Posts

Showing posts from October, 2020

पुलिस चैकिंग के दौरान दो वाहन चोरो को दबोचा

Image
मेरठ: दिनांक 29 अक्टूबर को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेघराजपुर में मन्दिर के पास से चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण के कब्जे से साल 2016 में थाना दौराला क्षेत्र से चोरी की गयी स्कूटी टीवीएस जूपिटर नम्बर -UP 15 BV 1790 बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना दौराला पर मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज छुरा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो द्वारा मेरठ शहर व देहात की कई छोटी बङी घटनाओ को किये जाने का इकबाल किया है। अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

घर मे अवैध रूप से पटाखे बनाते पुलिस ने दबोचा

Image
मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक मवाना द्वारा थाना क्षेत्र मवाना के ग्राम सठला पैट्रोल पम्प से आगे ग्राम बहादुरपुर की तरफ एक मकान से अवैध पटाखे बनाते समय अभियुक्त शाहनवाज उर्फ बिटटू पुत्र हाजी मशकूर निवासी ग्राम सठला थाना मवाना जनपद मेरठ गिरफ्तार किया जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष है। मौके से पटाखे बनाने का कच्चा सामान बारूद, प्लास्टिक के कट्टे में पटाखे बनाने के रैपर जिनमे गत्ता चार पैकेट,एक कट्टे मे अनार बनाने के खोल,एक कटटे मे फुलझडी बनाने के लिये लोहे की पतली तार कुल वजन करीब 20 किग्रा बरामद किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मेरठ मे गैस सिलेंडर फटने से कांग्रेस नेता समेत, दो लोगो की मौत

Image
मेरठ: आज दिनांक 29 अक्टूबर को शहर के सरधना के मोहल्ला पीरजादगान में सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से कई मकानो की छत ढह गयी तो कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये। मकान ढहने से मलबे में दबकर कांग्रेस के एक नेता समेत दो स्थानीय लोगों की मौत हो गयी। साथ ही कई लोग हादसे मे घायल हो गये। दुर्घटना सुबह करीब साढे नौ बजे की है जब पीरजादगान निवासी माबूत खां अपने परिवार के साथ अपने घर मे मौजूद थे तब इसी बीच अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद माबूत खां का मकान ढह गया। धमाका इतनी तेज था की आस पास के कई ओर मकान इस धमाके की चपेट मे आ गये। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे गयी और स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगो को बाहर निकालने मे जूट गयी। उधर, सूचना मिलने पर सरधना पुलिस के साथ सीओ सरधना आरपी शाही और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। मकान ढहने से मलवा का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मकान में गैस सिलिंडर फटने से हादस...

पुलिस मुठभेड़ मे तीन गोकश गिरफ्तार, एक फरार

Image
मेरठ: दिनांक 28 अक्टूबर को थाना प्रभारी परतापुर एवं उनकी टीम द्वारा बीटीएस की मदद से गौवध अधिनियम मे वान्छित फरार अभियुक्त नदीम पुत्र नत्थू निवासी अंजुम पैलेस बास वाली गली थाना लिसाडीगेट मेरठ दूसरा खुशी मोहम्मद पुत्र बदरुद्दीन निवासी- गली न0-18/3 अहमद नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ और तीसरा रिजवान पुत्र कल्लू निवासी एक मिनारा मस्जिद समर गार्डन थाना लिसाडीगेट मेरठ को पुलिस ने मुठभेड के दौरान घेर कर गिरफ्तार किया गया मुठभेड़ के दौरान इनका चौथा साथी सनव्वर पुत्र अरशाद निवासी 60 फुटा रोड एक मिनारा मस्जिद समर गार्डन थाना लिसाडीगेट मेरठ मौके से फरार हो गया। पकडे गये तीनो बदमाशो के कब्जे से दो तमन्चे 315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो छुरे व एक छुरी, एक चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलण्डर बिना नम्बर प्लेट की और गोकशी करने का समान (रस्सा, छुरी, दाव, रेती) बरामद हुआ है। बाद मे मुखबिर की सूचना पर थाना कंकरखेडा पुलिस ने फरार अभियुक्त सनब्बर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को दबोचा

