Posts

Showing posts from April, 2022

छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर सभी को पृथ्वी बचाने का संदेश दिया

Image
 आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम जुर्रानपुर में लोकसंस्कृति एवं लोक कला के संवर्धन हेतु महाविद्यालय की छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं द्वारा एक साथ मिलकर मनोरंजक और पारंपरिक लोक गीतों का आयोजन किया गया। तथा इतिहास विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें इतिहास, ,बी0 एड0 , संगीत तथा अंग्रेजी विभाग की छात्राओं ने पूरे गांव में घूमकर पर्यावरण संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया साथ ही अंग्रेजी विभाग, इतिहास विभाग एवं बी0 एड0 विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर सभी को पृथ्वी बचाने का संदेश दिया । प्रतियोगिता में कुमारी कनिका गोयल बी0 एड0 ने प्रथम, कुमारी नाजिया बानो व प्रगति पुंडीर बी0एड0 ने द्वितीय, कुमारी दीपा शर्मा एम. ए.द्वितीय वर्ष0 तथा मोनिशा बी0 एड0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।...

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधव पुरम

Image
 आज दिनांक 22-04-2022 को महाविद्यालय में "विश्व पृथ्वी दिवस" के अवसर पर प्राचार्य प्रो (डॉ.) अंजू सिंह की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) के तत्वाधान में "अपने ग्रह में करें निवेश" विषय पर महाविद्यालय के स्मार्ट रूम मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आई.आई.सी. अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने "विश्व पृथ्वी दिवस" आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी ग्रह के संरक्षण में छात्राओं एवं नागरिकों की भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कुमकुम , असिस्टेंट प्रोफेसर -जंतु विज्ञान ने ग्लोबल वार्मिंग के कारणों एवं प्रभावों के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. कुमकुम ने ऑर्गेनिक फार्मिंग, पॉलीहाउस तथा ई-वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। डॉ. रोशनलाल, असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के इतिहास, ब्रह्मांड रहस्य , जैव विविधता विषय के संबंध में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात आई.आई.सी. संयोजक डॉ. गीता चौधरी ने छात...

परिवर्तनसंस्था द्वारा फुले-अम्बेडकर रेव्युलेशन सेमिनार का आयोजन किया गया

Image
 फुले-अम्बेडकर जयंती को समर्पित अपार चैम्बर बुढ़ाना गेट मेरठ पर परिवर्तनसंस्था द्वारा *फुले-अम्बेडकर रेव्युलेशन सेमिनार* का आयोजन किया गया, अध्यक्षता संस्था के केन्द्रियाध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी ने की तथा संचालन केंद्रीय प्रचारसचिव सोनू सिंह अम्बेडकर एवं जिलाध्यक्ष पवन वैद ने किया।  बतौर मुख्यातिथि संस्था प्रमुख चौ0 विनोद अम्बेडकर की गरिमामयी उपस्थित रही। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी अम्बेडकर (अध्यक्ष महिलाविंग ), ई0 नबाब सिंह (दलित साहित्यकार) ई0 उधम सिंह जी, के0 पी0 सिंह दलित चिंतक विशिष्ठ अतिथि रहे  सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि संस्था प्रमुख चौ0 विनोद अम्बेडकर ने कहाकि ज्योतिबा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर ने जातिगत आधार पर हिन्दू धर्म मे व्याप्त छुवा-छूत, ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर शिक्षा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की पहुंच में आ सके तथा समता मूलक समाज की स्थापना सभव हो इसके लिये रेव्युलेशन (क्रांति) की। जिसका असर उनके जीते-जी आना भी शुरू हो गया था। आज समाज मे जो बदलाव और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति हम देख पा रहे है वह फुले-अम्बेडकर रेव्युलेशन की ही बदौलत है। उन्ह...

आज मां बगलामुखी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन भंडारा हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन

Image
 

कुराश के विस्तार के सम्बन्ध में भारतीय कुराश महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश पोपली पहुंचे मेरठ

Image
 भारतीय कुराश महासंघ को अंतर्राष्ट्रीय कुराश महासंघ से मान्यता मिलने के बाद कुराश के विस्तार और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जोड़ने का काम शुरू हो गया है.  भारतीय कुराश महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश पोपली और टैक्नीकल चेयरमैन श्री चंद्रपाल सैनी आज मेरठ पहुंचे, मेरठ पहुंचने पर कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र वीर चिकारा और सचिव भावना शर्मा ने उनका पल्लवपुरम स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। बैठक में श्री रमेश पोपली व्दारा उत्तर प्रदेश में कुराश की गतिविधियों की जानकारी ली तथा विस्तार के विषय में उतर प्रदेश के अध्यक्ष और सचिव के साथ विचार विमर्श किया गया।इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा शीघ्र ही मेरठ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र वीर चिकारा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को कुराश का माडल प्रदेश बनाने का हमारा लक्ष्य है, जिससे कि अन्य राज्यों में भी कुराश सशक्त हो सके। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कुर...

डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई

Image
 सिवालखास विधानसभा की नगर पंचायत करनावल व गांव  सरूरपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनिन्दर पाल सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ व बागपत  के रुप में सम्मिलित हुए  एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि कोटि नमन किया। इस अवसर पर बैंक संचालक श्री अंकुर सांगवान जी,  श्री लोकेन्द्र सिंह जी,मण्डल अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री राकेश गिरी जी, श्री कृष्ण पाल सिंह जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री हरिओम जाटव जी,श्री गौरव वशिष्ठ जी,श्री विनोद फोगाट जी,श्री राकेश भारद्वाज जी,एडवोकेट प्रियंक देव शर्मा जी पैनल अधिवक्ता जिला सहकारी बैंक मेरठ ,पूर्व प्रमुख श्री जगदीश जाटव जी,प्रधान श्री बॉबी जाटव जी, श्री सतपाल नेता जी, श्री देवेंद्र प्रजापति जी, श्री सन्नी पुनिया जी,श्री मोनू जाटव जी,श्री सन्नी जाटव,श्री अनूप जाटव जी,श्री जितेंद्र कोरी,श्री अमरदीप जाटव जी,श्री धर्मेंद्र जाटव जी,श्री जितेंद्र जाटव जी व सुभाष जाटव साथ रहे ।।

श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी इकाई की द्वितीय वर्ष की कैडेट्स द्वारा सीनियर कैडेट्स को विदाई दी गई

Image
 आज श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी  इकाई की द्वितीय वर्ष की कैडेट्स द्वारा सीनियर कैडेट्स को विदाई दी गई एवं जूनियर कैडेट्स के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अंजू सिंह ने फ़ीता काटकर किया। कैडेट्स ने प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सुरेश जैन तथा सीनियर कैडेट्स का रोली और फूलों से स्वागत किया। तत्पश्चात द्वितीय वर्ष की कैडेट खुशी सिंह द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय प्राचार्य को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेश जैन एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान का भी कैडेट्स द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ़्टिनेंट डा. लता कुमार को भी एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एनसीसी कैडेट्स को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा मिस फ्रेशर एनसीसी और मिस फेयरवेल एनसी...

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी में पुलिस कर्मचारियों ने भंडारा लगाकर लोगों को परोसा प्रसाद

Image
 आज नवरात्रि के नौवें दिन नवमी पर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी पर भंडारा लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्रह्मपुरी थाने के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन से पैसे इकट्ठे करके लगाया है। भंडारे में सेवा करने वालों में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्माचौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, सोनू सिंह, अमित कुमार, मांगेराम मौजूद रहे।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र आयोजित किया गया

Image
 आज दिनांक 31 मार्च 2022 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र आयोजित किया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन दो तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजकीय डिग्री कॉलेज फतेहपुर से डॉ हेमंत कुमार निराला, डॉक्टर बसंत कुमार, राजकीय डिग्री कॉलेज गोरखपुर से डॉ. मनीषा, डॉ. विनीता, डॉक्टर अनुष्का, राजकीय डिग्री कॉलेज ज्ञानपुर भदोही से डॉ कामिनी वर्मा एवं महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर ममता सागर और डॉक्टर अनुजा गर्ग द्वारा की गई। डॉ हेमंत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि लैंगिक भेदभाव प्राचीन काल से ही व्याप्त है , आज केवल इसका स्वरूप बदल गया है। डॉक्टर मनीषा ने पुराणों, वेदों और ग्रंथों में महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक भेदभाव पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. सुमन के अनुसार महिलाएं पुरुषों से शारीरिक रूप से अवश्य कमजोर हैं परंतु बौद्धिक रूप से कमजोर नहीं है और कार्यस्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर होता है परंतु प्रारंभिक जीवन से ही भेदभाव का सामना कर रही महिलाएं अपने अधिकारों और अपने साथ होने वाले भेदभाव क...