Posts

Showing posts from May, 2021

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लोगों को जान बचानी होरी है भारी तो छात्र कैसे दे सकते हैं परीक्षा: शाहवेज़ प्रधान

Image
 कोरोना के चलते हुए लगभग 14 15 महीने से सभी स्कूल कॉलेज व कोचिंग सेंटर बंद पड़े हैं छात्र पढ़ाई से काफी दूर हो चुके हैं मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा कोरोना के कारण अब तक नहीं हो पाई है सभी छात्र यह भी सोचे हुए हैं कोरोना के चलते हुए कैसे हो सकती है परीक्षा सभी छात्र प्रमोट होने की संभावना लगाए हुए हैं   शनिवार में होई बेठक में डॉ दिनेश शर्मा ने यह फेसला करा है हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि सभी छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराई जा सकती हैं। इस बार परीक्षा 3  घंटे की बजाए 1.5 घंटे की होगी जिसमें छात्रों को 10 में से सिर्फ 3 प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा ।

कविता

Image
 आखिरी साँसों तक : कितने सच कितने झूठ? बिगड़ते हालातो को देखते हुए उनकी,  परिजन अस्पताल में भर्ती कराते हैं, वो ठीक हो कर आएंगे कोरोना से  डॉक्टर और स्टाफ पर परिजन ये विश्वास जमाते हैं, उखड़ती हुई साँसों के बीच ऑक्सीजन की सुविधा उनको दी जाती है कुछ ही समय मे हो जायेगें ठीक,  ये सांत्वना परिजनों को दी जाती है, कुछ समय लगेगा, चिंता ना कीजिए सब ठीक हो जाएगा, आप घर लौट कर जल्दी आएंगे ये हिम्मत देते हैं हम उनको,  बुरा वक्त है जल्दी ही निकल जायेगा, अस्पताल से तसल्ली दी जाती है, आपका रोगी ठीक है, उनका ख्याल रखा जा रहा है, *अजीज* का फ़ोन आता है, मुझे यहां से निकाल लो, मुझे ना एक बूंद पानी की और ना कुछ खाने को दिया जा रहा है, बड़े बड़े अफसरों से कह कर अनुरोध किया जाता है, तब शायद हमारे *अजीज* को कुछ खाने को दिया जाता है, अपने *अजीज* की तबियत पूछने को अस्पताल में फ़ोन किया जाता है अरे, आपका *मरीज* तो बिल्कुल ठीक है ऑक्सीजन 80 पर है ये बताया जाता है, खुद को तसल्ली दे कर परिजन सुकून से बैठ जाते हैं, कुछ समय बाद *अजीज* का फोन आया, मेरी सांसे उखड़ रही हैं,,,लेवल 50 से नीचे है,,सुनते...

मेरठ जेल से कैदी पैरोल पर जेल से बाहर नहीं जाना चाहता

Image
 कोरोना काल में जेलों में बंद कैदियों की संख्या को कम करने के लिए जेल में बंद कुछ बंदियों को 2 महीने की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है. कुछ कैदी पैरोल मिलते ही अपने घर लौटे लेकिन मेरठ के जिला कारागार में बंद एक कैदी पैरोल पर जेल से बाहर नहीं जाना चाहता. जेल के अधिकारियों का कहना है कि बंदी कह रहा है कि उसको जेल में ज्यादा सुरक्षा महसूस होती है, इसलिए वह पैरोल पर नहीं जाना चाहता. जेल से पैरोल के बावजूद कैदी ने जेल से निकलने से मना कर दिया है

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत के बाद टूटी अधिकारियों की नींद, देसी शराब की दुकानों पर की छापेमारी

Image
 अलीगढ़ में हुई जहरीली शराब से मौत के बाद, मेरठ में सिटी मजिस्ट्रेट व आबकारी विभाग के अधिकारियों और कोतवाली S/O आशुतोष सिंह के साथ शनिवार को शहर की कई देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी की।

ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के बारे में पूछा तो फोन के बहाने दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार

Image
 मेरठ ट्रेफिक पुलिस का सराहनीय कार्य मेरठ में ट्रैफिक पुलिस हर समय चेकिंग में लगी रहती है क्योंकि मेरठ में बाइक चोरी के अधिक मामले आते रहते  है ऐसा ही मामला आज मेरठ के रोहटा रोड पर नजर आया जहां मेरठ ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार चेकिंग कर रहे थे वही रोहटा गांव की तरफ से युवक बुलेट लेकर आते नजर आए ट्रैफिक पुलिस  वालों ने उनको चेकिंग के लिए रोका तो उनकी बुलेट बाइक पर ना आगे नंबर था ना पीछे  ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के बारे में पूछा तो फोन के बहाने दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए और ढूंढने से कहीं नहीं मिले  इसकी सूचना  ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कंकरखेड़ा थाने को सूचना दी और बुलेट को अपने कब्जे में लिया

जनपद मेरठ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए सैनिटाइजेशन फॉकिंग व स्वच्छता के कार्यों के फोटो सादर प्रेषित हैं

Image
 

आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एवं संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल बैठक की गई।

Image
 दिल्ली–गाज़ियाबाद–मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा और उसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु आज आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एवं संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में मुख्य रुप से अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्यापति) गाजियाबाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मेरठ, आरएम यूपीएसआईडीसी गाजियाबाद, प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश जल निगम, चीफ इंजीनियर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, मुख्य वन संरक्षक मेरठ, डीएफओ गाजियाबाद, चीफ इंजीनियर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन मेरठ, चीफ इंजीनियर विद्युत वितरण निगम मेरठ, वन निगम के डीएलएम और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोदीनगर एवं मुरादनगर आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, एनसीआरटीसी मेरठ श्री पंकज त्यागी द्वारा किया गया बैठक के दौरान मुख्य रूप से निम्नांकित निर्देश दिए गए जनपद गाजियाबाद में दुहाई डिपो के निर्माण हेतु 186 पेड़ों के कटान की कार्यवाही हेतु डीएफओ, गाजियाबाद की अनुमति काफी समय से लंबित है, जिसमें रेंज ऑ...

युवाओं के भविष्य को देखते हुए पहले वैक्सीनेशन फिर हो परीक्षा:शाहवेज प्रधान

Image
 कोरोना संक्रमण की बीच परीक्षाओं को लेकर शासन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है भले ही शासन द्वारा प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को लेकर अधिकारिक रूप से प्रमोट करने की कोई घोषणा ना की हो लेकिन छात्रों को गत वर्ष के भांति प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहले टीका फिर परीक्षा के ट्वीट ने एक बार फिर से राजनीतिक को गरमा दिया है सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर जहां छात्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट को सही बताकर युवाओं के टीका लगाने की बात का समर्थन कर रहे हैं वही सत्ता पक्ष की युवा टीम अखिलेश यादव के पूर्व में किए गए भाजपा वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव को घेरने में लगी हुई हालांकि छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी तेजी से वैक्सीनेशन की मांग कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के युवा नेता नंबरदार शाहवेज प्रधान का कहना है की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं की चिंता करते हुए पहले टीका फिर परीक्षा के लिए सराहनीय ट्वीट क्या है सपा ही नहीं हर वर्ग की पार्टी को इस मुहिम में साथ देना चाहिए क्योंकि जिस तरह से को...

कविता

Image
 *स्वरचित कविता*                                         *(सासू माँ)* माँ तूने मुझे जन्म दिया, पर जिंदगी सास ने बनाई है। तूने तो ठुकराया माँ, ये कहकर बेटी परायी हैं। माँ तूने सिर्फ जताया प्यार,  सासू करती रोज लड़ाई हैं। माँ तेरे प्यार ने बिगाड़ा मुझे, उसकी लड़ाई में भी सच्चाई है। लड़ाई-झगड़े से घर बिगाड़े, ये करती नार पराई हैं। उसने सौंपा अपना बेटा, सौंपी सारी कमाई हैं। ना देखी घर-जमीन उसने, सारी दौलत मुझ पर लुटाई हैं। जब हो जाती हूँ माँ मैं बीमार, तो करवाती मेरी दवाई हैं। माँ तेरे घर सिर्फ खेली-कूदी, जिम्मेदारी सास ने सिखाई हैं। माँ उसकी बात भले कड़वी हो, अच्छी बातें भी उसने बताई है। अपनी माँ लागे सबको प्यारी, फिर भी सास को मिलती बुराई है। वो सिर्फ एक सासू माँ नही दोस्तो, तुम्हारी जिंदगी में देवी बनकर आई है।      *सुषमा पाल* *(पुर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष)* (श० म० पा० महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ)।

