Posts

Showing posts from December, 2021

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया मोबाईल फोन, 1940/- रुपये नकद, व सोने चॉदी के जेवरात बरामद

Image
 थाना लालकुर्ती जिला मेरठ पर श्री सुशील कुमार शर्मा पुत्र श्री राजा राम शर्मा निवासी 213/6 बी सैनिक कालोनी कसेरूखेडा थाना लालकुर्ती मेरठ द्वारा अज्ञात चोर द्वारा खेत में लगे पेड से होकर छत के रास्ते वादी के घर में घुस कर अलमारी में रखे 82000 रूपये व कुछ घरेलू जैवरात चोरी कर ले जाना तथा वादी के पडोसी श्री शम्भूलाल गुप्ता के घर से 12000 रूपये ,पडोसी ब्रजमोहन कन्नौजिया के घर से एक मोबाईल फोन लावा की-पैड चोरी के सम्बन्ध मे दी गई । सूचना पर मु0अ0सं0 194/2021 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी गये सामान की बरामदगी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे। दि नांक 27.12.2021 को समय 19.00 बजे थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना मे संलिप्त अभियुक्त 1. सौरभ उर्फ सिंघा पुत्र अनिल निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा किरायेदार मकान जोगिन्दर 2. शाहरूख पुत्र नासिर निवासी मवाना रोड इंचौली थाना इचोली मेरठ किरायेदार मकान मुजीब को गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त के क...

डॉ प्रियंका गर्ग दूरबीन विधि से बच्चेदानी के सभी प्रकार के ऑपरेशन करने वाली मेरठ की प्रथम महिला डॉक्टर हैं

Image
 डॉ प्रियंका गर्ग ने किया बच्चेदानी के विकार का दूरबीन द्वारा एक जटिल ऑपरेशन  12 वर्ष की बच्ची को दर्द से छुटकारा दिलया छोटी बच्चियों को माहवारी में अधिक दर्द होना ज्यादा दिन तक महावारी चलना बच्चेदानी की रसौली के लक्षण हो सकते हैं इनका इलाज दवाइयों द्वारा दूरबीन से लेजर द्वारा बिना  बड़े-बड़े टांको  से संभव है ऐसा ही मुरादनगर की एक बच्ची  न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में वरिष्ठ गायनी ऑफ चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ प्रियंका गर्ग के पास रेफर की गई उसको लगातार एक महीने से महीना चल रहा था और दर्द के लिए दिन में तीन चार बार इंजेक्शन ले रही थी अल्ट्रासाउंड और m.r.i. द्वारा पता लगा कि उसकी बच्चेदानी दो भागों में हैं 1 भाग का रास्ता बाहर की तरफ खुला नहीं था रिपोर्ट के आधार पर ओवरी सिंड्रोम जो की बच्चेदानी का एक बहुत ही रेयर विकार है डॉ प्रियंका गर्ग ने बिना बड़े खीरा र केसफल ऑपरेशन किया यह एक सक्सेसफुल विधि है जिसके लिए  डॉक्टर ने जर्मनी से ट्रेनिंग ली है डॉ प्रियंका गर्ग दूरबीन विधि से बच्चेदानी के सभी प्रकार के ऑपरेशन करने वाली मेरठ की प्रथम महिला डॉक्टर हैं

थाना सरधना पुलिस द्वारा मोबाइल चोर गिरफ्तार, कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद

Image
 दिनांक 22.12.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक देहात  जनपद मेरठ के कुशल निर्देशन में सर्विलास टीम प्रभारी उ0नि0  लोकेश अपनी सर्विलास टीम के साथ व थाना सरधना पुलिस उ0नि0  सुरेन्द्र सिंह व हे0का0 1288 मामचन्द के द्वारा क्षेत्राधिकारी सरधना महोदय व प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना के कुशल निर्देशन मे मु0अ0सं0 821/21 धारा 379/411 आईपीसी थाना सरधना जनपद मेरठ का सफल अनावरण करते हुये सर्विलांस तकनीकी के आधार पर अभियुक्त आदिल पुत्र शफीक निवासी शौकीन गार्डन थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ को आजाद पुत्र सलीम के मकान के सामने समर गार्डन से समय 20.35 बजे मय चोरी गये दो मोबाईल फोन 2 अदद मो0 1.(1) IMEI No 358972080261736 व 358973080261734 कम्पनी सैमसंग सम्बन्धित मु0अ0सं0 821/21 धारा 379,411 आईपीसी व दूसरा मोबाईल IMEI no 356513081067599 व 356513081067607 के गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदा अन्य मोबाईल के सम्बन्ध मे अलग से  मु0अ0सं0 846/21 धारा 411,414 आईपीसी पंजीकृत किया गया ।  चोरी गये मोबाईल सैमसंग की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भाद...

सेल्फी प्वाइंट पर तमंचा लहराता दिखा युवक

Image
 कमिश्नरी चौराहे पर स्तिथ सेल्फी प्वाइंट बना बदमाशों का अड्डा,हाथों में पिस्टल लहरा कर सेल्फी प्वाइंट से बनाया वीडियो,वीडियो बनाने के शौक में भूल चुके मर्यादा,पुलिस प्रशासन का भी युवकों में नहीं दिखा ख़ौफ,सेल्फी प्वाइंट पर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कमिश्नरी चौराहे पर बने सेल्फी प्वाइंट का मामला

टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा-सपा और बसपा के कार्यकर्ता

Image
 यूपी के मेरठ जिले में कमिश्नरी चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एक चैनल की लाइव डिबेट में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का मुक्की भी हुई बता दें कि लाइव डिबेट में भाजपा से विधायक सोमेंद्र तोमर, कांग्रेस से अभिमन्यु त्यागी, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, बहुजन समाज पार्टी से इमरान याकूब, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शैंकी वर्मा और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से राजेंद्र शर्मा थे। डिबेट के दौरान सपा कॉन्ग्रेस ओर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता कहने लगे कि भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया है ।बाद में भी तीनों दलों के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।वही लाईव ड़िबेट बीच में ही रोकनी पड गयी। काफ़ी मस्सकत के बाद ड़िबेट पूरी की गयी।