Posts

Showing posts from February, 2020

कपड़ो की दुकान में आग, 40 लाख का माल राख, दुकानदार बेहोश

Image
गंगानगर में शुक्रवार देर रात रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान के अंदर रखा लगभग 40 लाख का माल जलकर राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अपने सामने जलती दुकान को देखकर दुकान मालिक बेहोश हो गया। स्वजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। गंगानगर थाना क्षेत्र में कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड के पास बी-ब्लॉक निवासी गौरव रस्तोगी की गणपति रेडीमेड व रिटेल कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार देर रात दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। पड़ोसियों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। दुकानदार गौरव ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन दुकान का शटर बंद होने के कारण असफल रहे। दमकल की सहायता पहुँचने तक दुकान में रखा लगभग 40 लाख के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। दहाडे मारकर रोया दुकानदार, बेहोश हुआ कुछ ही देर में अपनी आंखों के सामने अपनी मेहनत और रोजगार को आग की लपटों में उड़ता देख दुकानदार का कलेजा मानो बाहर आ गया। वह सड़क पर बैठकर रोन...

बहन की गला काटकर हत्या, मां ने कराया रिपोर्ट दर्ज

Image
मेरठ।  आन की खातिर युवक ने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खेत से पकड़ लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सब को परिजनों के हवाले कर दिया। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी युवती का पड़ोसी युवक से 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने डेढ़ साल पहले उसकी शादी मुरादनगर निवासी युवक से कर दी थी। युवती कुछ दिन बाद ही पति को छोड़कर मायके आ गई थी। परिवार वालों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार सुबह भाई बहन का एक बार फिर विवाद हो गया था। गुस्से में युवक ने छुरी से पहले गले पर वार किया फिर ताबड़तोड़ वार करता रहा जबतक कि वह मर नहीं गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भी वह फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गांव के बाहर खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। समाज में हो रही थी बदनामी लोगों का कहना है कि परिवार वालों ...

आदित्य ठाकरे को अमृता फडणवीस का करारा जवाब

Image
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के '100 करोड़ पर 15 करोड़' भारी वाले बयान पर जारी राजनीतिक उठापटक फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। वारिस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को उसकी चुप्पी पर घेरा और कहा कि शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी हैं। इस बयान पर माफी की मांग करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि चूड़ियां महिलाएं पहनती हैं जो बेहत मजबूत होती हैं। हालांकि, ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हमेशा परिवार का फायदा लेने वाला बता डाला है। आदित्य ठाकरे ने सीएम के बयान पर की माफी की मांग दरअसल, फडणवीस ने एक रैली में वारिस के बयान को लेकर शिवसेना को घेरा था और कहा था कि शिवसेना ने इस मुद्दे पर चूड़ियां पहन रखी होंगी। इस पर आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया- 'देवेंद्र फडणवीस जी, मैं आमतौर पर वापस कॉमेंट नहीं करता हूं। कृपया चूड़ियों वाले अपने बयान के लिए माफी मांगें। चूड़ियां सबसे शक्तिशाली महिलाएं पहनती हैं। राजनीति जारी रह सकती है लेकिन हमें इस बहस को बदलना होगा। एक पूर्व सीएम की ओर से ऐसा कहा जाना शर्मनाक है।...

जिसे प्रदर्शनकारियों ने मार डाला , हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल का क्या कसूर था

Image
नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध के नाम पर दिल्ली में भारी उपद्रव किया जा रहा है। उपद्रवी बड़ी बेरहमी के साथ आम लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों के घरों पर पत्थर फेंके गए, आग लगाई गई। यहां तक कि पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया गया। विरोध के नाम पर ये लोग इतने आक्रोशित हो गए हैं कि इन्हें किसी की जान लेने में भी गुरेज नहीं हो रहा है। उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की जान चली गई। हिंसा में मोहम्मद फुरकान नामक शख्स की भी जान चली गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विरोध प्रदर्शन के नाम पर उपद्रवियों की हिंसा को जायज कैसे ठहराया जा सकता है। क भारतीय की कैसे ले सकते हैं जान? CAA का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि वे भारतीय हैं। उनका आरोप है कि सीएए कानून के जरिए उनकी नागरिकता छिनने की तैयारी है। जबकि भारत सरकार सौ दफे कह चुकी है कि सीएए नागरिकता छिनने नहीं देने का कानून है। उपद्रवियों के बीच भ्रम है कि देशभर में एनआरसी लाया जाएगा। जबकि खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि फिलहाल एनआरसी की कोई बात नहीं हुई है। इस...

पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोट बनाकर बाजार मे चलाने वाला शातिर

Image
मेरठ: शहर में बीते रविवार को थाना टी0पी0नगर पुलिस द्वारा समय करीब एक बजे चैकिंग के दौराने मुखबिर की सूचना पर वेदव्यासपुरी क्षेत्र से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र दशरथ निवासी आजमपुर हुसैनपुर थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर हालपता किरायेदार गाँव चौहानपुर थाना ईकोटैक तृत्तीय जनपद गौततम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1,97,200 (एक लाख सत्तानवे हजार दौ सौ रूपये) के जाली नोट और 27900 (सत्ताईस हजार नौ सौ रूपये) के अर्द्धनिर्मित जाली नोट व 50000 (पचास हजार रूपये) रूपय के असली नोट बरामद हुए। अभियुक्त ने अपने जुर्म का इकबाल किया तथा अभियुक्त की निशादेही पर उसके फ्लैट गाँव चौहानपुर थाना ईकोटैक तृत्तीय जनपद गौतम बुद्धनगर से जाली नोट छापने का प्रिन्टर, ए4 साईज पेपर,कतरन ,कलर सैलोटेप ,वाईटनर ,पेन्सिल ,रवर ,शीशा ,पैमाना आदि सामान बरामद हुआ। मौके से अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ काली चरन भागने मे सफल रहा अभियुक्त ने पुछ-ताछ मे बताया कि वह श्रीकान्त उर्फ कालीचरन के साथ मिलकर पिछले चार महीने से अपने फ्लैट पर जाली मुद्रा छाप रहा है तथा बाजार मे चला रहा है। अभि से अन्य जानकारी के लिये विस्तृत पूछताछ की जा...