आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक गैंगस्टर एवं भू-माफिया पर करें सख्त कार्यवाही-आयुक्त ग्रामीण क्षेत्र में वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु ग्राम प्रधान को किया जाये प्रेरित-आयुक्त नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें-सेल्वा कुमारी जे0 लंबित अभियोजन वाद में प्रभावी पैरवी करना करें सुनिश्चित-आयुक्त सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग कर पर्याप्त संख्या में लगाये जाने की कार्यवाही को आगे बढाये-प्रवीण कुमार मेरठ (सू0वि0) 12.01.2023 आज आयुक्त सभागार मंे आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू-माफिया हो, ड्रग माफिया हो, खनन माफिया हो, शराब माफिया हो समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा जिला बदर, कारतूस सत्यापन, आर्म्स केन्सीलेशन, तहसीलवार प्रमुख भूमि विवाद का चयन कर प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण पर प्रभावी एवं लगातार कार्यवाही चलती रहे। सडक सुरक्षा के दृष्टिगत आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टैªक्टर ट्रॉली जैसे वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु ग्राम प्रधान को प्रेरित किया जाये। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैण्ड़ कार्यवाही करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें। पूर्व में की गयी बैठक की अनुपालन आख्या जनपदवार प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पास्को, एससी-एसटी एक्ट अन्य किसी आपराधिक केस में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जाती रहें। आईजी ने कहा कि बैंको में सीसीटीवी कैमरो की ऑडिट की जाये। सडक सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर स्थानो का चिन्हिकरण कर रिफ्लेक्टर, कैट्स आई, जेबरा क्रॉसिंग इत्यादि रोड सेफ्टी हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। मंडल स्तर पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुये जनपदवार अभियोजन अधिकारियों द्वारा विभिन्न वाद में की गयी कार्यवाही से अवगत होते हुये निर्देशित किया गया कि पॉस्को, गैंगस्टर, माफिया जैसे अन्य आपराधिक कृत्यो में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये तथा गवाह को समय पर उपलब्ध कराते हुये गवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आपराधिक व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मंडलीय अभियोजन अधिकारी सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक गैंगस्टर एवं भू-माफिया पर करें सख्त कार्यवाही-आयुक्त

ग्रामीण क्षेत्र में वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु ग्राम प्रधान को किया जाये प्रेरित-आयुक्त 

नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें-सेल्वा कुमारी जे0

लंबित अभियोजन वाद में प्रभावी पैरवी करना करें सुनिश्चित-आयुक्त

सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग कर पर्याप्त संख्या में लगाये जाने की कार्यवाही को आगे बढाये-प्रवीण कुमार









आज आयुक्त सभागार मंे आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू-माफिया हो, ड्रग माफिया हो, खनन माफिया हो, शराब माफिया हो समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा जिला बदर, कारतूस सत्यापन, आर्म्स केन्सीलेशन, तहसीलवार प्रमुख भूमि विवाद का चयन कर प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण पर प्रभावी एवं लगातार कार्यवाही चलती रहे। 


सडक सुरक्षा के दृष्टिगत आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टैªक्टर ट्रॉली जैसे वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु ग्राम प्रधान को प्रेरित किया जाये। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैण्ड़ कार्यवाही करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें। 


पूर्व में की गयी बैठक की अनुपालन आख्या जनपदवार प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पास्को, एससी-एसटी एक्ट अन्य किसी आपराधिक केस में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जाती रहें। आईजी ने कहा कि बैंको में सीसीटीवी कैमरो की ऑडिट की जाये। सडक सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर स्थानो का चिन्हिकरण कर रिफ्लेक्टर, कैट्स आई, जेबरा क्रॉसिंग इत्यादि रोड सेफ्टी हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। 


मंडल स्तर पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुये जनपदवार अभियोजन अधिकारियों द्वारा विभिन्न वाद में की गयी कार्यवाही से अवगत होते हुये निर्देशित किया गया कि पॉस्को, गैंगस्टर, माफिया जैसे अन्य आपराधिक कृत्यो में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये तथा गवाह को समय पर उपलब्ध कराते हुये गवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आपराधिक व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा मिल सके।   


इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मंडलीय अभियोजन अधिकारी सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।