एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्राओ ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर एमपीजीएस शास्त्री नगर विद्यालय की छात्राओ ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को राखी बांधी। जिलाधिकारी ने सभी का परिचय जाना व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी व उनको अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर एमपीजीएस की अध्यापिका एवं छात्राएं उपस्थित रहे।








