Posts

Showing posts from August, 2024

आज दिनांक 31.08.2024 को "पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा" के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन अभिषेक तिवारी द्वारा परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Image
 

पुलिस की पीकैप लगाये हुए सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का आरोपी थाना दौराला पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Image
  मेरठ में पुलिस की पी कैप लगाकर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, वीडियो पोस्ट की। आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। उसे अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर मिली थी। जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की कैप लगाकर फोटो शेयर कर रौब झाड़ रहा था। जांच में व्यक्ति कैली गांव का रहने वाला अहसान निकला। पुलिस जांच में पता चला कि अहसान किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं करता। यह फोटो दिखाकर रौब गालिब करता है। दौराला थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। उक्त प्रकरण के संबंध मे उ0नि0 पवन कुमार थाना दौराला मेरठ की तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर मु0असं0 255/2024 धारा 205 बीएनएस बनाम अभियुक्त अहसान पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मेरठ में पत्रकार की माता सास के घर पर हमला: पुलिस की लापरवाही से ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल

Image
मेरठ मेडिकल थाना अध्यक्ष सूर्यदीप सिंह के आने से थाना विवादों में घिरता जा रहा है.  -9 जुलाई 2024 को मेरठ से ट्रांसफर होने के बावजूद एसआई सूर्यदीप बिश्नोई अभी भी मेरठ में ही जमे हुए हैं   -मेडिकल थानाध्यक्ष सूर्यदीप का विवादों से पुराना नाता है  - पत्रकार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है  -मेरठ पुलिस की कार्यशाली पर खड़े हुए कई सवाल - पीड़ितों ने आईजी रेंज मेरठ और एसएसपी से शिकायत की मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति और अपराध मुक्त, भय मुक्त वातावरण की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति तब गंभीर हो गई जब उपज पत्रकार संगठन के जिला कोषाध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार विश्वास राणा की माता सास के घर पर 15-20 नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की, जिससे परिवार के सदस्य गहरे सदमे में आ गए। हमले के बाद, विश्वास राणा ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 38 घंटे बीत जाने के बाद भी थाने के प्रभारी सूर्यदीप बिश्नोई ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोप है कि मू...

उपज पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है : राधेश्याम

Image
 मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की मेरठ इकाई द्वारा एमआईईटी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मेरठ अध्यक्ष अजय चौधरी ने की, जबकि संचालन महामंत्री ललित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महामंत्री राधे श्याम लाल कर्ण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री का स्वागत मेरठ के पत्रकारों ने शाल ओढ़ाकर किया। बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री ने उत्तर प्रदेश में संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न पत्रकार हित कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (उपज) सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए तत्पर है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को उजागर करना, उनके समाधान के लिए प्रयास करना और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखना है। उपज पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने पत्रकार हितों पर चर्चा की, जबकि संगठन महामंत्री राजू शर्...

आज दिनांक 27.08.2024 को कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा सफल व समृद्व अग्रिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, राघवेन्द्र मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, अवनीश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं जनपद मेरठ के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।*

Image
 

यूको बैंक बरेली द्वारा कस्टमर मीट का हुआ आयोजन यूको बैंक मेरठ अंचल, जीएम अंबिकानंद झा एवं डीजीएम संजय नंदुरकर ने ग्राहकों को बैंक नीतियों से कराया अवगत

Image
  बरेली। यूको बैंक बरेली द्वारा एक होटल में सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्योग पर एमएसएमई कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको बैंक मेरठ अंचल के जोनल हेड संजय नंदुरकर एवं जीएम बिजनेस अंबिकानंद झा द्वारा किया गया। तत्पश्चात यूको बैंक बरेली के ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार एवं गुंजन गर्वयाल ने बुके प्रदान कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कस्टमर मीट के आयोजन पर यूको बैंक बरेली द्वारा अपने पुराने व नए ग्राहकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग का लगभग एक तिहाई योगदान है। एमएसएमई के माध्यम से 11000 लोगों को रोजगार एवं लगभग 8000 तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं एवं निर्यात का 48% हिस्सा सुख लघु एवं मध्यम उद्योग के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा बरेली में एमएसएमई कस्टमर मीट करने का मुख्य उद्देश्य बैंक के पुराने व नए ग्राहकों को बैंक की सभी प्रकार की स्कीमों एवं नीतियों से अवगत कराना है।  यूको बैंक बरेली के ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार ने कहा कि उनका बैंक हमेशा ही अपने सम्मान...

