बहन की गला काटकर हत्या, मां ने कराया रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। आन की खातिर युवक ने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खेत से पकड़ लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सब को परिजनों के हवाले कर दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी युवती का पड़ोसी युवक से 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने डेढ़ साल पहले उसकी शादी मुरादनगर निवासी युवक से कर दी थी। युवती कुछ दिन बाद ही पति को छोड़कर मायके आ गई थी। परिवार वालों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार सुबह भाई बहन का एक बार फिर विवाद हो गया था। गुस्से में युवक ने छुरी से पहले गले पर वार किया फिर ताबड़तोड़ वार करता रहा जबतक कि वह मर नहीं गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भी वह फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गांव के बाहर खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समाज में हो रही थी बदनामी
लोगों का कहना है कि परिवार वालों के बार-समझाने के बाद भी युवती नहीं मान रही थी। इस वजह से समाज में बदनामी हो रही थी। आसपास के लोगों को इस बारे में सब पता हो गया था। बस यही कारण था कि युवक बदनामी सहन नहीं कर पाया और उसने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया।