Posts

Showing posts from August, 2023

एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्राओ ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

Image
 आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर एमपीजीएस शास्त्री नगर विद्यालय की छात्राओ ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को राखी बांधी। जिलाधिकारी ने सभी का परिचय जाना व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी व उनको अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर एमपीजीएस की अध्यापिका एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

दिल्ली की छात्रा ने अदालत में दो घंटे बयां किया दर्द

Image
 BA बीए फाइनल की छात्रा के सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 164 के बयान दर्ज कराए गए। छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में 161 के बयानों का समर्थन किया। दो घंटे तक चले बयानों में छात्रा ने होटल क्रोम में हुई दरिंदगी बयां की। बयान के बाद सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने छात्रा को पुलिस सुरक्षा में घर भिजवाया।छात्रा ने एसएसपी मेरठ से शिकायत थी मामले की शिकायत के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर 26 अगस्त को परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। 27 अगस्त को पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया सोमवार 28 अगस्त 2023 को सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह कड़ी सुरक्षा में छात्रा को लेकर कोर्ट पहुंचीं। वहा छात्रा ने दो घंटे तक सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर-7 कामाक्षी सागर की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। वहीं, पुलिस को कोर्ट से छात्रा के बयान की प्रति मिल गई है। छात्रा के बयानों में कहा गया है कि होटल में 22 अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले ...

क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन मेरठ अरविंद चौरसिया ने सघन चेकिंग अभियान चलाया

Image
 आज मेरठ कचहरी मे  क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन मेरठ  अरविंद चौरसिया ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे पुरी सिविल कोर्ट परिसर को चेक किया गया एवं सी ओ सिविल लाइन ने एसएचओ सिविल लाइन एवं चौकी प्रभारी कचहरी को सख्त आदेश दिए की किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर चेक किया जाए एवं समस्त पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी वाले स्थान पर समय से ड्यूटी हेतु कार्यरत रहे नीरज कुमार संपादक 8445688830 एडवोकेट प्रियंक देव शर्मा

मेरठ मे युवती की मौत मकान की तीसरी मंजिल की छत से गिरी युवती

Image
 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। युवती की तीन मंजिला इमारत से गिरकर मौत हुई है। हालांकि पुलिस और मृतका का परिवार युवती की मौत को हादसा बता रहा है। पड़ोसी और दूसरे पक्ष का आरोप है कि परिजनों ने खुद ही युवती को छत से धक्का देकर गिराकर मारा है। युवती की ऑनर किलिंग की है।घटना मेरठ के परतापुर सेक्टर 4सी की है। यहां हिमानी पुत्री सतीश पवार रहती है। सोमवार को अचानक हिमानी अपने घर की तीनमंजिला की छत से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद हिमानी छटपटाती रही और मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे। लेकिन तभी मौके पर सेक्टर 4सी निवासी मनीष पुलिस को लेकर पहुंच गया। मनीष का आरोप है कि वो हिमानी से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। ये बात हिमानी के परिजनों को मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने खुद अपनी बेटी को छत से गिराकर मार डाला है। मनीष की शिकायत पर परतापुर थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता और बड़ा भाई यूपी पुलिस में हैं। वहीं मृतक हिमानी का छोटा भाई वन व...

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Image
 मेरठ- परचून की दुकान पर सामान लेने गए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या। उधार सामान मागने पर दुकान संचालन ने डंडो से पीट-पीटकर की हत्या। लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल में बुजुर्ग को कराया गया भर्ती। इलाज के दौरान बुजुर्ग जिंदगी से जंग हार गए बुजुर्ग। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। पीड़ित के पुत्र ने आरोपित के खिलाफ की कार्रवाई की मांग। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना इंचौली क्षेत्र के सैनी गांव का मामला ।