आज दिनांक 23.08.2024 को "उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा" द्वितीय पाली के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन अभिषेक तिवारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यस्थाओं का जायजा लिया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Image
 

इंडियाज बेस्ट मंच सीजन 2 रिलीज़ एम्०एल० फिल्म प्रोडक्शन द्वारा इंडियाज बेस्ट मंच बिग रियलिटी शो 24 अगस्त सुबह 11 बजे यूट्यूब चैनेल एम० एल० फिल्म प्रोडक्शन पर किया जायेगा जिसमे डांस के जज की मुख्य भूमिका में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर फ़िरोज़-ए-खान ने कहा की मेरठ टेलेंट का हब है और यहाँ ऐसे शो होते रहने चाहिए और यहाँ के लोग मिलनसार हैं मौका मिला तो दोबारा भी आऊंगा और TV रियलिटी शो की जज एकता गुप्ता डांस कोरियोग्राफर ने कहा की आज का दौर सोशल मीडिया का है ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर रहते हैं जिसके कारण यह शो इंडियाज बेस्ट मंच को यूट्यूब चैनल पर लाया जा रहा है जिसके बाद प्रतिभागी व अन्य व्यक्ति कभी भी यह शो देख सकते है शो का डायरेक्शन सादिक अख्तर ने किया है शो के डी०ओ०पी० व एडिटर विशाल खरवार रहे इंडियाज बेस्ट मंच में दूर- दूर से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमे दिल्ली, कानपुर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, ऊड़ीसा, उत्तर प्रदेश के अनेको शहरों से प्रतिभागियों ने अपना टेलेंट दिखाया यह शो में डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया शो के आयोजक-प्रबंधक रोहित कुमार लिसाडी ने बताया जल्द ही इंडियाज बेस्ट मंच सीजन 3 के ऑडिशन होने जा रहे हैं जिसकी प्री लॉन्चिंग 29 सितम्बर को की जाएगी जिसमे टी वी के मशहूर कलाकार टील्लू उर्फ़ सलीम जैदी फेम भाभी जी घर पर हैं के द्वारा की जाएगी यह शो की शूटिंग में आधार शर्मा, अब्बास आरफी, हिमानी चौधरी, रियाजुद्दीन सैफ़ी, सरफराज सैफी, मो० शाहीद, शिवा मंगवाना,अभिषेक, रविकांत रोजवाल, विशाल खैरीवाल, अनुज ठाकुर, प्रवीन कुमार उर्फ़ चुलबुल पाण्डेय, संदीप, संजीव आदि का अहम् योगदान रहा |

Image
 

पुलिस ने लापता बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया दिल्ली से बरामद किया 8 साल का बच्चा

Image
  मेरठ ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने 1 बच्चे जिसका नाम ( कान्हा पुत्र रामवीर ) पता माधवपुरम गुर्जरों के मंदिर के पास ,को बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। बच्चे ने बताया कि बीते 3 अगस्त अपने घर से बिना बताएं अपने भाई से मिलने दिल्ली चला गया था उसके परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाना जाकर लापता की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, SHO राजीव कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को बच्चे को तलाशने का जिम्मा सौंपा गया। बच्चे के परिवार वालों से पूछताछ करने पर उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ली। एक-एक कर उनके फोन पर बात कर बच्चा के बारे में पूछताछ की गई। बच्चे को काफी तलाशने के बाद दिल्ली से,बच्चे को आज 22.8.2024 को सकुशल ब्रह्मपुरी पुलिस ने बरामद कर लिया और उसके परिजनों को सौंप दिया 

आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने किया पी०एल० शर्मा जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का निरीक्षण

Image
  आज आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे० द्वारा पी०एल० शर्मा जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया गया, जहाँ 09 बच्चे भर्ती थे। आयुक्त महोदया ने बच्चों के परिजनों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य का संज्ञान लिया, एनआरसी में सभी रिकॉर्ड चैक किये व रसोई का निरीक्षण किया। चिकित्सालय स्टाफ से भर्ती बच्चों के ईलाज संबंधी जानकारी ली गयी तथा उनके द्वारा किये गये फॉलोअप के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आयुक्त महोदया द्वारा एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं को उपहार स्वरूप फल व बच्चों को खिलौने वितरित किये गये। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बच्चों को चिन्हित करके एनआरसी में भर्ती करायें, जिससे जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। आयुक्त महोदया द्वारा जिला चिकित्सालय के आईसीयू का भी निरीक्षण किया गया, आईसीयू में 03 मरीज भर्ती थे। ऑक्सीजन प्लान्ट की उपलब्धता व सक्रियता के संबंध में जानकारी ली गयी। इमरजेन्सी विभाग का निरीक्षण कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ देते हुए निगरानी रखे जाने के निर्...

