ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के बारे में पूछा तो फोन के बहाने दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार
मेरठ ट्रेफिक पुलिस का सराहनीय कार्य मेरठ में ट्रैफिक पुलिस हर समय चेकिंग में लगी रहती है क्योंकि मेरठ में बाइक चोरी के अधिक मामले आते रहते है ऐसा ही मामला आज मेरठ के रोहटा रोड पर नजर आया जहां मेरठ ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार चेकिंग कर रहे थे वही रोहटा गांव की तरफ से युवक बुलेट लेकर आते नजर आए ट्रैफिक पुलिस वालों ने उनको चेकिंग के लिए रोका तो उनकी बुलेट बाइक पर ना आगे नंबर था ना पीछे ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के बारे में पूछा तो फोन के बहाने दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए और ढूंढने से कहीं नहीं मिले इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कंकरखेड़ा थाने को सूचना दी और बुलेट को अपने कब्जे में लिया