मेरठ : एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 14 दारोगा के कार्यक्षेत्र में बदलावमेरठ जिले में क्राइम की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिसिंग में बदलाव किए गए हैं। एसएसपी ने 14 दारोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी से उप निरीक्षक को हटाया गया है। अब पंकज शर्मा को यहां भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से रमन देशवाल को सिविल लाइन की चौकी हाशिमपुरा का चार्ज दिया।पुलिस लाइन में तैनात दारोगा को दिया चार्ज।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार देर रात जिले के 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ब्रहमपुरी की चौकी माधवपुरम प्रभारी पंकज शर्मा को लिसाडी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी प्रभारी, लिसाडी गेट की चौकी इस्लामाबाद प्रभारी सुनील कुमार को टीपीनगर की मलियाना चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से रमन देशवाल को सिविल लाइन की चौकी हाशिमपुरा का प्रभारी बनाया गया है। इन उप निरीक्षकों के क्षेत्र बदले थाना टीपीनगर के उपनिरीक्षक आशीष रस्तौगी को सदर बाजार की आबूलेन चौकी प्रभारी, सरधना की सलावा चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह जादौन को सदर की रजबन चौकी प्रभारी, थाना पल्लवपुरम से अंकित वर्मा को सदर बाजार की चौकी प्रभारी भू्सामंडी, ब्रहमपुरी की किशनपुरी चौकी प्रभारी विवेक कुमार को मवाना की चौकी सुभाष बाजार प्रभारी, थाना इंचौली से अनुज कुमार को खरखौदा की चौकी खरखौदा शहर प्रभारी, थाना बहसूमा से देवेन्द्र कुमार को मेडिकल थाना की चौकी विवि बनाया है। थाना किठौर से महकार हुसैन को जानी थाने के चौकी सुभारती प्रभारी, देहली गेट की वैली बाजार चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह को भावनपुर की हसनपुर चौकी प्रभारी, परतापुर चौकी की कताई मिल चौकी प्रभारी निकलेश रस्तौगी को देहली गेट की चौकी वैली बाजार प्रभारी, थाना सिविल लाइन से योगेश सिंह को परतापुर की चौकी कताई मिल का प्रभारी व थाना किठौर से सतेन्द्र कुमार को थाना बहसूमा स्थानांतरित किया गया है।

Image
 मेरठ : एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 14 दारोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव मेरठ जिले में क्राइम की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिसिंग में बदलाव किए गए हैं। एसएसपी ने 14 दारोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी से उप निरीक्षक को हटाया गया है। अब पंकज शर्मा को यहां भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से रमन देशवाल को सिविल लाइन की चौकी हाशिमपुरा का चार्ज दिया।पुलिस लाइन में तैनात दारोगा को दिया चार्ज।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार देर रात जिले के 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ब्रहमपुरी की चौकी माधवपुरम प्रभारी पंकज शर्मा को लिसाडी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी प्रभारी, लिसाडी गेट की चौकी इस्लामाबाद प्रभारी सुनील कुमार को टीपीनगर की मलियाना चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से रमन देशवाल को सिविल लाइन की चौकी हाशिमपुरा का प्रभारी बनाया गया है। इन उप निरीक्षकों के क्षेत्र बदले थाना टीपीनगर के उपनिरीक्षक आशीष रस्तौगी को सदर बाजार की आबूलेन चौकी प्रभारी, सरधना की सलावा चौकी प्रभारी हरेन्द्र पाल सिंह जादौन को सदर की रजबन चौकी प्रभ...

मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया

Image
 आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौन श्रद्धांजलि सभा, डाक्यूमेंट्री प्रदर्शन, तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम क्रमशः आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के ऊर्जावान नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा 1947 की विभाजन विभीषिका में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौन श्रद्धांजलि सभा के उपरांत विभाजन विभीषिका केंद्रित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन महाविद्यालय के पी जी सभागार में किया गया। इसके उपरांत डॉ. अनीता ने कहा कि विभाजन विभीषिका का कारण व्यक्तिगत कुत्सित स्वार्थ था जिसने लाखों लोगों को भयानक त्रासदी झेलने के लिए मजबूर कर दिया। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यह संकल्प लें कि हम कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मानवता...

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत व स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में

Image
 आज दिनांक 13-08-2023 को इस विद्यालय ' चावली देवी आर्य कन्या इण्टर कॉलिज, ब्रह्मपुरी मेरठ में " मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत व स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ विद्यालय प्रागंण से प्रात: 9:00 बजे हुआ जिसमें विद्यालय सभी छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर मास्टर कालोनी, गौतम नगर व इन्द्रानगर से होते हुए वापस विद्यालय पहुँची । इस अवसर पर छात्राओं को तिरंगा भी वितरित किया गया | इसके उपरान्त विद्यालय प्रागंण में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएँ, प्रधानाचार्या व कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा | अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० नीलम जी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आजादी का महत्व बताया तथा हर घर तिरंगा लगाने का आहवान करते हुए राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। आपसे प्रार्थना है कि आप यह विज्ञप्ति हमारे प्रिय समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने की कृपा करें | धन्यवाद ।

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक को उनके आवास पर मिलकर श्रीराम मन्दिर अयोध्या की प्रतिभा भेंट की

Image
 अखिल भारतीय नारी शक्ति महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक नौशाद अहमद के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारीयों जिनमें निदा चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष ). शिबोन शेमुएल ( प्रदेश मंत्री), मुन्नर अली (संरक्षक सदस्य) हाफिज शकील अहमद सलाई (संरक्षक सदस्य) मन्तशा मंशा (प्रदेश सदस्य) आदि ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक को उनके आवास पर मिलकर श्रीराम मन्दिर अयोध्या की प्रतिभा भेंट की तथा साथ ही पसमांदा मुस्लिमों की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके निवारण हेतु चर्चा की।