Image
मेरठ: दिनांक 28 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा द्वारा फोर्स के साथ खिर्वा रोड पर चेकिंग प्रारम्भ की गई तो कंकरखेड़ा की तरफ से समय करीब 11 बजे एक स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसको रोकने का प्रयास करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गईI आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया पुलिस ने मौके पर ही घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना नाम सनब्बर पुत्र अरशद रांगड़ निवासी समर गार्डन साठ फुटा एक मीनार मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट मेरठ बतायाI जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा एक स्कूटी बिना नम्बर नीले रंग की बरामद हुई है। घायल अभियुक्त पर अलग अलग थानो मे आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज है तथा थाना परतापुर से वांछित है। अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

थाना मेडिकल पुलिस द्वारा आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले दो सटोरी दबोचे

Image
मेरठ: दिनाँक 26 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन मेरठ के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया जिसके तहत दिनांक 26 अक्टूबर को थाना मैडिकल पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगणो पंकज मैहंन्दीरत्ता पुत्र जोगेन्द्र कुमार निवासी मकान न0 59 मयूर विहार फेस-2 शास्त्री नगर मैडिकल मेरठ और अन्नू शर्मा पुत्र स्व0 हरिओम शर्मा निवासी फ्लैट न0 9 गली न0 1 अजन्ता कालोनी थाना मैडिकल मेरठ को आईपीएल सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया मौके पर पाँच मोबाईल, एक लैपटॉप, एक रजिस्टर, और 1210 रूपये नगद बरामद किये गये। पुलिस ने दोनो सटोरियो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही है कार्य

Image
मेरठ: आज दिनाँक 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ अफजाल सैफी पूर्व नेता पार्षद दल नगर निगम, मोहम्मद वसीम उर्फ राहुल पूर्व प्रवक्ता महानगर समाजवादी पार्टी मेरठ, संजय यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मेरठ ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमे मेरठ में हापुड़ रोड पर लालपुर गांव में उत्तर प्रदेश की विधान परिषद सदस्य समाजसेवी डॉ श्रीमती सरोजनी अग्रवाल द्वारा वर्ष 2015 में गरीबों की सहायतार्थ उच्च स्तरीय गरीबों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी जिसमें गरीबों को उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जा रहा है लेकिन भाजपा के स्थानीय सांसद, विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर अनुचित दबाव बना कर उक्त संस्थान का नाम एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस सर्विसेज करा कर अपने मंसूबों में सफल हो गए। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये मुलायम सिंह यादव और समाजवादी विचारों का घोर अपमान किया गया है और बदले की भावना से प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही...

प्रसपा सुप्रीमो के मेरठ आगमन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल

Image
मेरठ: आज प्रसपा की एक प्रेस वार्ता अपार चैम्बर पर हुई। जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए बताया गया कि कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आगमन मेरठ जनपद में होगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दिल्ली यूपी भवन से होते हुए गाजियाबाद मोदीनगर में धरने पर बैठे किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे। उसके बाद पार्टी सुप्रीमो का स्वागत परतापुर बाईपास, तथा प्रदेश प्रवक्ता जकी वर्मा दिल्ली हरिद्वार बाईपास पर स्थित यूवी क्लब के सामने पार्टी सुप्रीमो शिवपाल का स्वागत करेंगे। उसके बाद शिवपाल सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ मेरठ दौरा करेंगे और साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे और उसके बाद ही विधानसभा उम्मीदवार की घोषणा लखनऊ से की जाएगी।बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेस वार्ता में मौजू...

इण्डियन ओवरसीज़ बैंक ने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मनाई

Image
मेरठ: आज दिनाँक 22 अक्टूबर को इण्डियन ओवरसीज बैंक अपने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खुशी के अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक की 45 शाखाएँ आज फुटपाथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के तहत 450 ऋणों को स्वीकृत और संवितरित कर रही हैं। बैंक की शाखाएँ आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और बैंक की अन्य बीमा योजनाओं के तहत 450 से अधिक ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा पॉलिसी खोल रही हैं। कई शाखाओं में मुद्रा योजना के तहत भी आज ऋण वितरित किए जा रहे है। आपको बता दें कि इण्डियन ओवरसीज़ बैंक एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसका मुख्य कार्यालय चेन्नई में है। यह बैंक 82 साल पुराना है। आज 22 अक्टूबर को बैंक अपने क्षेत्र के गठन दिवस की 30 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक और खुशी के अवसर पर मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आर . लक्ष्मीवेंक्टेश द्वारा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों की तरफ से यह प्रतीज्ञा ली गयी कि मेरठ क्षेत्र की सभी शाखाएँ, हमारे सभी ग्राहकों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करती रहेंगी और समाज के विकास और प्...