कविता

Image
 आज की परिस्थिति को पंक्तियों के माध्यम से रखने की मेरी एक कोशिश👇🏻 Sakshi Sharma (रूहाक्षी) ईमानदार या जिम्मेदार? चलो, आज फैसला कर ही लिया जाए, सरकार को तो बहुत गाली दे ली, क्यो ना अब ईमानदारों के बारे में कुछ कहा जाए, महामारी के इस दौर में, किसने अपनी ईमानदारी निभाई है, दवाई लेने भेजा किसी को तो आम जनता ने सबसे महँगी वही दवाई पाई है, 40 से 50 रु का मिलने वाला नारियल पानी...100 से 150 रु में बेचा जाता है, एम्बुलेंस के द्वारा कुछ ही दूरी का किराया हज़ारो में मांगा जाता है, 700 -800 का मिलने वाला ऑक्सिमेटर, 1500-2000 का बतलाते हैं, जब पता चला निम्बू है जरूरी तो उसकी भी कीमत आसमान पे पहुचाते हैं, इतनी बुरी हालत कर रखी है, ये सुरक्षा के ठेकेदारों ने, परिजनों के लिए भेजी चीज खुद ही खा जाते हैं अस्पतालों में, ना जाने कितने अपने छूट गए, ना जाने कितने सपने टूट गए, तुम्हारी इन लापरवाही से, क्या खुश रह सकोगे ?? अपनी पैसों की इन वाहवाही से?? इतना प्रलय मचा है...आखिर अब तो आंखे खोलो, मेहरबानी करो, अपनी जिम्मेदारियो से यूं ना मुह मोड़ो, क्या कहा जाए ,तुमको  अब तुम ही बतलाओ, घर-परिवार तुम्...

सपा नेता पवन गुर्जर ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
 सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा के गाँव नूर नगर  लिसाड़ी सहित कई गांवों में अपने साथियों के साथ काले झंडे व काली पट्टी बाँध कर भैंसा बुग्गी के माध्यम से यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया सपा नेता का कहना है कि अन्नदाता छह माह से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है सरकार बहुत जल्द आगे आकर किसानों से बात कर कानूनों को रद्द करना चाहिए जिसमें मौजूद रहे अमजद ,सुमित खलनायक ,फ़रदीन ,निशान्त ,नितिन आदि लोग ने प्रदर्शन किया

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा चरस के साथ अभियुक्तगण गिरफ्तार

Image
 दिनांक 24.05.2021 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ व  क्षेत्राधिकारी कोतवाली महोदय के निर्देशों के अनुक्रम में थाना लिसाडी गेट मेरठ पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों/वारंटियों/वांछितों की तलाश हेतु उनके मस्कनों एवं सम्भावित स्थानों पर टीमें बनाकर दबिश दी गयी जिसमें दबिश के दौरान अभियुक्त *1.* शाहरूख पुत्र महराज नि0 बन्नी सराय कुरैशियान मस्जिद के पास थाना कोतवाली मेरठ को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त शाहरूख के विरूद्ध मु0अ0सं0 201/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया व अभियुक्त *2.* इरफान पुत्र निजामुद्दीन नि0 राधने वाली गली  थाना लिसाडी गेट मेरठ को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 202/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया व अभियुक्त *3.* मन्टू उर्फ अरमान पुत्र जाकिर निवासी गढढो वाली मस्जिद गली न0 5 थाना लिसाडी गेट मेरठ को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 203/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया व अभियुक्त *4.* सलमान पुत्र लियाकत नि0...

दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

Image
 मेरठ थाना पल्लपुरम क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या चाकू और ईटो ताबड़तोड़ वार कर कि गई हत्या कल शाम घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त तब ही से लापता था युवक घर की छत पर शराब पार्टी जंगल मे लेजाकर हत्या कर श्मशान में पत्तो में छुपाया युवक का शव प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जाँच में जुटी थाना पल्लवपुरम के दुल्हेड़ा का मामला ।

मारपीट व फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Image
 थाना देहली गेट पुलिस द्वारा कबाड़ी बाजार चौपले से अभियुक्त दानिश पुत्र वली मौहम्मद निवासी सरायलालदास थाना देहली गेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त दिनांक 15.05.2021 को थाना देहली गेट पर पंजीकृत मु0अ0स0 119/2021 धारा 147/148/149/323/504/336/307 IPC व 7 क्रिमनल लॉ एक्ट में वांछित चल रहा था । अभियुक्त के विरुद्ध थाना देहली गेट पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कर्यवाही की गयी । 

चोरी की मोटर साईकिल व अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Image
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान छतरी पीर से अभियुक्त जैद पुत्र सलीम निवासी गली न0 13 इत्तेफाक नगर श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, को चोरी की मोटर साईकिल स्पलैण्ड़र प्लस रंग काला व 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त मोटर साईकिल को थाना खरखौदा क्षेत्र से चोरी करना बताया है । उक्त सम्बन्ध में थाना देहली गेट पर मु0अ0स0 162/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0स0 163/2021 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत किया गया है । 

एच0आर0 सीटी स्कैन की जांच की शासन ने निर्धारित की दर-जिलाधिकारी

Image
 मेरठ जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि कोविड़ संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत आम जनमानस को बेहतर एवं सर्वसुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निजी चिकित्सालयों एवं निजी चिकित्सको द्वारा रेडियो डायग्नोस्टिक सेन्टरो को संदर्भित एच0आर0 सीटी स्कैन की जांच करने की दर (पी0पी0ई0 किट एवं सेनेटाईजेषन व अन्य व्यय सहित) शासन द्वारा निर्धारित कर दी गयी है। उन्होने बताया कि 16 स्लाईस तक रू0 2,000-00, 16 स्लाईस से 64 स्लाईस तक रू0 2,250-00 तथा 64 स्लाईस से अधिक रू0 2,500-00 निर्धारित किये गये है।  उन्होनेबताया कि अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन चिकित्सा के कार्यालय पत्र द्वारा यह आदेष एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 (यथा संषोधित) एवं उ0प्र0 लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम-2020 के संगत प्राविधानों के अंतर्गत जारी किया गया है। उक्त आदेषो का उल्लंघन एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 (यथा संषोधित) एवं उ0प्र0 लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम-2020 की संगत धाराओ के अंतर्गत दण्डनीय है।

जिलाधिकारी ने किया कैंट अस्पताल बेगमपुल व सीएचसी फलावदा का निरीक्षण

Image
 मेरठ जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज कैंट अस्पताल बेगमपुल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलावदा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कैंट अस्पताल के नवीनीकरण व अस्पताल परिसर के अंदर ही कुछ वार्डों में 30 बेड़ का कोविड़ अस्पताल शुरू करने को कहा। वहीं उन्होने सीएचसी फलावदा का निरीक्षण कर उसको संचालित करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने आज कैंट अस्पताल बेगमपुल का निरीक्षण कर वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अभियंता को निर्देषित किया कि अस्पताल के नवीनीकरण (रेनोवेषन) व अस्पताल के कुछ वार्डों में ही 30 बेड का कोविड अस्पताल का संचालन करने के लिए किस-किस चीज की आवष्यकता है उसका आंकलन कर अपनी आख्या दें ताकि प्राथमिकता पर यह कार्य कराया जा सके। उन्होने कहा कि यह कार्य मा0 सांसद निधि से कराया जा सकता है जिलाधिकारी ने आज नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलावदा का निरीक्षण किया। उनके संज्ञान में लाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वास्थ्य विभाग को हैण्डओवर हो चुका है। उन्होने कहा कि इसके संचालन में जो भी आवष्यकता होगी उसे पूरा कराया जायेगा। उन्होने इस संबंध में आवष्यक का...

मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रभारी सस्पेंड,

Image
 मेरठ के लापरवाह डॉक्टरों पर हुई कार्यवाही  मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रभारी सस्पेंड, डॉक्टर सुधीर राठी को निलंबित किया गया सहायक आचार्य डॉक्टर अंशु सिंह पर भी हुई कार्यवाही साथ ही  3 सिस्टर इंचार्जों की 1 साल वेतन वृद्धि रोकी गई। ज्ञात रहे पीड़ित बेटी ने डॉक्टरों पर अपने पिता के बारे में कई दिन तक सही जानकरी नही देने व तीन 5 दिन के बाद बताया कि उसके पिता की कोरोना से मौत हो गयी और उनका अंतिम संस्कार भी कई दिन पूर्व कर दिया गया जब कि पीड़ित पुत्री से डॉ ये कहते रहे कि उसके पिता जिंदा है और वेल्टीनेटर पर है इस मामले पीड़ित पुत्री की वीडियो भी हुई थी वायरल इसी को लेकर आज सरकार ने ये कार्यवाही की है

थाना रेलवे रोड क्षेत्र के ईदगाह के पीछे देवपुरी में हो रहा है अवैध सट्टे का कारोबार

Image
 मेरठ: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच शहर में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इस पाबंदी के बीच  में भी शहर में मेरठ के थाना रेलवे रोड क्षेत्र के ईदगाह के पीछे देवपुरी में चला रहा है जतिन नाम का व्यक्ति सट्टे का कारोबार जो कि अवैध रूप से चल रहा है अवैध कार्य पर  पुलिस प्रशासन इस पर कितनी गहनता से कार्यवाही करते है।

सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है निजी अस्पताल लूट का अड्डा बन चुके है

Image
 आज सपा नेता पवन गुर्जर ने निजी अस्पतालों में मची लूट के ख़िलाफ़ ज़िलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यवाही की माँग की  ज़िलाधिकारी महोदय की ग़ैर मौजूदगी में सिटी मैजिस्ट्रेट साहब को ज्ञापन दिया ।सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है निजी अस्पताल लूट का अड्डा बन चुके है ।जो लोगों का इलाज करने की जगह उनके घर ज़ेवर आदि लूटने का काम कर रहे है ।सपा नेता ने माँग की है कि क़ोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मौजूदा प्रदेश सरकार लें ।जनता की जान बचाना सरकार की पहली ज़िम्मेदारी है ।जिसमें सरकार पूरी तरह से फैल हो गई है ।निशान्त भड़ाना ,नितिन कुंडा ,अमजद ,सुमित खलनायक ,राहुल ,गौतम ,फ़रदीन ,अनुराग ,हर्ष  शाहरुख़ आदि लोग उपस्थित रहे ।

मेरठ पुलिस के लिए 10 हजार N95 मास्क का निःशुल्क वितरित किये

Image
 जनहित फाउंडेशन व मेरठ चाइल्ड हेल्प लाइन की निर्देशिका अनीता राणा के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ को मेरठ पुलिस के लिए 10 हजार N95 मास्क का निःशुल्क वितरित किये गये । मेरठ पुलिस इस संकट की घड़ी में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है । जिससे यह मास्क मेरठ पुलिस के काम आ सके ।

कोरोना काल में खूब फल फूल रहा है नकली दवाओं का धंधा धड़ल्ले से बिक रहा है नामी कम्पनी पारले का सेनेटाइजर

Image
 मेरठ। कोरोना काल में सबसे ज्यादा मुनाफा दवा कारोबार को हो रहा है। जिसके चलते जमाखोर, कालाबाजारी करने वालों के साथ ही नामी कम्पनियों के नाम से नकली दवाईयों का कारोबार करने वाले जमकर मुनाफा कमा रहे हैं। कोरोना काल में जहां जीवनरक्षक दवाओं का बाजार में काल सा पड़ गया है। वहीं नकली दवाओं का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही सेनेटाइजर की मांग भी खूब बढ़ गयी है। जिसके चलते नकली दवाओं का कारोबार करने वालों ने नामी कम्पनियों के नकली सेनेटाइजर मार्केट में उतार दिया है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी एक पाठक ने नामी कम्पनी पारले का सेनेटाइजर की ५ लीटर की एक केन खरीदी। उपभोक्ता ने जब इस नामी कम्पनी पारले के सेनेटाइजर की केन को खोलकर छोटी स्प्रे बोतल में भरने लगा तो पता चला कि यह सेनेटाइजर एकदम नकली है। जांच के लिए एक कटोरी में सेनेटाइजर डालकर जलाकर देखा तो इसकी पुष्टि हो गयी कि मात्र पानी और नीले रंग के अलावा इसके कुछ नहीं है उपभोक्ता ने तत्काल पारले कम्पनी के टोल फ्री नम्बर १८००-१८०-५२५० पर सम्पर्क किया तो कॉल रिसिव करने वाले व्यक्ति ने अपन...

