Posts

Showing posts from November, 2023

वी ने 23000 से अधिक नोटबुक्स का इस्तेमाल कर दुनिया के सबसे बड़े नोटबुक सेंटेंस के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Image
 मे रठ। वर्तमान में चल रहे अपने कैंपेन ‘बी समवन्स वी’ जिसका उद्देश्य लोगों को प्यार एवं देखभाल का अहसास कराकर बेहतर आज एवं उज्जवल कल का निर्माण करना है, के मद्देनज़र जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने 23071 नोटबुक्स का उपयोग कर दुनिया के सबसे बड़े नोटबुक सेंटेंस के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस पहल का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित जानेश्वर मिश्रा पार्क में किया गया, जहां वी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों, उम्मीद फाउन्डेशन, केयर एजुकेशन ट्रस्ट, आदिज्योति सेवा समिति और बाल शाश्वत फाउन्डेशन से 500 ज़रूरतमंद बच्चों सहित 700 से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा नोटबुक सेंटेंस- ‘बी समवन्स वी’ बनाया और इसके माध्यम से समावेशन एवं एकजुटता का संदेश दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बात करते हुए स्वप्निल डंगारिकर (आधिकारिक निर्णायक, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड) ने कहा, ‘‘यह सबसे बड़ा नोटबुक सेंटेंस बनाने का रिकार्ड प्रयास था। इससे पहले यह रिकार्ड 2019 में 7674 नोटबुक्स के साथ बनाया गया, उस समय भी मैं निर्णायक था। आज एक बार फिर से मैंने देखा कि वोडाफोन आइडिया ने कितनी नोटबुक्स का इस्ते...

पत्रकारिता की आड़ में हो रही है अवैध वसूली

Image
पत्रकारिता जैसे सम्मानित कार्य को आजकल कुछ लोगों ने वसूली का धंधा बना लिया है ताजा मामला आज मेरठ के शहर कोतवाली थाना अंतर्गत वसंत रेवाड़ी वालों के साथ घटित हुआ जिसमें तीन युवक वसंत रेवाड़ी वालों की दुकान की वीडियो बनाते हुए मिले पूछताछ करने पर उन्होंने ₹200000 की वसूली पहले या रंगदारी व्यापारी से मांगी तब व्यापारी ने उनका विरोध किया और उसके बाद तमाम शहर के बड़े व्यापारी लोग शहर कोतवाली में उन अभियुक्त को पकड़ के लाए हैं बसंत रेवाड़ी के मालिक अंबुज रस्तोगी का कहना है कि मेरठ के रहने वाले व्यापारी सुशील रस्तोगी जो कि झंडे वाले के नाम से दुकान शारदा रोड स्थित है उसका मालिक सुशील रस्तोगी बताया जा रहा है अपने आप को पत्रकार बताते हैं यह उनके आदमी है और उनसे ₹200000 की वसूली कर रहे थे

पति ने की इस चीज की डिमांड, नहीं मिलने पर पत्नी को कैंची मारकर उतारा मौत के घाट

Image
गाजियाबाद एक शख्स ने चिकन फ्राई खरीदने के लिए पत्नी से पैसे मांगे. जब नहीं दिया तो इसको लेकर जमकर विवाद हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी के गले में कैंची घोंप दी. उसकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से दर्जी है पूरा मामला यूपी के गाजियाबाद का है. केलोनी थाने की प्रेम नगर कॉलोनी में महिला की कैंची गले में घोंपकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लोनी में पेशे से दर्जी एक व्यक्ति ने ‘चिकन फ्राई’ खरीदने के लिए पैसे न देने को लेकर हुई बहस के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी. प्रेम नगर कॉलोनी के शाहिद हुसैन को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है पेशे से दर्जी शाहिद ने शुक्रवार रात बहस के बाद अपनी पत्नी नूर बानो (46) की गर्दन में कैंची घोंप दी. पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. यह घटना तब हुई जब पत्नी ने शाहिद को बाजार से ‘चिकन फ्राई’ खरीदने के लिए कुछ पैसे देने से इंकार कर दिया. पुलिस ने कहा कि शाहिद को चिकन लाने के लिए पैसे देने...

