मेरठ मर्डर: चाकुओं से गोदा... फिर मारी गोली! | सरेआम सालीम की हत्या | 2 गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेखौफ बदमाशों का नंगा नाच! सरधना के डाहर गांव में पुरानी रंजिश के चलते सालीम नाम के युवक की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों की हिम्मत पहले तो सालीम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए, और जब वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तो मौत पक्की करने के लिए उस पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश है, हालांकि पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी शहजाद और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के डाहर गांव में दिनदहाड़े सनसनी फैल गई। पिछली ईद का विवाद इस कदर खूनी मोड़ लेगा, किसी ने सोचा न था। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सालीम को बीच बाजार घेर लिया। चाकुओं से शरीर को छलनी कर दिया, लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी—सालीम जिंदा न बच पाए, इसके लिए हमलावरों ने उसे गोली भी मार दी, घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी शहजाद और गुलजार को दबोच लिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। बाइट :- अभिजीत सिंह एसपी ग्रामीण,