थाना गंगानगर पुलिस द्वारा नेहरू नगर कॉलोनी में हुई हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 अवगत कराना है कि आज दिनांक 13.05.2021 को मकान नंबर 19 नेहरू नगर कॉलोनी थाना गंगानगर क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर ठेकेदार विपिन कुमार पुत्र टीकम सिंह निवासी मुजफ्फरनगर सैनी थाना इंचोली मेरठ के अभियुक्त पुनीत गर्ग पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 19 नेहरू नगर थाना गंगा नगर मेरठ द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर देने के संबंध में थाना गंगानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2021 धारा 302/506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पुनीत गर्ग को थाना गंगानगर पुलिस द्वारा सीएनजी पंप के पास थाना गंगानगर मेरठ से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल मय दो अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त पुनीत गर्ग को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा ।

स्लग,लॉक डाउन का पालन कराने के लिए,सड़क पर उतरे क्षेत्र अधिकारी,जमकर फटकारी लाठियां,,

Image
 मेरठ के कई क्षेत्रों मैं पुलिस अधिकारी सड़को पर उतरे और पैदल फ्लैग मार्च करते हुए बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों  पर जमकर  फटकारी लाठियां और वाहनों के काटे गए चालान,मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सड़कों पर उतरे अधिकारी कड़ी धूप मैं 1 बजे  से ही फ्लैग मार्च करना शुरू किया। सी ओ अरविंद कुमार चौरसिया और सी ओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने सड़कों पर गश्त की और इस दाैरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटे जमकर फटकारी लाठियां और काटे चालान फ्लैग मार्च भूमिया के पुल से होता हुआ तारापुरी,, नूर नगर ,,श्याम नगर,,से होत्ते हुये कांच के पुल पिलोखड़ी चोकी कमेला पुल तक फुट मार्च निकाला गया जो भी बेवजह सड़को पर निकला वह पुलिस के कोप से बचना सका, इसी दौरान सी ओ अरविंद कुमार चौरसिया ने अनाउंस कर लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई कहा गया कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले बिना वजह घर से बाहर ना निकले इसी दौरान सीईओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बिना वजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क भी वितरण किए।

पुलिस की नाक के नीचे तय समय सीमा से पहले ही खुल रहा देशी शराब का ठेका, क्वार्टर तो मिल जायेगा, 70 का नहीं 90 रूपए का मिलेगा

Image
 मेरठ: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच शहर में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इस पाबंदी के बीच  में भी शहर में शराब की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। मेरठ जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानें खोलने का निर्देश दे दिया गया है। आदेश के अनुसार, जिले में सुबह 10 बजे शराब, बीयर की दुकानें खुलेंगी। शासन के आदेश को अपने पैरो तले रोंदते हुए माधव पुरम क्षेत्र में एक देशी शराब का ठेका सुबह ही खुल जाता है बात सिर्फ यही तक ही सीमित नहीं होती ठेका संचालक मौके का फायदा उठाते हुए 70 रूपए वाले क्वार्टर को 90 रूपए में ब्लैक से बेच रहे है बताते चले ये ठेका माधव पुरम पुलिस चौकी से मात्र 500 सौ मीटर की दूरी पर मौजूद है। ऐसे में देखने वाली बात ये है कि अब आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन इस पर कितनी गहनता से कार्यवाही करते है।

जिलाधिकारी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा 

Image
  जिलाधिकारी के बालाजी ने आज शाम 7:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए किए जा रहे जनपद स्तरीय कार्यों की समीक्षा की | इस अवसर पर उन्होंने कंटेनमेंट जोन, कांटेक्ट ट्रेसिंग, कोरोना नियंत्रण सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गबराल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ,उप जिला अधिकारी मवाना कमलेश गोयल, सरधना अमित कुमार भारतीय, एसीएम फर्स्ट , सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान, सभी एमओआईसी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे|

मेरठ ब्रेकिंग

Image
 लॉक डाउन का पालन कराने के लिए अधिकारि सड़को पर उतरे स्थानीय पुलिस ने जमकर चलाई लाठी बेवजह घर से निकलने वाले लोगो के जमकर काटे चालान पूरा अमला ने लिसाड़ी गेट थाना ब्रह्मपुरी थाना और नौचन्दी थाने मैं क्षेत्र मे घूमकर लॉक डाउन का जायजा लिया,

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कराया गया सेनेटाईजेषन, फागिंग व स्वच्छता का कार्य

Image
 जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि जनपद के ग्राम पंचायत मिर्जापुर रोहटा, ग्राम पंचायत सदरपुर, ग्राम पंचायत लतीफपुर व ग्राम पंचायत रहमापुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आज दिनांक 13 मई 2021 को सेनेटाईजेषन, फागिंग व स्वच्छता के कार्य कराये गये।

थाना खरखौदा पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.05.2021 को उ0नि0 श्री रोबिन कुमार मय कां0 997 राहुल नागर व कां0 714 अमित नागर मय कां0 1003 अमित शर्मा मय सरकारी गाडी न0 यू0पी0 15 ए जी 0621 मय चालक जयप्रकाश दौराने चैकिंग समय 05.37 बजे अभियुक्तगण 1.  आकिल पुत्र युनुस निवासी 60 फूटा चमन कालोनी थाना लिसाडीगेट मेरठ व 2.   मौ0 दानिश पुत्र मौ0 इन्तखाब निवासी के0 1196 लोहियानगर थाना खरखौदा मेरठ को मय चोरी की मोटर साईकिल अपाचे आरटीआर 160 रंग लाल नं  यू0पी0 14ईजे 5223 सहित गिरफ्तार किया गया । थाना खरखौदा पर अभियुक्तगण के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । 

दिनांक 05.05.21 को थाना नौचन्दी क्षेत्र के लालसिंह नगर जयदेवीनगर में हुये आपसी झगडे में गिरफ्तार

Image
 दिनांक 05.05.21 को थाना नौचन्दी क्षेत्र के लालसिंह नगर जयदेवीनगर में हुये आपसी झगडे में गिरफ्तार वांछित अभियुक्त गण 1. रमेश पुत्र कालूराम नि0 लालसिंह नगर जयदेवीनगर थाना नौचन्दी मेरठ 2- शिवम पुत्र देवीलाल नि0 लालसिंह नगर थाना नौचन्दी मेरठ  3. तुषार पुत्र धर्मपाल नि0 गली नं0 -1 लालसिंह नगर थाना नौचन्दी मेरठ 4. विनोद पुत्र श्रीचन्द नि0 कमलानगर दिल्ली हाल पता गली नं0-1 लालसिंह नगर थाना नौचन्दी मेरठ।   श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय वृत्त सिविल लाईन के सफल पर्यवेक्षण में मुझ प्रभारी निरीक्षक थाना नौचन्दी प्रेमचन्द शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा एक मजबूत एवं संगठित इकाई के रूप मे कार्य करते हुए दिनांक 04.05.2021 को रात्रि मे करीब 22.00 बजे लालसिंह नगर में दो पक्षों में हुये  झगड़े  के अन्तर्गत लोहे की राड व धारदार हथियारों  से लैस होकर एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से हमला किया जिसमें दोनों पक्षों से  काफी लोग चोटिल हुये जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर एक पक्ष के विजय उर्फ विन्टू पुत्र खचेडू नि0 517 लालसिंह नगर थाना नौचनदी मेरठ ने थाना हाजा पर मु0अ0सं0 187/21...