आज राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा माधवपुरम सेक्टर-2 दिल्ली रोड मेरठ पर विचार गोष्ठी बैठक व नव-नियुक्ति का कार्यक्रम संपूर्ण रूप से सफल हुआ

Image
 आज राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा माधवपुरम सेक्टर-2 दिल्ली रोड मेरठ पर विचार गोष्ठी बैठक व नव-नियुक्ति का कार्यक्रम संपूर्ण रूप से सफल हुआ जिसमें अनुराग कुमार को कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा वार्ड संयोजक नियुक्त किए गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस कार्यक्रम की व्यवस्था में शासन-प्रशासन का सहयोग रहा माननीय प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का उद्देश्य 24 के चुनाव की तैयारी का है और उसी में लगे हैं जिसमें पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार को लेकर आएंगे इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष संतोष गोसाई जिला अध्यक्ष मातृशक्ति एंजेलिना जॉर्ज निजी सचिव अभिषेक दिक्षित पश्चिमी उत्तर प्रदेश नीरज कुमार आशीष वर्मा राजेंद्र शर्मा आदि और पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आदेश माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी के द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य है की 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत...

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की सचल गंगा पुस्तक प्रदर्शनी को किया रवाना

Image
गंगोत्री, उत्तराखंड से चलकर 20 नवंबर को ऐतिहासिक शहर मेरठ पहुँची राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की गंगा पुस्तक परिक्रमा को मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने एनबीटी की गंगा नदी के सामाजिक महत्व और पठन-संस्कृति के प्रति जागरूकता से जुड़ी इस योजना की सराहना करते हुए कहा, राष्ट्र की तमाम नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए किए गए इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं, मैं एनबीटी की पूरी टीम को इसके लिए बधाई और शुभकानाएँ देता हूँ और गंगोत्री से गंगासागर की इस पूरी परिक्रमा में निश्चित तौर पर गंगा किनारे के निवासियों सहित शिक्षा एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों को कहीं न कहीं इस मुहिम में शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी। जिलाधिकारी ने सचल गंगा पुस्तक वाहन में एनबीटी द्वारा प्रकाशित बाल साहित्य, राष्ट्रीय जीवनचरित, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार द्विभाषी पुस्तकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री युवा पुस्तकमाला की पुस्तकों की भी सराहना की। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि एनबीटी की इस सचल गंगा पुस्तक प्रदर्शनी में अवश्य आएँ और प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक साहित...

वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ट्रॉफी के ऊपर पैर रखा

Image
 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार की रात को खेला गया। इसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप की ट्रॉफी जीती। पिछले सात वर्ल्ड कप में से 5 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। भारत को दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, जीत पर इतराना आम बात है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने हद ही पार कर दी। उसने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर आराम किया, जबकि अन्य क्रिकेटरों ने उसी ट्रॉफी को चूमा था। इससे इस क्रिकेटर की किरकिरी हो रही है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि मिचेल मार्श हैं ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मिचेल मार्श की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी पर पैर रखकर हाथ में ड्रिंक लिए नजर आ रहे हैं। भारतीय फैंस इससे आहत हुए हैं और उनको जमकर लताड़ा जा रहा है। हालांकि, कुछ क्रिकेट फैंस का ये भी कहना है कि ये उनका दिन है और उनकी ट्रॉफी है तो वे इसका इस्तेमाल कैसे भी कर सकते हैं।और इसे पैरों तले कुचल सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर ट्रॉफी के साथ इस तरह का बर्ताव करना सही नहीं माना जाता। हमने ऑस्ट्...

छठ पूजा के लिए पैसे मांगने पर पत्नी की हत्या, डेड बॉडी लेकर फरार हुआ पति

Image
  यूपी। देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर पति फरार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस दो दिन से आरोपी पति और उसकी पत्नी का शव खोजने में जुटी है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। सुरौली थाना क्षेत्र के सुकईं परसिया के युवक ने पड़ोस की स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों से चार साल की बेटी भी है। वह अपनी पत्नी के साथ शहर के एक मोहल्ले में रहता था। आरोपी एक व्यक्ति की जेसीबी और ट्रैक्टर चलाता है। एक माह से वह खेतीबाड़ी के काम से अपने गांव पर आया हुआ था। शनिवार शाम युवक खेत जोत रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसी समय उसकी पत्नी पंहुचीं और घर खर्च और छठ पूजा के लिए पैसे मांगने लगी। इसी बीच दोनों में बहस होने लगी। पत्नी नाराज होकर पति पर पत्थर चलाने लगी। इस पर पति ने पत्नी को नीचे गिराकर पैर से उसका गला दबा दिया। मौत के बाद बगीचे में शव रख कर घर गया और वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया। शव उसमें रखा और पुआल से ढंककर फरार हो गया। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण ग्रामीणों ने उसे रोकने की क...