फर्जी आधारकार्ड और पैनकार्ड से बैंकों में फर्जी खाता खुलवाने वाले गरोह का पर्दाफाश

Image
मेरठ: आवेदक मुज्जमिल पुत्र ईश्त्याक अली नि0 शास्त्रीनगर मेरठ द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड व पैनकार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम से विभिन्न बैंको में फर्जी खाते खुलवा लिये है जिसकी जानकारी उसे बैंक द्वारा पैनकार्ड सर्च कराने पर लगी। उपरोक्त प्रार्थना पत्र को जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा साईबर सैल मेरठ को प्रेषित किया गया। जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए साईबर सैल मेरठ द्वारा दो अभियुक्त शहजाद उर्फ मुज्जमिल उर्फ ईकरामुददीन उम्र करीब 35 वर्ष कक्षा नौवी पास नि0-सराय खैरनगर मेरठ व रिजवान पुत्र इस्माईल उर्म करीब 30 वर्ष कक्षा 8 वी पास नि0-सराय खैरनगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया साथ ही दो मोबाइल एक आधार कार्ड 1570 रुपये नगद बरामद किए। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम विभिन्न बैको से लोन दिलाने का कार्य करते है। लोन कराने के लिये लोगो से उनका आधार कार्ड, पैनकार्ड, प्रोपर्टी के कागजात आदि ले लेते है तथा कागजातो को फोटोशॉप साफ्टवेयर के जरिये कम्प्य...

ग्राम महरौली मे हुई महिला की हत्या का खुलासा

Image
मेरठ: आज दिनांक 20.10.2020 को थाना प्रभारी परतापुर एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम महरौली मे दिनांक 18/19.10.2020 की रात्रि को श्रीमती नसरीम पत्नी शमशाद नि0 ग्राम महरौली थाना परतापुर मेरठ की हुई हत्या, जिसके सम्बन्ध मे थाना परतापुर पर अज्ञात अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत हुआ, जिसके सम्बन्ध मे आस पास के लोगो से मृतका व अभियुक्त के सम्बन्ध मे पूछताछ तथा सीडीआर विश्लेषण से घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए मृतका की हत्या करने वाले अभियुक्त दीन मोहम्मद उर्फ दीनू (शमशाद का भतीजा) पुत्र फहीमुद्दीन निवासी ग्राम जलालपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। जिसके अपनी चाची मृतका नसरीन के साथ मधुर एवं घनिष्ठ सम्बन्ध थे जो करीब 08 माह से नसरीन के साथ ग्राम महरौली मे ही रह रहा था। दिनांक 18/19.10.2020 की रात्रि मे नसरीन से झगडा हुआ, झगडे के दौरान दीनू ने नसरीन का सिर दीवार में दें मारा जिससे उसके सिर मे गम्भीर चोट आ गयी और मृत्यु हो गयी तथा मृतका के शव को अभियुक्त दीन मोहम्मद उर्फ दीनू द्वारा अपने कन्धे पर उठाकर रजवाहे के पास गन्ने के खेत में छिपाने की नीयत से डाल आया और अभियुक्त के द्वारा मृतका...

सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर शराब पीना पड़ा भारी

Image
मेरठ: भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नशेड़ियों को शराब पीना कल महंगा पड़ गया जब श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, महोदय द्वारा जनपद मेरठ में सार्वजनिक स्थानों पर, वाहनों मे और सडक के किनारे आदि स्थानों पर सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ समय शाम के 7:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। कल पुलिस ने ऐसे नशेड़ियों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाई और इस दौरान मेरठ पुलिस द्वारा कुल 227 व्यक्ति 34 पुलिस एक्ट में एवं 19 व्यक्ति 290 IPC में गिरफ्तार किये गये। कुल 246 व्यक्ति इस अभियान में गिरफ्तार किये गये तथा 28 वाहन सीज किये गये। आमतौर पर देखा जाता है कि नशेड़ी भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। नशे में धुत होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषाशैली का इस्तेमाल करते हैं इस पर सख्त रवैया के साथ प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी कि आगे भी समय-समय पर इस प्रकार की कार्यावाही जारी रहेगी।

