पुलिस चैकिंग के दौरान दो वाहन चोरो को दबोचा
मेरठ: दिनांक 29 अक्टूबर को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेघराजपुर में मन्दिर के पास से चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण के कब्जे से साल 2016 में थाना दौराला क्षेत्र से चोरी की गयी स्कूटी टीवीएस जूपिटर नम्बर -UP 15 BV 1790 बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना दौराला पर मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज छुरा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो द्वारा मेरठ शहर व देहात की कई छोटी बङी घटनाओ को किये जाने का इकबाल किया है। अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।