पुलिस वाले ने गलती से SDM को ही लाठी मार दी बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी गलतियां होती रहती हैं भारत बंद के दौरान पटना में लाठीचार्ज

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सुरक्षा बल और पुलिस भारत बंद का समर्थन करने सड़कों पर उतरे लोगों पर लाठीचार्ज करते नजर आ रही है। मामला पटना के डाक बंगला चौराहे का है। दरअसल जब लाठीचार्ज हुआ तो लोग को भीड़ इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने SDM को ही गलती से लाठी मार दी। जब अन्य पुलिसकर्मियों ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत उसे समझया कि उसने किसको लाठी मारी है। गलती से मिस्टेक हो गया सर अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मौज भरे कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि गलती से भारी मिस्टेक हो गया…, तो वहीं एक ने मौज लेते हुए लिखा- मुस्कुराइए आप पटना में हैं। इसी तरह कुछ यूजर्स ने कमेंट किया – बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी गलतियां होती रहती हैं SDM को नहीं पहचान पाया पुलिसकर्मी वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि फॉर्मल कपड़ों में SDM जनेटर वाले को रास्ते से हटा रहे हैं कि तभी एक पुलिसकर्मी फुर्ती से आता है और उन्हें लाठी जड़ देता है। ऐसे में एसडीएम साहब शॉक्ड...

कड़ी सुरक्षा में होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

Image
  आज दिनांक 20.08.2024 डीएम और एसएसपी ने मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

देहरादून ISBT पर पंजाब की किशोरी से हैवानियत, बस के अंदर गैंगरेप

Image
 देहरादून : उस लड़की की उम्र मात्र 16 साल थी। रात ढाई बजे वो बस में सफर कर रही थी। उसको अकेला देखकर शैतानी दिमाग जाग उठा। सबसे पहले बस ड्राइवर धर्मेन्द्र सिंह, कंडक्टर देवेंद्र ने दुष्कर्म किया। फिर दूसरी बस के ड्राइवर राजपाल राणा और रवि को पता चला तो वो भी पहुंच गए और दुष्कर्म किया। इतने में ये बात ISBT डिपो के कैशियर राजेश सोनकर तक पहुंच गई। वो भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 57 साल, 52 साल, 38 साल, 34 साल और 32 साल है। यानि पीड़िता उम्र में आधी से भी कम बेटी/पोती के समान थी। तब भी इन दरिंदों को शर्म नहीं आई। देश के सबसे कठोर कानून इन दरिंदों पर लागू होने चा हिएं

आज सराय रोड पर स्थित एस.जी.एस बैंकट हॉल में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी प्रति माहा की बैठक हुई जिसमें सर्व प्रथम पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मातृ-शक्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव मातृ-शक्ति जिला अध्यक्ष मातृ-शक्ति जिला महामंत्री मातृ-शक्ति द्वारा भारत माता की प्रतिमा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण किया उसके बाद सभी जगह से आये पदाधिकारी जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर नमन किया कर वंदे मातरम गीत के साथ भारत माता और वंदे मातरम् के नारे लगे बैठक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और चर्चा हुई संगठन विस्तार का कैसे विस्तार हो एवंपूरे साल में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे संगठन के कुछ नव नियुक्तियों के पत्र दिए गए और बैठक में प्रतिज्ञा दिलाई गई कि हम ईमानदारी और धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा साथ कार्य करेंगे यह शपथ कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं विस्तारित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के द्वारा दिलाई गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी एवं विस्तारित संपूर्ण उत्तर प्रदेश साथ ही सुनीता वर्मा अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं विशेष अतिथि रजनी तोमर महासचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश मातृ-शक्ति का रहना हुआ और इस बैठक में जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष श्री कालूराम जी को मेरठ में नव-नियुक्त किया गया बैठक के अंत में राष्ट्रगान गा कर समापन किया गया जिसमें कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं विस्तारित संपूर्ण उत्तर प्रदेश सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मातृ-शक्ति रजनी तोमर महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश मातृ-शक्ति अभिषेक दीक्षित निजी सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश एंजेलिना जॉर्ज जिला अध्यक्ष चंद्रकांता जिला महासचिव मातृ-शक्ति श्री कालूराम जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर अमित गिरी ब्लॉक अध्यक्ष सरधना अमित सैनी तहसील अध्यक्ष मेरठ विपिन कुमार शर्मा वार्ड-अध्यक्ष 58 जितेंद्र सैनी और अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे इस बैठक को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी और सदस्यों का योगदान रहा सफलता पूर्वक कार्यक्रम होने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Image
 

मेरठ से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन शुरू:

Image
 मेरठ के लोगों का इंतजार आज खत्म हो गया। रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन आज दोपहर 2 बजे मेरठ साउथ से गाजियाबाद के लिए रवाना की गई। मेरठ साउथ स्टेशन (भूड़ बराल) से गाजियाबाद में साहिबाबाद तक 42 किलोमीटर का सफर भास्कर रिपोर्टर ने भी तय किया। ये दूरी सिर्फ 32 मिनट में पूरी हुई। ट्रेन 155 की स्पीड में दौड़ी। आज NCRTC की ओर से इस शुरुआत की कोई उद्घाटन सेरेमनी नहीं रखी गई। मेरठ के अंदर मेट्रो, आउटर में चलेगी नमो भारत ट्रेन ये ट्रेन मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद होते हुए साहिबाबाद स्टेशन पहुंची। फिलहाल इस ट्रेन का फायदा मेरठ के टीपीनगर, परतापुर इलाके में रहने वाले लोगों को खासकर मिलेगा। वे गांव भूड़ बराल पर पहुंचकर मेरठ साउथ स्टेशन से नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं और गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंच सकते हैं।साहिबाबाद स्टेशन के नजदीक ही वैशाली मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से लोग मेट्रो में बैठकर दिल्ली में कहीं भी जा सकते हैं। मेरठ का साउथ स्टेशन शहर का आउटर पॉइंट है। मेरठ शहर के अंदर मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। वो मेरठ साउथ स्टेशन पर...

स्वतंत्र पत्रकार समिति की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Image
रविवार के दिन स्वतंत्र पत्रकार समिति रजिस्टर्ड की एक बैठक का आयोजन नवीन गल्ला मंडी स्थित स्वतंत्र पत्रकार समिति के कार्यालय में किया गया। इस मौके पर पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक सक्सेना व महामंत्री रमन दीक्षित की संस्तुति पर किया गया। उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से राजू गुप्ता को जिलाध्यक्ष, मनोज सक्सेना को वरिष्ठ महामंत्री, कपिल कश्यप को महामंत्री, सुरेश विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया तथा जनपद एवं अन्य ब्लाकों की कार्यकारिणी के गठन हेतु जिलाध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस मौके पर भगवती प्रसाद सोनी, नितिन नामदेव, बिहारी लाल गाडगे, नारायण सिंह, कमलेश द्विवेदी, रोहित चौबे, पंकज द्विवेदी, कबरई तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, राजकुमार राजा, सत्यम तिवारी, प्रदीप भदोरिया, मुकेश नायक, जतन सिंह, देवीदीन, रामकुमार आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखना पुलिस को पड़ा भारी माननीय उच्च न्यायालय ने पत्रकार की याचिका पर डीजीपी से मांगा जवाब -

Image
  बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस की सरकारी गाड़ी से डीजल चोरी की खबर प्रकाशित करने पर लखनउ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता अंशू गुप्ता के खिलाफ थाना पुलिस ने भ्रामक खबर प्रकाशित करने का मुकदमा कई धाराअेां में दर्ज किया था। जिस पर वादी ने न्याय की गुहार लगाते हुए माननीय उच्च न्यायालय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अंशू गुप्ता की याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी से जवाब मांगा है।  उधर जानकारी देते हुए पीड़ित पत्रकार अशू गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने उनके विरूद्ध साजिशन मुकदमा दर्ज किया है। जहां पर पुलिस मैकेनिक की दुकान दिखा रही है वह दुकान में गैस रिफिलिंग और साइकिल की दुकान है जिसका वीडियो भी मेरे पास है इसके पूर्व भी पुलिस ने जब उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने प्रेस कौसिंल आफ इण्डिया में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रेस कौंसिल ने तलब किया था। इस बार भी उन्होंने सत्यता को दिखाने के लिए खबर का प्रकाशन किया। लेकिन पुलिस उनके खिलाफ खुन्नस के चलते मुकदमा दर्ज करा दिया। जि...