मिशन शक्ति में मेरठ पुलिस द्वारा की गयी पहल।

Image
मेरठ: आज दिनाँक 19 अक्टूबर को प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान हेतु रिजर्व पुलिस लाईन मेरठ में कमिश्नर महोदय मेरठ, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज मेरठ व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत 30 थानो की एंटी रोमियो स्क्वाड की 60 महिला आरक्षियों (प्रत्येक थाने से 02) बॉडी वार्न कैमरा पारदर्शिता एवं अच्छी कार्यवाही करने के लिए दिया गया। यातायात पुलिस के 02 प्रचार वाहनो को महिलाओं से सम्बन्धित कानून एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया एवं महिलाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक चौराहे पर महिला आरक्षियो की डयूटी एवं 02 शक्ति मोबाईल को शहर क्षेत्र में महिलाओ से सम्बन्धित अपराध की रोकथाम के लिए रवाना किया गया। यातायात पुलिस की 10 ट्रैफिक एजिंल (20 महिला आरक्षी) को भीड-भाड वाले चौराहे, बाजार, स्कूल, कालेज के आस-पास ईवटिजिंग की घटना को रोकने के लिए भ्रमणशील किया गया एवं झण्डी दिखाकर रैली को जागरुकता और प्रचार-प्रसार करने के लिए रवाना किया गया।

ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन लोग सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस के हत्थे चढ़े

Image
मेरठ: आज दिनाँक 19 अक्टूबर को थाना सदर बाजार व सर्विलांस की टीम द्वारा चैंकिग के दौरान मैच पर सट्टा लगा रहे बुकी व फन्टर को मोबाईल व्हाटसअप, लैपटॉप के माध्यम से आनलाईन सट्टा करा रहे व्यक्तियो को न्यू मार्किट थाना सदर बाजार मेरठ क्षेत्र में उदित पोपली पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार पोपली निवासी म0न0 703 राठी अपार्टमेन्ट साकेत थाना सिविल लाईन मेरठ की फोटो स्टेट की दुकान के अन्दर दो व्यक्तियों सुमित खन्ना पुत्र स्व0 श्री रामनरायण निवासी म0न0 ए-5 एमडीए कालोनी बेगमबाग थाना लालकुर्ती मेरठ और पीयूष माहेश्वरी उर्फ लड्डू पुत्र बिहारी लाल माहेश्वरी निवासी बी-4 घरौदा अपार्टमेन्ट श्रेष्ठ बिहार थाना आनन्द बिहार दिल्ली (वांछित) जो सट्टा लग रहे थे सट्टा कराने के 3 मोबाइल फोन व 2 कैलकुलेटर, क्रिकेट एक्सचेंज साफ्टवेयर व 2,13,400 रुपये मौके से बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। जिनमे एक व्यक्ति मौके से भाग गया है। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तथा गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ करने पर आनलाईन सट्टा करने वाले बडे बुकियो के सम्बन्ध में महत्तवपूर्ण जानकारी म...

बेगमपुल से भैंसाली बस स्टैंड तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Image
मेरठ: शहर में अतिक्रमण की समस्या नासूर बन चुकी है। कई स्थानों पर हर समय जाम के हालत बने रहते हैं। फुटपाथ तक खाली नहीं बचे हैं, इन पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। कई बार तो यह अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं का कारण तक बन जाता है। गौर करें तो अतिक्रमण की समस्या ही शहर में जाम की जड़ का मुख्य कारण है। अब तक कई बार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा चुके है और जब तक अभियान चलता है तब तक तो अतिक्रमण हट जाता है लेकिन अभियान थमते ही फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो जाता है। कुछ इसी तरह का एक और अतिक्रमण हटाओ अभियान 18 अक्टूबर को मेरठ शहर के बेगमपुल से लेकर भैसाली बस स्टैंड तक चलाया गया जिसमे पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया इस दौरान सोतीगंज में सड़क पर रखे गाड़ियों के पार्ट्स, कबाड़ और सामान को भी हटवाया गया और साथ ही कबाड़ियों को दुकानदारों को हिदायत भी दी कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखा गया तो मुकदमा कायम कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा दी गयी इस हिदायत से कबाड़ियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का डंडा भैंसाली स्टैंड के बाहर खड़े ठेले वालों पर भी चला।

