चोरी की मोटर साईकिल व अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान छतरी पीर से अभियुक्त जैद पुत्र सलीम निवासी गली न0 13 इत्तेफाक नगर श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, को चोरी की मोटर साईकिल स्पलैण्ड़र प्लस रंग काला व 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त मोटर साईकिल को थाना खरखौदा क्षेत्र से चोरी करना बताया है । उक्त सम्बन्ध में थाना देहली गेट पर मु0अ0स0 162/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0स0 163/2021 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत किया गया है ।
