शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधव पुरम
आज दिनांक 22-04-2022 को महाविद्यालय में "विश्व पृथ्वी दिवस" के अवसर पर प्राचार्य प्रो (डॉ.) अंजू सिंह की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) के तत्वाधान में "अपने ग्रह में करें निवेश" विषय पर महाविद्यालय के स्मार्ट रूम मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आई.आई.सी. अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने "विश्व पृथ्वी दिवस" आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी ग्रह के संरक्षण में छात्राओं एवं नागरिकों की भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कुमकुम , असिस्टेंट प्रोफेसर -जंतु विज्ञान ने ग्लोबल वार्मिंग के कारणों एवं प्रभावों के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. कुमकुम ने ऑर्गेनिक फार्मिंग, पॉलीहाउस तथा ई-वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। डॉ. रोशनलाल, असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के इतिहास, ब्रह्मांड रहस्य , जैव विविधता विषय के संबंध में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात आई.आई.सी. संयोजक डॉ. गीता चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी पृथ्वी संरक्षण हेतु कुछ निवेश करने का संकल्प लें तभी इस दिवस को मनाने की सार्थकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ) अंजू सिंह ने छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए व्यवहारिक प्रयासों हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के छोटे छोटे प्रयासों से ही बड़े लक्ष्य हासिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर ज्योति द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. अनुजा गर्ग, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. अलका चौधरी , डॉ. आवेश कुमार, डॉ. जितेंद्र बालियान, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. गौरी, डॉ. लव कुमार, डॉ. मुनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

