PRV 112 पर तैनात पुलिस वालों ने एक पार्टी में जाने के लिए मास्टर प्लान बनाया
मेरठ पुलिस का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। PRV पर तैनात पुलिस वालों ने एक पार्टी में जाने के लिए मास्टर प्लान बनाया। खुद ही फर्जी बवाल की सूचना दी। कहा-झगड़ा हो गया है जहां प्राइवेट पार्टी होनी थी, वहां की लोकेशन बता दी। इसके बाद कंट्रोल रूम मैसेज सर्कुलेट होते ही, खुद को मौके पर हाजिर दिखाते हुए पार्टी के लिए निकल गए। पार्टी में पहुंचते ही पुलिस वालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी- यहां सबकुछ सामान्य है, कंट्रोल में है। कुछ नहीं हुआ है। मामूली विवाद था। जो सॉल्व हो गया है। इसके बाद सभी पुलिस वाले पार्टी इंजॉय करने लगे।पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब UP-112 हेड ऑफिस से मेरठ SSP से घटना के संदर्भ में फीडबैक मांगा। इसके बाद SSP ने जांच बैठा दी। इस जांच में यह सामने आया कि पीआरवी में तैनात 4 सिपाहियों को पार्टी के लिए इनवाइट किया गया था। यह लोग सरकारी गाड़ी से पहुंचे। इसके बाद इन्होंने खूब जश्न मनाया। पूरा मामला मवाना थाना क्षेत्र से जुड़ा है। डायल-112 के हेड कॉन्स्टेबल यशपाल सिंह, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार और राजन को सस्पेंड किया गया है। जानकारी मुताबिक- इन चारों न...