यूको बैंक बरेली द्वारा कस्टमर मीट का हुआ आयोजन यूको बैंक मेरठ अंचल, जीएम अंबिकानंद झा एवं डीजीएम संजय नंदुरकर ने ग्राहकों को बैंक नीतियों से कराया अवगत

 बरेली। यूको बैंक बरेली द्वारा एक होटल में सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्योग पर एमएसएमई कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको बैंक मेरठ अंचल के जोनल हेड संजय नंदुरकर एवं जीएम बिजनेस अंबिकानंद झा द्वारा किया गया। तत्पश्चात यूको बैंक बरेली के ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार एवं गुंजन गर्वयाल ने बुके प्रदान कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कस्टमर मीट के आयोजन पर यूको बैंक बरेली द्वारा अपने पुराने व नए ग्राहकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग का लगभग एक तिहाई योगदान है। एमएसएमई के माध्यम से 11000 लोगों को रोजगार एवं लगभग 8000 तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं एवं निर्यात का 48% हिस्सा सुख लघु एवं मध्यम उद्योग के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा बरेली में एमएसएमई कस्टमर मीट करने का मुख्य उद्देश्य बैंक के पुराने व नए ग्राहकों को बैंक की सभी प्रकार की स्कीमों एवं नीतियों से अवगत कराना है।  यूको बैंक बरेली के ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार ने कहा कि उनका बैंक हमेशा ही अपने सम्मानीय ग्राहकों के हित में तरह-तरह की स्कीमों को उपलब्ध कराता रहा है एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की इस एमएसएमई कस्टमर मीट को कराने का उद्देश्य ही अपने पुराने एवं नए ग्राहकों को बैंक की सभी प्रकार की स्कीमों व नीतियों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, धौराटांडा एवं बरेली से उपस्थित रहे पुराने एवं नए ग्राहकों ने अपने विचार प्रकट किए। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग कस्टमर मीट के इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास रस्तोगी, प्रदीप कुमार, कंचन सिंह, गुंजन गर्वयाल, समीर सक्सेना, सिंह रेडियो के प्रो परमजीत सिंह, प्रणव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।






Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।