भीम सेवक समिति के 5 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक सम्मेलन/सम्मान समारोह।
भीमसेवक समिति रजि. उ.प्र. ने समिति के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया । जिसका आयोजन- ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल ग्राम माल्ली सहारनपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीनफिल्ड पब्लिक स्कूल के मैनेजर-श्री यशवीर चौधरी जी के द्धारा की गयी तथा कार्यक्रम का संचालन - प्रो . विकास कुमार( बिजनौर) व मा. प्रीतम सहगल जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य: भीमसेवक समिति का कारवां जन जन तक पहुँचना, अधिक से अधिक निःशुल्क पाठशाला का संचालन कैसे किया जाए, 5 वर्ष में समिति ने क्या किया इसका आंकलन , समिति की आगे की राह क्या होगी यही उद्देश्य के मुख्य बिंदु रहे इसी के चलते छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पुरस्कृत करना भी मुख्य उद्देश्य रहा । जिसके चलते समिति ने आज यूपी बोर्ड वर्ष - 2023 के 140 मेधावी छात्र-छात्राओं व समिति द्वारा करायी गयी वार्षिक परीक्षा में सफल लगभग 110 छात्र- छात्राओं और निःशुल्क चल रही समता पाठशाला के लगभग 100 से अधिक युवा अध्यापको को डायरी पैन एवं शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया साथ ही सा...