टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा-सपा और बसपा के कार्यकर्ता
यूपी के मेरठ जिले में कमिश्नरी चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एक चैनल की लाइव डिबेट में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का मुक्की भी हुई बता दें कि लाइव डिबेट में भाजपा से विधायक सोमेंद्र तोमर, कांग्रेस से अभिमन्यु त्यागी, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, बहुजन समाज पार्टी से इमरान याकूब, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शैंकी वर्मा और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से राजेंद्र शर्मा थे। डिबेट के दौरान सपा कॉन्ग्रेस ओर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता कहने लगे कि भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया है ।बाद में भी तीनों दलों के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।वही लाईव ड़िबेट बीच में ही रोकनी पड गयी। काफ़ी मस्सकत के बाद ड़िबेट पूरी की गयी।