क्लास में थूकने को लेकर चली गोली
मेरठ में मेट्रो प्लाजा के पास फैज-ए-आम के छात्रों में सरेआम एक युवक ने बस में ही छात्र को गोली मार दी। साथी को बचाने के चक्कर में एक छात्र के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। ब्रहमपुरी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।फैज-ए-आम में पढ़ने वाले उमर ने गुरुवार को क्लास में थूक दिया था। छात्र शादाब की इसको लेकर उमर से कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को भी कहासुनी हुई थी। रविवार को शादाब अपने साथी कासिम और खुर्शीद के साथ बस में जा रहा था।इसी बस में उमर और उसका एक साथी भी था। बस ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि उमर के साथ वाले युवक ने चलती बस में ही शादाब पर गोली चला दी शादाब के साथी कासिम निवासी सिवालखास ने तमंचे को छीनने का प्रयास किया तो गोली उसके हाथ को हाथ छुते हुए खुर्शीद की जांघ में लग गई। लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। कासिम और खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