अरविंद चौरसिया सी ओ सिविल लाइन ने मेरठ कचहरी में चलाया चेकिंग अभियान

Image
  आज क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने मेरठ कचहरी में चलाया चेकिंग अभियान जिसमे सिविल कोर्ट प्रांगण वह जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस फोर्स वह चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दी गई कोई भी बाहरी वाहन सिविल कोर्ट परिसर में न आए जिससे जाम की स्थिति न बने वह कचहरी परिसर में लगे पुलिस फोर्स को सी ओ सिविल लाइन द्वारा सख्त हिदायत दी गई की प्रत्येक व्यक्ति को चेकिंग मशीन से ही प्रवेश कराया जाए

आगरा होटल में ठहरी युवती से गैंगरेप, चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों ने...

Image
  होटल में ठहरी एक युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। युवती के चीखने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोगों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया था बताया जा रहा है आगरा के ताजगंज के रिच स्टे होम में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आगरा पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार रात 2 बजे की बताई जाती है। युवती का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवती अपने साथ हुई घटना को बता रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोगों ने उसे बचाया थ। यह वीडियो भी उसी समय का है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में कार्यवाही जारी है।पूरा मामला थाना ताजगंज स्थित रिच होम स्‍टे होटल का है। पीड़‍ित युवती का कहना है कि वह होटल में रुकी हुई थी। होटल के मालिक और कुछ लोगों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसी आधार पर वे उसे ब्‍लैकमेल कर रहे थे। इन लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर गैंगेरप किया। रोने और मदद की आवाज सुनकर कुछ लोग...

पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप:सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Image
  नई दिल्ली। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप (जेबीसी) ने एक बार फिर इस खेल के इतिहास में नया शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम दर्ज कराया है। पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के सातवें संस्करण को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त ‘कई शहरों सें एक बैडमिंटन चैपियनशिप में सबसे अधिक बच्चों द्वारा भाग लिया गया’ का प्रतिष्ठित खिताब मिला है। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आशीष कुमार श्रीवास्तव (एमडी एवं सीईओ) ने कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप के सातवें संस्करण के सफल समापन की हमें खुशी है। पिछले वर्ष भी यह रिकॉर्ड पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के नाम था। इस बार चैंपिनशिप ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप (जेबीसी) 2023 के सातवें संस्करण के अंतिम चरण का समापन यहां इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें जेबीसी के दिल्ली चैप्टर के लिए आयोजित पांच अलग-अलग श्रेणियों में कई बैडमिंटन चैंपियन्स विजेता बनें। उन्होंने कहा, हम सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लिये जाने के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड से आगे निकलने और वर्...

मेरठ,चार पैरों के साथ पैदा हुआ बच्चा बना चर्चा का विषय

Image
 मेरठ। कुदरत के अजूबों के सामनें हर कोई नतमस्तक हो जाता है फिर चाले वह डाक्टर ही क्यों न हो। ऐसा ही मामला सामने आया जब एक परिवार में तीन बेटियों के बाद पैदा हुए बेटे की खुशी नदारद हो गई। बच्चे को जन्म के साथ ही दो की जगह चार पैर है। ऐसे में परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया है जहां यह मामला डाक्टरों के लिए भी चुनौती बन गया है मुजफ्फरनगर का रहने वाला इरफान रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालता है। उसके घर में तीन बेटियां व पत्नी है। जबकि बीती 7 नवंबर को एक बेटा पैदा हुआ है। लेकिन इरफान के घर में बेटे के पैदा होने की खुशी के बदले गम ज्यादा नजर आ रहा है। इरफान के घर पैदा हुआ बच्चा दो के बदले चार पैर लेकर पैदा हुआ है। पिता ने अपने बच्चे की हालत देखकर जब सोचा कि वह आगे चलकर किस तरह सामान्य जिंदगी बिताएगा तो उसके सामने डाक्टरों के पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं था। बच्चे को लेकर पिता मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचा और यहां बालरोग विभाग के डाक्टरों को दिखाया। फिलहाल डाक्टर बच्चे की सर्जरी करने को लेकर मंथन कर रहें है जिससे वह आने वाले समय में सामान्य जिंदगी जी सके। लेकि...