मुठभेड में पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर

Image
आज दि0 17.10.2020 को मुखबिर से प्राप्त (कस्बा इंचौली में दि0 11.10.2020 की रात को बैटरी एवम इन्वर्टर की नकब लगाकर पूरी दुकान खाली कर देने वाला गिरोह) की सूचना पर इंचौली कस्बे के पास रास्ते पर घेराबन्दी की गई तो चार बदमाशो द्वारा समय 17.20 बजे फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश सुरेंद्र पुत्र जयसिंह निवासी नई बस्ती चौहानपुरी थाना टीपीनगर मेरठ, पैर में गोली लगने से घायल हुआ तथा एक अन्य बदमाश जानी पुत्र कृष्ण वीर निवासी नई बस्ती चौहानपुरी थाना टीपीनगर मेरठ गिरफ्तार हुआ । मौके से 2 अभियुक्त संदीप उर्फ चिंटू पुत्र पुस्सन निवासी लड़पुरा थाना भावनपुर मेरठ अंकित पुत्र श्यामसिंह निवासी लिसाड़ी गेट अम्बेडकर मूर्ति के पास थाना लिसाड़ीगेट मेरठ भागने में सफल रहे । । जिनकी गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही है । *घायल अभियुक्त सुरेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में ग्राम धौलड़ी थाना जानी व टीपीनगर में बैंक नकबजनी के अपराध कारित कर जेल जा चुका है । घायल अभियुक्त सुरेंद्र को वास्ते इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है ।

थाना पल्लवपुरम पर चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Image
मेरठ: आज दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक दौराला के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी पल्लवपुरम मय फोर्स के थाना पल्लवपुरम पर पंजीकृत मु0अ0स0 499/2020 धारा 392/411/413 भादवि का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्त 1. शिवकुमार सिंधु पुत्र सुभाष कुमार सिंधु निवासी साधु नगर कॉलोनी थाना कंकरखेड़ा मेरठ 2. शिवम पुत्र अशोक निवासी मकान नंबर 226 रामनगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ 03. वीरपाल वर्मा पुत्र श्री अयोध्या प्रसाद वर्मा निवासी 1331 ब्रह्मपुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ 04. खेमचंद उर्फ कल्लू पुत्र श्री बनारसी दास निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को 2.94 ग्राम सोना व 1500 रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त एफजेड मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। उक्त सम्बन्ध मे थाना पल्लवपुरम पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

थाना दौराला पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Image
थाना दौराला पर आज दिनांक 12 10 2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान में अभियुक्त सुनील पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम चिरोड़ी थाना दौराला मेरठ संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 389 2020 अंतर्गत धारा 376 504 506 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया एवं मुकदमा अपराध संख्या 463 20 धारा 60 बटे 62 आबकारी अधिनियम 272 273 आईपीसी में अभियुक्त सुनील पुत्र गजेंद्र कस्बा व थाना दौराला जनपद मेरठ को 55 लीटर अप मिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया सह अभियुक्त बबलू पुत्र सुलेख चंद कस्बा व थाना दौराला मेरठ मौके से फरार हुआ। अभियुक्त गणों को न्यायालय समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Image
मेरठ: आज दिनांक 12/10/2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के आदेशानुसार सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए वाहन चैकिंग के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नौचन्दी एसएसआई वरूण कुमार हमराहीयान के बिजलीघर नौचन्दी ग्राउण्ड के पास शाम के करीब 3 बजे चैकिंग कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति मोटर साईकल पर तेजी के साथ आते हुये दिखाई दिये। पुलिस दुआरा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बाइक सवार युवक नही रूके, दोनो व्यक्तियों का पीछा करते हुये आरटी सैट पर उच्चाधिकारीगण को सूचना दी गयी। और पीछा करते हुये पटेल मण्डप के पास पहुंचे तो दोनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस वालो पर फायर किया। पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया। इस दौरान पुलिस को मौके से एक अपाचे बाइक काले रंग की एक तमंचा 315 बोर और 4 कारतूस 315 बोर के बरामद किए। मौके पर पकड़े गए अभियुक्त का नाम अय्याज उर्फ मामा पुत्र हनीफ निवासी लालकुर्ती थाना - लालकुर्ती, जनपद मेरठ।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से देश व्यापी कार्यक्रम का आयोजन

