भीम सेवक समिति के 5 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक सम्मेलन/सम्मान समारोह।








भीमसेवक समिति रजि. उ.प्र. ने समिति के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया । जिसका आयोजन- ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल ग्राम माल्ली सहारनपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीनफिल्ड पब्लिक स्कूल के मैनेजर-श्री यशवीर चौधरी जी के द्धारा की गयी तथा कार्यक्रम का संचालन - प्रो . विकास कुमार( बिजनौर) व मा. प्रीतम सहगल जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य: भीमसेवक समिति का कारवां जन जन तक पहुँचना, अधिक से अधिक निःशुल्क पाठशाला का संचालन कैसे किया जाए, 5 वर्ष में समिति 

ने क्या किया इसका आंकलन , समिति की आगे की राह क्या होगी यही उद्देश्य के मुख्य बिंदु रहे इसी के चलते छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पुरस्कृत करना भी मुख्य उद्देश्य रहा ।

जिसके चलते समिति ने आज यूपी बोर्ड वर्ष - 2023 के

140 मेधावी छात्र-छात्राओं व 

समिति द्वारा करायी गयी वार्षिक परीक्षा में सफल लगभग 110 छात्र- छात्राओं और निःशुल्क चल रही समता पाठशाला के लगभग 100 से अधिक युवा अध्यापको को डायरी पैन एवं शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ सभी क्रयकर्ताओ को भी उनके सरहानीय योगदान,अर्थिक सहयोग/श्रमदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भीमसेवक समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष मा. विकास कुमार जी, मुख्य सलाहाकार मा. विनोद बिंदल जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी अमित कुमार गौतम जी, मीडिया प्रभारी राहुल मूलनिवासी जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता स्यामसिंह जी, अजय गौतम जी, सुधीर सहगल जी, दुष्यन्त जी, राहुल जी, विशाल सिंह जी, डॉ. गौतम,ओमकैलाश जी, कुलदीप सिंह जी , महासचिव अनुज छींदरवाल जी 

सचिव उ.प्र. अजीत बर्मन जी

जिला अध्यक्ष सहारनपुर- ब्रजमोहन जी

जिला अध्यक्ष बिजनौर- मोंटी कुमार जी

रविकुमार जी वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तराखण्ड

कार्यक्रम में उपस्थित

अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व जिमेदार साथी एवं प्यारे बच्चों सहित 1000 से अधिक व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था समित द्वारा की गई थी।

👇🏻

विशेष नोट- भीमसेवक समिति रजि. उ.प्र. की स्थापना गाँव कुरलकी खुर्द ,पोस्ट डंघेड़ा ,जिला सहारनपुर से 

9 अप्रैल 2018 में कई गयी थी , जो बाबासाहेब डॉ आम्बेडकर जी को अपना आदर्श मानकर उनके विचारों व मार्गदर्शन से आगे बढ़ रही है *समिति का मूल स्लोगन- शिक्षा सामाजिक सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण है।* समिति मुख्यत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर तथा सर्वधर्म के बच्चों को निःशुल्क पाठशाला संचालन कराके शिक्षा प्रदान करती है यह पाठशालाएँ स्कूल/कॉलेज समय के बाद चलाई जाती है , जिनमे सरकारी सर्विस की तैयारी कर रहे या हायर एजुकेशन ले रहे युवा निःशुल्क अपनी तैयारी के साथ साथ बच्चो को कोचिंग के रूप में पढ़ाते है शिक्षा पर सभी खर्च समिति वहन करती है।

वर्तमान में समिति की लगभग 30 से अधिक सहारनपुर बिजनौर ,बुलन्दशहर हरिद्वार के गाँव मे निःशुल्क समता पाठशाला कार्यरत है जिनमे लगभग 2000 बच्चें निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे है। 

जिसमे 100 से अधिक युवा अध्यापक पढ़ाते है ।

समिति के पास आज लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ता है । सभी एक साथ मिलकर इस शिक्षा रूपी कारवाँ को आगे बढ़ा रहे है, समिति समय समय पर पर्यावरण संरक्षण रैली, समाज सुधार के लिए मिटिंग गोष्ठी का आयोजन करती रहती है। समिति से 20 से अधिक युवाओं के सलेक्शन , रेलवे, पुलिस, सेना, SSC व अन्य सरकारी पदों पर हुए है शिक्षित होगा भारत- विकसित






होगा भारत।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।