चौरसिया ने बताया कि बी0सी0 सखी योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मई 2020 को उत्तर प्रदेश में वन जीपी वन बीसी अंतर्गत की गयी थी। बी0सी0...

संजय कुमार रिपोर्टर

Image
 

निसार कैमरामैन

Image