मारपीट व फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा कबाड़ी बाजार चौपले से अभियुक्त दानिश पुत्र वली मौहम्मद निवासी सरायलालदास थाना देहली गेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त दिनांक 15.05.2021 को थाना देहली गेट पर पंजीकृत मु0अ0स0 119/2021 धारा 147/148/149/323/504/336/307 IPC व 7 क्रिमनल लॉ एक्ट में वांछित चल रहा था । अभियुक्त के विरुद्ध थाना देहली गेट पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कर्यवाही की गयी ।