Image
आज जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन की ओर से एक देश व्यापी कार्यशाम आयोजित किया गया । जिसमें राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार जी ने जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने अपने फेसबुक लाईव पर देश को सम्बोधन किया जिसमें उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिन्ता प्रकट की व जनसंख्या नियन्त्रण कानून के लिए अपनी सहमति प्रदान की। इसी कार्यक्रम के दौरान मेरठ की चार कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी, महानगर कार्यकारिणी , जिला युवा विंग व विधान सभा के वार्ड अध्यक्षों के दायित्वों की घोषणा की गयी । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चहन सिह बालियान , महानगर अध्यक्ष आशीप सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार जैन , राष्ट्रीय सह सयोजक , संजय त्यागी ने अपने विचार रखे । प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकण्ठ , प्रदेश प्रभारी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ . रविन्द्र गुर्जर युवा विग प्रदेश अध्यक्ष नवीन प्रजापति , अमित प्रजापति , प्रदीप कश्यप , मोहित जैन , हिमांशु गोयल आदि ने भाग लिया।

हिन्द मजदूर सभा का जन्मशताब्दी समारोह मनाया।

Image
आज दिनाँक 10 10 2020 को nrmu मेरठ शाखा ने airf nrmu के आवाह्न पर यूनियन कार्यालय मेरठ नगर में मजदूर महीसा स्वर्गीय श्री टी एन वाजपाई जी भूतपूर्व अध्य्क्ष nrmu व उपाध्यक्ष airf व हिन्द मजदूर सभा का जन्मशताब्दी समारोह मनाया व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शाखा सचिव श्री सुभाष चंद शर्मा ने उनके जीवन संघर्ष व मजदूरों को दिलाई विभिन्न उपलब्धियो के बारे में बताया। शाखा अध्य्क्ष विजय कांत शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज कॉमरेड साथियो ने हमारे लिये बलिदान किया है उसे नही भूलना चाहिए। जो उपलब्धि या चाहे वो विभिन्न वेतन आयोग हो या आज जो हमे मिल रहा है जिससे कर्मचारियों के जीवन स्तर सुधरा है और सरकार आज उसमे भी आये दिन कटौती की बात कर रही है व निजीकरण की तलवार लटक रही है इसके लिये संघर्ष को तैय्यार रहने का आवाह्न किया। इस अवसर पर महिला संयोजक सीमा शर्मा, संतोष, कृष्ण गोपाल जिंदल cps mtc, राजीव ,विक्रम मीना,धर्मेंद्र स्वामी ,के पी सिंह,पाठक व अन्य साथियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मुठभेड में 25-25 हजार रूपये के इनामी अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरफ्तार।

Image
दिनांक 09.10.2020 को समय करीब रात के 9 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिजली बम्बा बाईपास पर वाहन चोरो के गिरोह की घेराबन्दी की गई । पुलिस द्वारा ग्रे कलर की स्विफ्ट गाडी को रोकने का इशारा किया गया, तो कार में सवार अभियुक्तो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही मे दो बदमाश घायल व गिरफ्तार तथा 03 बदमाश फायरिंग करते हुये अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये । जिनकी गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही है । घायलो को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनके विरूद्ध जनपद मेरठ तथा गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानो पर लम्बा अपराधिक इतिहास है । दोनो अभियुक्त जनपद मेरठ के थाना ब्रहमपुरी व थाना नौचंदी से वांछित हैं । गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरठ व अन्य जनपदो से लगभग 1200 से 1300 के करीब गाडिया चोरी कर चुके है ।

थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

Image
जनपद मेरठ में दिनांक 08.10.2020 को थाना रेलवे रोड पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा जमुनिया बाग तिराहा मंशा देवी मन्दिर सिटी स्टेशन रोड तिराहे पर चैकिगं के दौरान रात्रि लगभग 23:00 बजे सिराज पुत्र मेहराज निवासी श्याम नगर टावर वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ, हाल पता लोनी जनपद गाजियाबाद को पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार किया गया । सिराज का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है । उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है, जिसके विरूद्ध मेरठ व अन्य जनपदो में चोरी के दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ।

नीरज कुमार ( सम्पादक)

Image

विक्रांत (रिपोर्टर)

Image

सुधांशु (रिपोर्टर)

Image

दीपक कुमार (सिटी इंचार्ज)

Image

विकास ठाकुर (उप संपादक)

Image

न्यूज़ टाइटल

Image

एसएसपी मेरठ

Image

मेरठ खबरे वीडिओ

Image