श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी इकाई की द्वितीय वर्ष की कैडेट्स द्वारा सीनियर कैडेट्स को विदाई दी गई
आज श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी इकाई की द्वितीय वर्ष की कैडेट्स द्वारा सीनियर कैडेट्स को विदाई दी गई एवं जूनियर कैडेट्स के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अंजू सिंह ने फ़ीता काटकर किया। कैडेट्स ने प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सुरेश जैन तथा सीनियर कैडेट्स का रोली और फूलों से स्वागत किया। तत्पश्चात द्वितीय वर्ष की कैडेट खुशी सिंह द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय प्राचार्य को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेश जैन एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान का भी कैडेट्स द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ़्टिनेंट डा. लता कुमार को भी एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एनसीसी कैडेट्स को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा मिस फ्रेशर एनसीसी और मिस फेयरवेल एनसीसी का चयन भी किया गया । विजेता कैडेट्स को प्राचार्य ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन अंडर ऑफिसर खुशी शर्मा तथा कैडेट आंचल द्वारा किया गया। मिस फ्रेशर का खिताब कैडेट तनु ओझा तथा मिस फेयरवेल का खिताब पूर्व अंडर ऑफ़िसर मुस्कान वर्मा को दिया गया। अंडर ऑफिसर जानवी अग्रवाल तथा कैडेट इकरा खातून को भी एनसीसी सत्र के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सार्जेंट ख़ुशी शर्मा को भी एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में चयनित होने के कारण सम्मानित किया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ़्टिनेंट (डा.) लता कुमार ने सम्मानित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं तथा ऐसे कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अंजू सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें सभी क्षेत्रों में अपने सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा भी की। आयोजन मंडल में कैडेट सलोनी वर्मा, सुबधी, खुशी मित्तल, खुशी सिंह, उमा, रितिका त्यागी, गीतांजलि रूहेला, सिमरन सिसोदिया, रिंकी यादव आदि ने विशेष योगदान दिया। कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य भी प्रस्तुत किए। कैडेट सुबधी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया








