छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर सभी को पृथ्वी बचाने का संदेश दिया
आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम जुर्रानपुर में लोकसंस्कृति एवं लोक कला के संवर्धन हेतु महाविद्यालय की छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं द्वारा एक साथ मिलकर मनोरंजक और पारंपरिक लोक गीतों का आयोजन किया गया। तथा इतिहास विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें इतिहास,
,बी0 एड0 , संगीत तथा अंग्रेजी विभाग की छात्राओं ने पूरे गांव में घूमकर पर्यावरण संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया साथ ही अंग्रेजी विभाग, इतिहास विभाग एवं बी0 एड0 विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर सभी को पृथ्वी बचाने का संदेश दिया । प्रतियोगिता में कुमारी कनिका गोयल बी0 एड0 ने प्रथम, कुमारी नाजिया बानो व प्रगति पुंडीर बी0एड0 ने द्वितीय, कुमारी दीपा शर्मा एम. ए.द्वितीय वर्ष0 तथा मोनिशा बी0 एड0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी अलीजा एम. ए. द्वितीय वर्ष एवं कुमारी निशा बी.ए. द्वितीय वर्ष में संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अंजू सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अनीता गोस्वामी, सहप्रभारी डॉ0 सुधारानी सिंह, डॉ0 भावना सिंह , डॉ0 राधा रानी, डॉ0 शालिनी वर्मा , डॉ0 शबीना परवीन, डॉ0 राजकुमार सिंह, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 शरद पंवार, तथा डॉ0 मुनेश कुमार का सक्रिय योगदान रहा।

