ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी में पुलिस कर्मचारियों ने भंडारा लगाकर लोगों को परोसा प्रसाद
आज नवरात्रि के नौवें दिन नवमी पर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी पर भंडारा लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्रह्मपुरी थाने के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन से पैसे इकट्ठे करके लगाया है। भंडारे में सेवा करने वालों में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्माचौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, सोनू सिंह, अमित कुमार, मांगेराम मौजूद रहे।