मेरठ दि. 17 अगस्त 2024 को शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्ना० महाविद्यालय, मेरठ की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान के संरक्षण और यूनिट एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट (डा.) लता कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा बंधन के अवसर पर तिरंगा राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक तिरंगा आधारित राखियों का निर्माण किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट पूर्णिमा, द्वितीय स्थान कैडेट अंशु तथा तृतीय स्थान कैडेट दीपा पाल ने प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो०(डॉ०) अंजू सिंह ने कैडेट्स द्वारा निर्मित राखियों का अवलोकन किया और कैडेट्स के कार्यों की सराहना करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय एनसीसी इकाई की 12 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी डॉ० लता कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

Image
 

श० मं० पा० राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ में आज दिनांक 16 अगस्त, 2024 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में "सैनिकों के लिए राखी बनाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे मोतियों, धागों, ज़री, शीशों, सितारों आदि से सुंदर, सजीली और मनमोहक राखियां तैयार कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कु० अंजली (एम० ए० तृतीय वर्ष) ने प्रथम, कु० यशिका (एम० ए० द्वितीय वर्ष) एवं कु० इल्मा (बी० ए० प्रथम वर्ष) ने द्वितीय, एवं कु० अन्नू रानी (बी० ए० तृतीय वर्ष), असमी (बी० ए० प्रथम वर्ष) तथा सानिया (बी० ए० प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान तथा कु० निकिता, रितिका, मीनू, आरज़ू और शिवानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । कार्यक्रम का संयोजन प्रो० सुधा रानी सिंह डी० लिट्०, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। उन्होनें बताया कि छात्राओं द्वारा बनाई गई देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत, सुंदर और आकर्षक राखियां देश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात वीर सैनिकों को डाक द्वारा प्रेषित की जाएंगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अंजू सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके द्वारा बनाई गई सुन्दर- मनभावन राखियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार से हमारी संस्कृति और रिश्तों की अहमियत का तो पता चलता ही है, साथ ही छात्राओं में छिपी हुई प्रतिभा भी प्रदर्शित होती है । कार्यक्रम में प्रो० (डॉ०) मंजू रानी एवं डॉ० डेज़ी वर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की । इस अवसर पर प्रो० भारती दीक्षित सहित अन्य प्राध्यापकगण मौजूद रहे।

Image
 

आज मेरठ कोर्ट के ज़िला जज श्री रजत जैन जी और एड॰ जिला जज श्रीमती अर्पणा पांडे जी ने एडवोकेट आशीष मोतला और सभी वकीलो को वृक्ष रोपण किया ।। और अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करने की अपील की

Image
 

मेरठ में 2 साल की बच्ची की हत्या सुबह नाले में मिला शव

Image
  मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में दो साल की बच्ची की हत्या की गई है। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची का शव आबूनाले में पड़ा मिला है। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया है। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। देर रात की घटना बताई जा रही है। वहीं इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाला एक युवक हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। झुग्गी में घुसकर बच्ची को उठा लाया पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। यहां झुग्गी झोपड़ियों में कुछ परिवार रहते हैं। घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि रात को इलाके में रहने वाला व्यक्ति शराब के नशे में झुग्गी में घुस गया। आरोपी परिवार के साथ सोती हुई 2 साल की बच्ची को उठाकर भाग गया। तुरंत घरवालों की नींद खुली उस आदमी के पीछे भागे। लेकिन वो रुका नहीं, बाद में उसने बच्ची को नाले में फेंक दिया। सुबह बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है। आरोपी किसी होटल में काम करता है। फिलहाल पुलिस ने मोइश नाम के व्...

योगी सरकार मे महिलाओं पर अत्याचार

Image
मेरठ जहां एक और योगी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम चल रही है और लगातार योगी जी खुद कह रहे हैं कि महिलाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगना चाहिए और अपने अधिकारियों को लगातार बता रहे हैं कि महिलाओं और बच्चों पर अपराध पर अंकुश लगना चाहिए छोटी से छोटी घटना पर बारीकी से जांच होनी चाहिए  आज थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक एजेंसी की दुकान पर एक महिला एक किन्नर और एक महिला के पति पर जो अत्याचार हुआ है और उसे अत्याचार का साथ पूरी बीजेपी एकजुट होकर दे रही है ब्रह्मपुरी थाने पर जो दबाव बनाया वह देखते ही बनता था क्या बीजेपी के पदाधिकारी और बीजेपी के कार्यकर्ता इतने लाचार हो गए के एक किन्नर और एक महिला पर दबाव बनाने के लिए उसको झूठे केस में फसाने के लिए पूरी बीजेपी लाम बंद हो गई बीजेपी के शहर के बड़े-बड़े कार्यकर्ता वह पदाधिकारी थाना ब्रह्मपुरी पर मौजूद थे और लगातार दबाव बना रहे थे आखिर वही हुआ जिसका डर था पीड़ित महिला जो एक आंख से विकलांग है और उस औरत के गले पर निशान है उसके कपड़े फटे हुए हैं उसके साथ इतनी मारपीट हुई है उसके पति के दो दांत भी टूट गए हैं लेकिन बीजेपी के दबाव के चलते उस पीड...