आईआईएस कानपुर ने आईआईटी कानपुर के साथ की साझेदारी

Image
  मेरठ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश में डिफेन्स इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर का सहयोग करने में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने और तैयार करने के लिए भारतीय संस्थान स्किल्स (आईआईएस) कानपुर ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और डसॉल्ट एयरक्राफ्ट सर्विसेज इंडिया (डीएएसआई) के साथ तीन प्रमुख साझेदारियों की घोषणा की। भारत सरकार के शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी, टी. नटराजन (एडिशनल सेक्रेटरी, रक्षा मंत्रालय), एनसीवीईटी के अध्यक्ष निर्मलजीत सिंह कलसी, एस. गणेश (निदेशक, आईआईटी कानपुर), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के सीईओ सजल प्रकाश, एम देवराज (प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार), विंसेंट डेरलॉन (मैनिजिंग डायरेक्टर, डसॉल्ट) भी उपस्थित थें। यह साझेदारी युवाओं के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती है, खासकर ...

विधिक सेवा दिवस के अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों एंव विधि महाविद्यालयों के स्तर पर छात्र-छात्राओं के सहयोग से किया गया विधिक साक्षरता शिविर एंव जारूकता रैली का आयोजन

Image
 जि ला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आशा बहुओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के सहयोग से सम्पूर्ण जनपद में दूरदस्थ ग्रामीण अचलो में आमजन को जागरूक किये जाने हेतु उनके विधिक अधिकारो एंव सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कराया गया अवगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को जागरूक किये जाने हेतु किया गया विधिक साक्षरता एंव जारूकता कार्यक्रम का आयोजन             अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिराम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के द्वारा विधिक सेवा दिवस के सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्य न्यायाधिपति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित रूप रेखा के अनुसार दिनांक 09 नवम्बर 2023 को कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.- 1.समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों के स्तर पर विधिक जागरूकता एंव साक्षरता शिविरो का आयोजन...

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय निर्देशानुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, के द्वारा प्रदेशों के पुलिस विभाग के साथ 30 दिवस का

Image
 पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय निर्देशानुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, के द्वारा प्रदेशों के पुलिस विभाग के साथ 30 दिवस का STUDENT POLICE EXPERIENTIAL LEARNING PROGRAMME (SPEL) कार्यक्रम चलाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा पुलिस विभाग के साथ चलाये जा रहे 30 दिवस केSTUDENT POLICE EXPERIENTIAL LEARNING PROGRAMME (SPEL) कार्यक्रम के अन्तर्गत एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये जनपद के विभिन्न कालेजों के 50 छात्र/छात्राओं को चिन्हित करते हुये नगर/देहात क्षेत्र के 09 थानो पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये थानों को आबंटित छात्रों का प्रशिक्षण दिनांक 06.11.2023 से प्रारम्भ कराया गया, जिसमें छात्रो को एस0ओ0पी0 में दिये गये निर्देशो के अनुसार प्रतिदिन 04 घण्टे का पुलिस का व्यवहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ/नोडल अधिकारी *(SPEL)* के निर्देशन में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर पर कार्य करते हुये प्रभारी थाना ए0एच0ट...

दिनांक 08.11.2023 बुधवार को जी. बी. पंत हॉस्पिटल C&D यूनियन 3103 (रजिस्टर्ड) की चुनाव प्रक्रिया में अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने अपना वोट देकर विकास सारस्वत और रविंद्र कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाया।

Image
 दिनांक 08.11.2023 बुधवार को जी. बी. पंत हॉस्पिटल C&D यूनियन 3103 (रजिस्टर्ड) की चुनाव प्रक्रिया में अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने अपना वोट देकर विकास सारस्वत और रविंद्र कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाया। इस चुनाव में ग्रुप सी-डी के 466 कर्मचारियों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी फिरोज खान द्वारा *विकास सारस्वत* को *अध्यक्ष* , और *रविन्द्र कुमार* को *महासचिव* पद के लिए विजयी घोषित किया गया। कार्यकारिणी में घोषित सदस्य *उपाध्यक्ष पद* पर दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, धरमजीत, निरंकार सिंह, महेंद्र कुमार तथा *सह सचिव* पद पर आशीष डोगरा, लोकेश कुमार, प्रदीप पाल, आदिल हुसैन, धर्मेन्द्र कुमार, और *कोषाध्यक्ष पद* पर जीवन सिंह नेगी, *प्रचार सचिव* पद पर मनोज कुमार और रविंद्र कुमार को *कार्यालय सचिव* चुना गया । चुनाव अधिकारी की घोषणा के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विकास सारस्वत ने अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कर्मचारियों की हर समस्या को ध्यान से सुनने, उसे यूनियन के समक्ष निवारण हेतू लाने और उस पर सकारात्मक हल निकालने के लिए अपनी टीम के साथ ए...

