पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप:सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

 



नई दिल्ली। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप (जेबीसी) ने एक बार फिर इस खेल के इतिहास में नया शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम दर्ज कराया है। पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के सातवें संस्करण को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त ‘कई शहरों सें एक बैडमिंटन चैपियनशिप में सबसे अधिक बच्चों द्वारा भाग लिया गया’ का प्रतिष्ठित खिताब मिला है।


विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आशीष कुमार श्रीवास्तव (एमडी एवं सीईओ) ने कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप के सातवें संस्करण के सफल समापन की हमें खुशी है। पिछले वर्ष भी यह रिकॉर्ड पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के नाम था। इस बार चैंपिनशिप ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप (जेबीसी) 2023 के सातवें संस्करण के अंतिम चरण का समापन यहां इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें जेबीसी के दिल्ली चैप्टर के लिए आयोजित पांच अलग-अलग श्रेणियों में कई बैडमिंटन चैंपियन्स विजेता बनें। उन्होंने कहा, हम सबसे अधिक खिलाड़ियों के भाग लिये जाने के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड से आगे निकलने और वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा मान्यता दिये जाने पर गर्व महसूस करते हैं। रिकॉर्ड्स से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जेबीसी हमारे उस मिशन का एक अहम पड़ाव है, जिसके अंतर्गत हम अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन मंच पर भारत की सफलता की नींव रखना चाहते हैं। इसके लिए हमने पूरे भारत में एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार किया है, जो जमीनी स्तर पर चैंपियनों के हुनर को बेहतर बनाते हुए उन्हें बढ़ावा देता है।”


पीएनबी मेटलाइफ 2023 के सातवें संस्करण के सफल समापन पर बोलते हुए समीर बंसल (चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर) ने कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी के लिए यह वर्ष बेहद शानदार और खास रहा है, क्योंकि इस वर्ष हमारे साथ मेंटर्स के रूप में विश्व चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रांकीरेड्डी भी जुड़े हैं। इन मेंटर्स ने हमारी युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और अपना खेल एवं हुनर बेहतर बनाने में मदद की है। अब हमें अगले संस्करण का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जिसमें हमारे देश की छिपी बैडमिंटन प्रतिभाओं को सामने लाने के सफर को आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें दुनिया भर में अपना खेल दिखाने के लिए तैयार किया जाएगा।”


एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट एवं जेबीसी 2023 के मेंटर सात्विक साइराज रांकीरेड्डी ने अपनी खुशी व्यक्ति करते हुए कहा, “पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप जैसे टूर्नामेंट हमारे देश के युवा बैडमिंटन सितारों को इस खेल के लिए तैयार करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक बहुमूल्य प्लेटफॉर्म का काम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हमारे देश में प्रतिभाओं की भरमार है और इन उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों का उत्साह, जुनून और कौशल देखते हुए यह भरोसा और भी मजबूत बनता है। जेबीसी के साथ एक मेंटर के रूप में जुड़ना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। सबसे खास बात यह है कि यह चैपियनशिप एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करती है, जो युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों को सक्षम बनाती है। इसके साथ ही, उन्हें भविष्य का चैंपयिन बनने हेतु उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम भी बनती है।”


एशियन गेम्स में सात्विक के डबल्स पार्टनर तथा जेबीसी 2023 के मेंटर चिराग शेट्टी ने इन युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे युवा खिलाड़ियों की इस अद्भुत प्रतिभा और उत्साह देखना बेहद प्रेरणादायक है। जेबीसी मेंटर के रूप में मेरा सफर बेहद संतोषजनक रहा क्योंकि मुझे इन उभरते चैंपियन्स का मार्गदर्शन करने और इन युवा बैडमिंटन सितारों के आगे का सफर देखने का मौका मिला है। मैं पीएनबी मेटलाइफ का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने इस उत्कृष्ट पहल की शुरुआत करते हुए इसे जारी रखा है। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सपनों को बढ़ावा देता है, महत्वाकांक्षाओं को जन्म देता है। मैं यह भी मानता हूं कि यह भविष्य के गोल्ड मेडलिस्ट्स के लिए नींव रखने का काम कर रहा है।”


इस उल्लेखनीय सफलता से पीएनबी मेटलाइफ जेबीसी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और बैडमिंटन में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन होता है। इस चैपियनशिप के सातवें संस्करण में पूरे भारत के 10 शहरों से, अब तक की सबसे अधिक संख्या में 8257 युवा खिलाड़ियों की भागीदारी देखने मिली। इतनी बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों का हिस्सा लेना देश में अलग-अलग वर्ग के युवाओं में बैडमिंटन के लिए बढ़ती दिलचस्पी का प्रमाण है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट एवं जेबीसी 2023 के मेंटर्स, चिराग शेट्टी एवं सात्विक रंकीरेड्डी के साथ पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर समीर बंसल उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।