यातायात माह नवम्बर 2023”* के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ* के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु *यातायात पुलिस के समस्त निरीक्षक यातायात* *समस्त उ0नि0 यातायात एवम यातायात कर्मियों* द्वारा मेरठ शहर के अन्तर्गत *ई-रिक्शा,टैम्पों,बस, ट्रैक्ट्रर ट्राली व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप* लगाया गया तथा वाहन चालकों के साथ गोष्ठी करके यातायात नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया साथ ही साथ वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए वाहन चालकों से अपील की गयी कि आगामी शीत लहर के मौसम में सावधानी पूर्वक वाहन चलायें व यातायात नियमों का पालन करें ।

Image
 

आज जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण एसपी सिटी पियूष कुमार अरविंद चौरसिया क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन द्वारा पुलिस फोर्स के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बेगमपुल, आबूलेन ,सदर बाजार, जल्ली कोठी ,बच्चा पार्क ,हापुड़रोड शास्त्री नगर गढ़ रोड पर रूट मार्च किया गया

Image
 

_उत्तर प्रदेश नोएडा से खबर सामने आई है। मामला है दुष्कर्म का। (12) साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले झोला छाप डॉक्टर को (नोएडा पुलिस) ने मुठभेड़ में ठोका.दोनों पैरो में लगी गोलियां.(12) घंटे के अंदर ही खंडहर से की गिरफ्तारी

Image
 उ त्तर प्रदेश :नोएडा के सेक्टर (8) स्थित झुग्गी बस्ती में (12) वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी डॉ. शहज़ाद को पुलिस ने (12) घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर पुलिस से बचने के लिए पार्क में बने एक खंडहर में छिपा बैठा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी डॉक्टर शहजाद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। क्या है पूरा मामला_ *नोएडा के फेस वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 में एक 12 साल की मासूम अपने परिवार के साथ रहती है। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले झोला छाप डॉक्टर शहजाद ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बच्ची खून से लतपथ थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। बच्ची से मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना फेज वन की पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई। बच्ची की हालत खराब बताई जा रही है। घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे के आसपास की थी। प...

राज्यमन्त्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने किया नव निर्माणाधीन नवीन संकेत मूकबाधिर जूनियर हाईस्कूल (आवासीय) विद्यालय, परतापुर बराल का निरीक्षण

Image
 मेरठ  रज्यमन्त्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (स्वतन्त्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा जनपद में नव निर्माणाधीन नवीन संकेत मूकबाधिर जूनियर हाईस्कूल (आवासीय) विद्यालय, परतापुर बराल मेरठ का निरीक्षण किया गया। मा0 मन्त्री जी द्वारा निर्माण कार्य में प्रयोग की जा सामग्री का भी परीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मा0 मन्त्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संस्था के निर्माण से आस-पास के जनपदों के दिव्यांगजन को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी जिससे दिव्यांगजन को उनके सुखद जीवन में आसानी होगी। इस अवसर पर श्री विशाल कश्यप, प्रतिनिधि मा0 मन्त्री, श्री महेश दीक्षित अपर नगर मजिस्ट्रेट (सिविल लाईन), डा0 प्रीतिलता राजपूत, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, मेरठ मण्डल मेरठ, श्री शैलेष राय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मेरठ, परियोजना प्रबन्धक, यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन, अवर अभियन्ता कन्सट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) आदि उपस्थित रहें।

अरविंद चौरसिया क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस मेरठ ने मेरठ कचहरी स्थित हवालात का निरीक्षण किया जिसमे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा अलर्ट रहने को बताया गया

Image
 

मेरठ DM के आदेश पर कलेक्ट्रेट में छापा दफ्तरों से 32 कर्मचारी मिले नदारद

Image
  जनता दरबार के समय कर्मचारियों की दफ्तरों से गैर मौजूदगी को लेकर जिलाधिकारी ने खासी नाराजगी जताई है। मेरठ। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित दफ्तरों में की गई छापामार कार्यवाही में तकरीबन तीन दर्जन कर्मचारी अपने दफ्तरों से गायब मिले हैं। जनता दरबार के समय कर्मचारियों की दफ्तरों से गैर मौजूदगी को लेकर जिलाधिकारी ने खासी नाराजगी जताई है। जिला अधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार कलेक्ट्रेट स्थित दफ्तरों का औचक्क निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। दफ्तरों में जाकर की गई छानबीन के दौरान 32 कर्मचारी ऐसे मिले जो अपने दफ्तरों से गायब थे।